15000 से कम कीमत में आने वाले 5 जबरदस्त 5G स्मार्टफोन्स, Samsung Galaxy भी लिस्ट में

15000 से कम कीमत में आने वाले 5 जबरदस्त 5G स्मार्टफोन्स, Samsung Galaxy भी लिस्ट में

अगर आप अपने लिए 15000 रुपये से कम कीमत में एक नया 5G स्मार्टफोन खरीदने का प्लान बना रहे हैं लेकिन समझ नहीं आ रहा कि कौन सा फोन लें, तो अब आपकी तलाश खत्म होती है। यहां हम कुछ ऐसे डिवाइसेज़ की लिस्ट लेकर आए हैं, जो आपकी लगभग हर बेसिक ज़रूरत को पूरा करने में सक्षम हैं। इनमें Samsung, Redmi, Lava और Realme के स्मार्टफोन्स शामिल हैं। इनमें बड़ी बैटरी, अच्छी स्टोरेज, फास्ट प्रोसेसर और 5G सपोर्ट भी मिलता है।

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

Samsung Galaxy M06 5G

Samsung Galaxy M06 5G phone price drop under 8000 on Amazon

Samsung Galaxy M06 5G की कीमत लगभग 12,499 रुपये से 13,999 रुपये के बीच है। इसमें MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर, 4GB रैम और 64GB या 128GB स्टोरेज मिलती है। यह फोन रोज़ के इस्तेमाल, ऑनलाइन क्लास, सोशल मीडिया और वीडियो देखने के लिए अच्छा है।

Redmi A7 Pro 5G

Redmi A7 Pro

Redmi A7 Pro 5G की कीमत 14,999 रुपये है। इसमें 4GB RAM और 128GB स्टोरेज, बड़ी 6300mAh बैटरी और तेज प्रोसेसर दिया गया है। यह फ़ोन लम्बे समय तक इस्तेमाल करने के लिए अच्छा है।

Lava Bold N2 5G

Lava Bold N2 5G

Lava Bold N2 5G की कीमत 12,499 रुपये है। इसमें 6000mAh की बैटरी, 4GB RAM,128GB स्टोरेज, बड़ा 6300mAh बैटरी और तेज प्रोसेसर दिया गया है। यह फोन लंबे समय तक इस्तेमाल करने के लिए अच्छा विकल्प है।

Realme 15X 5G

Realme 15X 5G की कीमत 29,499 रुपये है। इसमें 8GB रैम, 256GB स्टोरेज, 7000mAh बैटरी, 144Hz डिस्प्ले और 60W फास्ट चार्जिंग मिलती है। यह फोन बहुत सारी चीज़ों के लिए अच्छा है, लेकिन गेमिंग और मल्टीटास्किंग के लिए बेस्ट ऑप्शन है।

Realme 16T 5G

realme 16T 5G with 8000mAh Battery, 50MP Sony AI Camera Sale start in India Price specs offer

Realme 16T 5G एकदम नया स्मार्टफोन है जिसकी कीमत थोड़ी ज्यादा (25,999 रुपये) है। इसमें 8000mAh बैटरी, 144Hz डिस्प्ले, 50MP कैमरा और 6GB RAM के साथ 128GB स्टोरेज मिलती है। यह फोन उन लोगों के लिए अच्छा है जो बड़ी बैटरी और दमदार परफॉरमेंस चाहते हैं।

अगर आप नया 5G स्मार्टफोन खरीदने की सोच रहे हैं तो सबसे पहले अपना बजट और जरुरत तय करें। अगर आपको सिर्फ कॉल, मैसेज, सोशल मीडिया और वीडियो देखने के लिए फ़ोन चाहिए तो Samsung Galaxy M06 5G, Lava Bold N2 5G और Realme 15X 5G पर ध्यान दे सकते हैं। खरीदने से पहले फोन की कीमत, ऑफर, बैंक डिस्काउंट, वॉरंटी और सभी फीचर्स अच्छी तरह देख लें, क्योंकि समय के साथ कीमत और ऑफर्स बदल सकते हैं।

यह भी पढ़ें: Samsung Galaxy A27 vs Vivo T5x vs Motorola Edge 70 Pro+: डिज़ाइन, स्पेक्स, कीमत और अन्य की तुलना

Faiza

Faiza

फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉपी एडिटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और ओटीटी शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं। View Full Profile