Samsung Galaxy A27 vs Vivo T5x vs Motorola Edge 70 Pro+: डिज़ाइन, स्पेक्स, कीमत और अन्य की तुलना

Samsung Galaxy A27 vs Vivo T5x vs Motorola Edge 70 Pro+: डिज़ाइन, स्पेक्स, कीमत और अन्य की तुलना

स्मार्टफोन बाजार में लगातार नए विकल्प आ रहे हैं और अलग-अलग बजट में ग्राहकों के लिए कई शानदार डिवाइस उपलब्ध हैं। हाल ही में लॉन्च हुआ Samsung Galaxy A27 5G अपनी लंबी सॉफ्टवेयर सपोर्ट पॉलिसी और AI फीचर्स के साथ आया है। वहीं, इसी के प्राइस सेगमेंट में पहले से मौजूद Vivo T5x 5G बड़ी बैटरी और मजबूत बिल्ड पर फोकस करता है, जबकि Motorola Edge 70 Pro+ फ्लैगशिप-लेवल डिस्प्ले, कैमरा और परफॉर्मेंस के साथ प्रीमियम सेगमेंट को टार्गेट करता है। अगर आप नया स्मार्टफोन लेना चाहते हैं लेकिन इन तीनों के बीच कन्फ्यूज हैं, तो यह तुलना आपके काम आ सकती है।

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

Samsung Galaxy A27 vs Vivo T5x vs Motorola Edge 70 Pro+

डिज़ाइन और डिस्प्ले

तीनों स्मार्टफोन अलग-अलग यूजर्स को ध्यान में रखकर डिजाइन किए गए हैं। Samsung Galaxy A27 5G में 6.7-इंच का Full HD+ Super AMOLED Infinity-O डिस्प्ले मिलता है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है। फोन IP64 रेटिंग के साथ आता है, जिससे यह धूल और पानी के हल्के छींटों से सुरक्षित रहता है।

Vivo T5x 5G में 6.76-इंच का Full HD+ LCD डिस्प्ले दिया गया है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 1,200 निट्स पीक ब्राइटनेस के साथ आता है। इसमें TÜV Rheinland Low Blue Light सर्टिफिकेशन भी मिलता है। मजबूती के मामले में यह फोन IP68 और IP69 रेटिंग के साथ आता है और मिलिट्री-ग्रेड शॉक रेजिस्टेंस भी ऑफर करता है।

Samsung Galaxy A27 5G Sale In India stars With Cashback Offers

Motorola Edge 70 Pro+ इस मुकाबले में सबसे प्रीमियम डिस्प्ले लेकर आता है। इसमें 6.8-इंच का 1.5K Extreme AMOLED पैनल है, जो 144Hz रिफ्रेश रेट, HDR10+, 5,200 निट्स पीक ब्राइटनेस और 360Hz टच सैंपलिंग रेट सपोर्ट करता है। फोन IP68 और IP69 रेटिंग के अलावा MIL-810H सर्टिफिकेशन के साथ आता है, जिससे यह मजबूती के मामले में भी आगे निकल जाता है।

प्रोसेसर और सॉफ्टवेयर

Samsung Galaxy A27 5G में 4nm आधारित Qualcomm Snapdragon 6 Gen 3 प्रोसेसर दिया गया है। फोन Android 16 आधारित One UI 8.5 पर चलता है और इसकी सबसे बड़ी खासियत यह है कि कंपनी इसमें छह Android OS अपडेट और छह साल तक सिक्योरिटी अपडेट देने का वादा कर रही है।

Vivo T5x 5G में MediaTek Dimensity 7400 Turbo प्रोसेसर दिया गया है, जिसे Android 16 आधारित OriginOS 6 के साथ पेश किया गया है। यह चिपसेट गेमिंग और मल्टीटास्किंग के लिए बेहतर माना जाता है। फोन में 8GB तक RAM और 256GB तक स्टोरेज का विकल्प मिलता है।

Vivo T5x 5G launched with stunning features under 20k in India

Motorola Edge 70 Pro+ में सबसे दमदार हार्डवेयर मिलता है। इसमें 4nm आधारित MediaTek Dimensity 8500 Extreme प्रोसेसर दिया गया है, जिसके साथ 12GB LPDDR5X RAM और 256GB UFS 4.1 स्टोरेज मिलती है। कंपनी के अनुसार, यह चिपसेट AnTuTu पर 24 लाख से अधिक स्कोर हासिल करता है। फोन Android 16 आधारित Hello UI पर चलता है और इसमें बेहतर थर्मल मैनेजमेंट के लिए बड़ा वेपर चैंबर कूलिंग सिस्टम भी दिया गया है।

कैमरा में किसका दबदबा?

फोटोग्राफी की बात करें तो Samsung Galaxy A27 5G में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलता है, जिसमें 50MP का OIS प्राइमरी कैमरा, 5MP अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 2MP मैक्रो सेंसर शामिल है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 12MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है।

Vivo T5x 5G में 50MP Sony IMX852 प्राइमरी कैमरा और 2MP बोकेह सेंसर वाला डुअल रियर कैमरा सेटअप मिलता है। वहीं, सेल्फी के लिए इसमें 32MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है, जो Samsung के मुकाबले बेहतर रिजॉल्यूशन ऑफर करता है।

Motorola Edge 70 Pro+ कैमरा सेगमेंट में सबसे आगे नजर आता है। इसमें 50MP Sony LYT-710 OIS प्राइमरी कैमरा, 50MP पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा (3x ऑप्टिकल जूम) और 50MP अल्ट्रा-वाइड कैमरा मिलता है। सेल्फी के लिए भी इसमें 50MP ऑटोफोकस कैमरा दिया गया है। यह फोन 4K 60fps तक वीडियो रिकॉर्डिंग को भी सपोर्ट करता है, जिससे यह फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी दोनों के लिए बेहतर विकल्प बन जाता है।

बैटरी और चार्जिंग

Samsung Galaxy A27 5G में 5,000mAh की बैटरी दी गई है, जो 25W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। यह सामान्य उपयोग के लिए पर्याप्त बैटरी बैकअप देती है, लेकिन चार्जिंग स्पीड इस तुलना में सबसे कम है।

Vivo T5x 5G बैटरी के मामले में सबसे अलग नजर आता है। इसमें 7,200mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो 44W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है। कंपनी का दावा है कि यह एक बार चार्ज करने पर 40 घंटे तक वीडियो प्लेबैक और 93 घंटे तक म्यूजिक प्लेबैक दे सकती है।

Motorola Edge 70 Pro+ में 6,500mAh की बैटरी मिलती है, लेकिन इसकी सबसे बड़ी खासियत 90W वायर्ड फास्ट चार्जिंग है। इसके अलावा फोन 15W वायरलेस चार्जिंग और 5W रिवर्स वायर्ड व वायरलेस चार्जिंग को भी सपोर्ट करता है, जो इसे इस तुलना का सबसे एडवांस चार्जिंग विकल्प बनाता है।

भारत में कीमत

  • Samsung Galaxy A27 5G की शुरुआती कीमत 6GB RAM + 128GB स्टोरेज वेरिएंट के लिए 28,999 रुपये रखी गई है।
  • Vivo T5x 5G की कीमत भारत में 6GB + 128GB वेरिएंट के लिए 24,999 रुपये है। यह तीनों में सबसे किफायती विकल्प है।
  • Motorola Edge 70 Pro+ की भारत में कीमत 47,999 रुपये रखी गई है। यह प्रीमियम सेगमेंट का स्मार्टफोन है और हाई-एंड फीचर्स के साथ आता है।

यह भी पढ़ें: Vivo T5 Lite vs Realme P4R vs Nothing Phone 3a Lite: डिज़ाइन, स्पेक्स, कीमत और अन्य की तुलना

Faiza

Faiza

फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉपी एडिटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और ओटीटी शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं। View Full Profile