Bharti Airtel ने अपने पोस्टपेड पोर्टफोलियो में एक और बड़ा बदलाव किया है। कंपनी ने बिना किसी आधिकारिक घोषणा के 549 रुपये वाले इंडिविजुअल पोस्टपेड प्लान को हटा दिया है। यह प्लान अब न तो एयरटेल की आधिकारिक वेबसाइट पर दिखाई दे रहा है और न ही Airtel Thanks ऐप में उपलब्ध है। इससे पहले भी कंपनी कुछ प्लान्स में बदलाव और 5G अनलिमिटेड डेटा पर सीमाएं लागू करने जैसे कदम उठा चुकी है।
Survey549 रुपये वाला पोस्टपेड प्लान उन ग्राहकों के लिए उपलब्ध था जो व्यक्तिगत उपयोग के लिए किफायती पोस्टपेड विकल्प चाहते थे। इस प्लान में अनलिमिटेड लोकल, एसटीडी और रोमिंग कॉलिंग, रोज 100 SMS और 4G और 5G डेटा की सुविधा मिलती थी। इसके अलावा यूजर्स को 6 महीने का Amazon Prime Mobile सब्सक्रिप्शन और कुछ अतिरिक्त बेनिफिट्स भी दिए जाते थे।
अब इस प्लान के हटने के बाद ग्राहकों के लिए इसी कीमत के आसपास मुख्य रूप से 449 रुपये और 699 रुपये वाले पोस्टपेड प्लान ही विकल्प के तौर पर उपलब्ध हैं।
449 रुपये वाले पोस्टपेड प्लान के फायदे
जो ग्राहक कम कीमत में व्यक्तिगत पोस्टपेड प्लान चाहते हैं, उनके लिए एयरटेल का 449 रुपये वाला पोस्टपेड प्लान उपलब्ध है। इस प्लान में अनलिमिटेड लोकल, एसटीडी और रोमिंग कॉलिंग, प्रतिदिन 100 SMS और अनलिमिटेड 4G और 5G डेटा मिलता है।
इसके अलावा, जहां 5G स्लाइसिंग उपलब्ध है वहां यूजर्स को Airtel Fast Lane Technology का भी लाभ मिलता है। अतिरिक्त बेनिफिट्स की बात करें तो इस प्लान में 6 महीने के लिए Google One का 100GB क्लाउड स्टोरेज, 3 महीने का Airtel Xstream Play Premium, 1 साल का Adobe Express Premium, फ्री Hello Tunes और Blue Ribbon Bag Tracking Service भी शामिल हैं।
699 रुपये वाले पोस्टपेड प्लान के फायदे
अगर आप हटाए गए 549 रुपये के प्लान जैसा या उससे बेहतर विकल्प तलाश रहे हैं, तो 699 रुपये वाले पोस्टपेड प्लान पर विचार किया जा सकता है। इस प्लान में 6 महीने का Amazon Prime Mobile सब्सक्रिप्शन दिया जाता है। इसके साथ 1 साल का JioHotstar Mobile सब्सक्रिप्शन भी शामिल है।
अन्य बेनिफिट्स में Google One का 100GB क्लाउड स्टोरेज, Hello Tunes, Blue Ribbon Bag Tracking Service, Adobe Express Premium, Airtel Xstream Play Premium और एयरटेल के सिक्योरिटी फीचर्स भी शामिल हैं।
क्या है इस बदलाव का मतलब?
549 रुपये वाला पोस्टपेड प्लान हटने के बाद अब एयरटेल के व्यक्तिगत पोस्टपेड ग्राहकों के पास इस प्राइस रेंज में कम विकल्प रह गए हैं। जिन यूजर्स को पहले 549 रुपये वाले प्लान में Amazon Prime Mobile समेत कई सुविधाएं मिलती थीं, उन्हें अब अपनी जरूरत और बजट के अनुसार 449 रुपये या 699 रुपये वाले पोस्टपेड प्लान में से किसी एक को चुनना होगा। फिलहाल कंपनी ने इस प्लान को हटाने को लेकर कोई आधिकारिक स्टेटमेंट जारी नहीं किया है।
यह भी पढ़ें: किस कैमरा सेटअप पर लॉन्च होने वाला है Apple का लेटेस्ट iPhone 18 Pro Max..डिटेल्स हैरान करने वाली
फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉपी एडिटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और ओटीटी शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं। View Full Profile