Vivo T5 Lite vs Realme P4R vs Nothing Phone 3a Lite: डिज़ाइन, स्पेक्स, कीमत और अन्य की तुलना

Vivo T5 Lite vs Realme P4R vs Nothing Phone 3a Lite: डिज़ाइन, स्पेक्स, कीमत और अन्य की तुलना

Vivo ने भारत में अपना नया बजट 5G स्मार्टफोन Vivo T5 Lite 5G लॉन्च कर दिया है। यह फोन MediaTek Dimensity 6300 चिपसेट, 6,500mAh बैटरी और 50MP कैमरे के साथ आता है। इसका मुकाबला इसी प्राइस सेगमेंट में मौजूद Realme P4R 5G और Nothing Phone 3a Lite से है। अगर आप 20,000 रुपये के आसपास अपने लिए एक नया स्मार्टफोन खरीदने की सोच रहे हैं, तो यहां इन तीनों फोन्स के बीच सभी बड़े अंतर जान सकते हैं। इस आर्टिकल में हम Vivo T5 Lite, Realme P4R और Nothing Phone 3a Lite के डिज़ाइन, कैमरा, स्पेक्स, कीमत और अन्य डिटेल्स की तुलना कर रहे हैं।

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

Vivo T5 Lite vs Realme P4R vs Nothing Phone 3a Lite

डिज़ाइन और डिस्प्ले

Vivo T5 Lite 5G में 6.74 इंच का HD+ LCD डिस्प्ले मिलता है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट, 1,200 निट्स पीक ब्राइटनेस और IP65 डस्ट और वॉटर रेजिस्टेंस के साथ आता है।

Realme P4R 5G में 6.8 इंच का HD+ LCD पैनल दिया गया है, जो 144Hz रिफ्रेश रेट और 1,200 निट्स पीक ब्राइटनेस ऑफर करता है। फोन को IP65 रेटिंग, MIL-STD-810H मिलिट्री-ग्रेड ड्यूरेबिलिटी और ArmourShell Tough Build प्रोटेक्शन भी मिला है।

Nothing Phone 3a Lite इस तुलना में सबसे बेहतर डिस्प्ले ऑफर करता है। इसमें 6.77 इंच का Full HD+ Flexible AMOLED डिस्प्ले है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट, HDR मोड में 3,000 निट्स पीक ब्राइटनेस, 2,160Hz PWM डिमिंग और Panda Glass प्रोटेक्शन के साथ आता है। फोन को IP54 रेटिंग दी गई है।

Vivo T5 Lite launch date display and some key specs released

प्रोसेसर और सॉफ्टवेयर

Vivo T5 Lite 5G में 6nm प्रोसेस पर बना MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर मिलता है। इसमें 6GB तक LPDDR4X RAM और 256GB तक UFS 2.2 स्टोरेज का विकल्प है, जिसे microSD कार्ड के जरिए 2TB तक बढ़ाया जा सकता है। फोन Android 16 आधारित OriginOS 6 पर चलता है। इसे 2 OS अपडेट और 3 साल के सिक्योरिटी पैच मिलेंगे।

Realme P4R 5G भी MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर के साथ आता है। इसमें 6GB तक LPDDR4X RAM और 256GB तक UFS 2.2 स्टोरेज मिलती है। यह Android 16 आधारित Realme UI 7.0 पर चलता है। कंपनी दो साल के Android अपडेट और तीन साल के सिक्योरिटी अपडेट देने का वादा करती है।

Nothing Phone 3a Lite में ज्यादा पावरफुल MediaTek Dimensity 7300 Pro प्रोसेसर मिलता है। इसमें 8GB RAM, 256GB तक स्टोरेज और 8GB तक वर्चुअल RAM सपोर्ट है। स्टोरेज को microSD कार्ड से 2TB तक बढ़ाया जा सकता है। फोन Nothing OS 3.5 (Android 15) पर चलता है और इसे तीन बड़े Android अपडेट और छह साल तक सिक्योरिटी अपडेट मिलने का वादा किया गया है।

Realme P4R 5G

कैमरा में किसका दबदबा?

Vivo T5 Lite 5G में 50MP का Sony IMX852 प्राइमरी कैमरा और 0.08MP का सेकेंडरी सेंसर दिया गया है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 5MP का फ्रंट कैमरा मिलता है।

Realme P4R 5G में 50MP का प्राइमरी रियर कैमरा दिया गया है, जबकि फ्रंट में 8MP कैमरा मिलता है।

Nothing Phone 3a Lite कैमरा डिपार्टमेंट में सबसे आगे दिखाई देता है। इसमें 50MP का OIS और EIS सपोर्ट वाला प्राइमरी कैमरा, 8MP का अल्ट्रा-वाइड कैमरा और तीसरा सेंसर दिया गया है। सेल्फी के लिए 16MP का फ्रंट कैमरा मिलता है। फोन 4K वीडियो रिकॉर्डिंग सपोर्ट करता है।

बैटरी और चार्जिंग

Vivo T5 Lite 5G में 6,500mAh की बैटरी दी गई है, जो 44W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है।

Realme P4R 5G इस तुलना में सबसे बड़ी 8,000mAh बैटरी के साथ आता है। यह 45W SuperVOOC फास्ट चार्जिंग, Bypass Charging और Reverse Wired Charging को सपोर्ट करता है।

Nothing Phone 3a Lite में 5,000mAh की बैटरी मिलती है, जो 33W फास्ट चार्जिंग और 5W रिवर्स वायर्ड चार्जिंग सपोर्ट करती है।

Nothing Phone 3a Lite Price drop under Rs 20000 on Flipkart

भारत में कीमत

Vivo T5 Lite 5G की कीमत 4GB + 128GB वेरिएंट के लिए 19,999 रुपये, 6GB + 128GB वेरिएंट के लिए 21,999 रुपये और 6GB + 256GB मॉडल के लिए 24,999 रुपये रखी गई है। 22 जुलाई को पहली सेल में चुनिंदा बैंक कार्ड्स पर 1,500 रुपये का इंस्टेंट डिस्काउंट मिलेगा।

Realme P4R 5G की कीमत 4GB + 128GB मॉडल के लिए 18,999 रुपये, 6GB + 128GB वेरिएंट के लिए 20,999 रुपये और 6GB + 256GB मॉडल के लिए 22,999 रुपये है।

Nothing Phone 3a Lite की शुरुआती कीमत 20,999 रुपये है, जिसमें 8GB + 128GB वेरिएंट मिलता है। इसका 8GB + 256GB मॉडल 22,999 रुपये में आता है।

यह भी पढ़ें: Motorola Edge 70 Max vs Oppo Reno 16 vs OnePlus 15R: कैमरा, स्पेक्स, कीमत और अन्य की तुलना

Faiza

Faiza

फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉपी एडिटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और ओटीटी शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं। View Full Profile