Vivo S2 vs Nothing Phone 4a vs Samsung Galaxy A37: डिस्प्ले, कैमरा, सॉफ्टवेयर, कीमत और अन्य की तुलना

भारतीय स्मार्टफोन बाजार में ढेरों कम्पनियां अलग-अलग प्राइस रेंज में समय-समय पर नए स्मार्टफोन्स पेश करती रहती हैं। ऐसे ही तीन दमदार फोन Vivo S2, Nothing Phone 4a और Samsung Galaxy A37 हैं जो इसी साल इंडिया में आए हैं। 40,000 रुपये के प्राइस सेगमेंट में तीनों फोन अलग-अलग खूबियों के साथ आते हैं। तीनों स्मार्टफोन की सटीक कीमत और फीचर्स में भी अंतर है। ऐसे में अगर आप इनमें से कोई नया फोन खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो आइए जानते हैं Vivo S2, Nothing Phone 4a और Samsung Galaxy A37 की तुलना करके जानते हैं कौन किस पर भारी है। इसे देखकर आपको यह फैसला लेने में आसानी होगी कि आपको कौन सा फोन खरीदना चाहिए।
Vivo S2 vs Nothing Phone 4a vs Samsung Galaxy A37
डिजाइन और डिस्प्ले
डिजाइन और डिस्प्ले की बात करें तो Vivo S2 में 6.83 इंच का 1.5K AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। इसका रेजोल्यूशन 1,260 x 2,800 पिक्सल और रिफ्रेश रेट 120Hz है। स्क्रीन में 3,000 निट्स तक की लोकल पीक ब्राइटनेस, P3 वाइड कलर गैमट और 449ppi पिक्सल डेंसिटी मिलती है। बायोमेट्रिक सिक्योरिटी के लिए इसमें इन-डिस्प्ले ऑप्टिकल फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। यह फोन Sapphire Blue, Regal Bronze और Silk White कलर में उपलब्ध है। इसकी बॉडी को IP68 और IP69 रेटिंग भी मिली है।
वहीं, Nothing Phone 4a में 6.78 इंच का LTPS Flexible AMOLED डिस्प्ले मिलता है। इसका रेजोल्यूशन 1,224 x 2,720 पिक्सल और रिफ्रेश रेट 120Hz है। इसमें 4,500 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस, 440ppi पिक्सल डेंसिटी और 1.07 अरब कलर्स का सपोर्ट दिया गया है। स्क्रीन को Corning Gorilla Glass 7i की सुरक्षा मिलती है। गेमिंग के दौरान इसमें 2,500Hz तक का टच सैंपलिंग रेट और 2,160Hz PWM डिमिंग भी मिलती है। फोन के पिछले हिस्से में 63 मिनी LED और छह अलग-अलग कंट्रोल जोन वाला Glyph Bar दिया गया है। यह फोन Black, Blue, Pink और White कलर ऑप्शन में आता है। हालांकि, इसकी ड्यूरेबिलिटी के लिए IP64 रेटिंग दी गई है।
Samsung Galaxy A37 में 6.7 इंच का Full HD+ Super AMOLED+ डिस्प्ले मिलता है। इसमें 120Hz रिफ्रेश रेट और Samsung Vision Booster टेक्नोलॉजी का सपोर्ट दिया गया है। फोन को Awesome Lavender, Awesome Charcoal और Awesome Graygreen कलर में पेश किया गया है। इसके अलावा इसमें IP68 रेटिंग मिलती है।
प्रोसेसर और सॉफ्टवेयर
परफॉर्मेंस के लिए Vivo S2 में MediaTek Dimensity 7360-Turbo चिपसेट दिया गया है। इसके साथ 8GB LPDDR4X RAM और 256GB तक UFS 3.1 स्टोरेज मिलती है। फोन में 8GB तक Extended RAM का सपोर्ट भी है। सॉफ्टवेयर की बात करें तो यह Android 16 पर आधारित OriginOS 6 पर काम करता है।
दूसरी तरफ, Nothing Phone 4a में Qualcomm Snapdragon 7s Gen 4 प्रोसेसर दिया गया है। यह 4nm प्रोसेस पर आधारित ऑक्टा-कोर चिपसेट है, जिसकी अधिकतम क्लॉक स्पीड 2.7GHz है। इसमें Qualcomm Hexagon NPU भी मिलता है। फोन में 8GB और 12GB LPDDR4X RAM के विकल्प हैं, जबकि स्टोरेज के लिए 128GB और 256GB UFS 3.1 का विकल्प मिलता है। यह Android 16 पर आधारित Nothing OS 4.1 पर चलता है। कंपनी इस फोन के लिए 3 साल के OS अपडेट और 6 साल के सिक्योरिटी पैच देने का वादा करती है।
Samsung Galaxy A37 भी Android 16 पर आधारित One UI 8.5 के साथ आता है। कंपनी ने इसमें इस्तेमाल होने वाले चिपसेट की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। हालांकि, उपलब्ध जानकारी के मुताबिक इसमें Exynos 1480 प्रोसेसर मिलने की संभावना है। फोन में 12GB तक RAM और 256GB तक इंटरनल स्टोरेज का विकल्प दिया गया है। सॉफ्टवेयर सपोर्ट के मामले में Samsung छह जेनरेशन तक Android और One UI अपग्रेड के साथ छह साल तक सिक्योरिटी अपडेट देने का वादा करती है।
इस तरह प्रोसेसर के मामले में Nothing Phone 4a में Snapdragon 7s Gen 4 चिपसेट दिया गया है, जबकि Vivo S2 में Dimensity 7360-Turbo मिलता है। Samsung Galaxy A37 के चिपसेट की आधिकारिक जानकारी उपलब्ध नहीं है। हालांकि, लंबे सॉफ्टवेयर सपोर्ट के मामले में Samsung और Nothing दोनों ही बेहतर अपडेट पॉलिसी ऑफर करते हैं।
कैमरा में किसका दबदबा?
कैमरा सेटअप की बात करें तो Vivo S2 में डुअल रियर कैमरा मिलता है। इसमें f/1.8 अपर्चर वाला 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और f/2.4 अपर्चर वाला 2 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा दिया गया है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में f/2.0 अपर्चर वाला 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलता है। खास बात यह है कि इसके फ्रंट और रियर दोनों कैमरों से 4K रेजोल्यूशन में वीडियो रिकॉर्डिंग की जा सकती है।
वहीं, Nothing Phone 4a में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। इसमें f/1.88 अपर्चर वाला 50 मेगापिक्सल का मेन कैमरा मिलता है, जिसमें Samsung GN9 सेंसर और OIS का सपोर्ट है। इसके अलावा 50 मेगापिक्सल का पेरिस्कोप कैमरा दिया गया है। इसमें Samsung JN5 सेंसर और OIS सपोर्ट मिलता है। यह कैमरा 70x तक Ultra Zoom को सपोर्ट करता है। तीसरा कैमरा 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड सेंसर है, जिसमें 120 डिग्री फील्ड ऑफ व्यू मिलता है। सेल्फी के लिए इसमें 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। इसमें Samsung KD1 सेंसर और 89 डिग्री फील्ड ऑफ व्यू मिलता है। फोन से 4K रेजोल्यूशन में 30fps तक वीडियो रिकॉर्डिंग की जा सकती है।
Samsung Galaxy A37 में भी ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलता है। इसमें f/1.8 अपर्चर वाला 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया गया है। इसके साथ f/2.2 अपर्चर वाला 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड कैमरा और f/2.4 अपर्चर वाला 5 मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा मिलता है। सेल्फी के लिए इसमें f/2.2 अपर्चर वाला 12 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। Samsung के दोनों कैमरा सेटअप में Object Eraser, Best Face, Filters और Edit Suggestions जैसे AI फीचर्स मिलते हैं। इसके अलावा फोन में Auto Trim, Voice Transcription और AI Select जैसे टूल भी दिए गए हैं।
बैटरी और चार्जिंग
बैटरी कैपेसिटी के मामले में Vivo S2 बाकी दोनों स्मार्टफोन से आगे है। इसमें 7,050mAh की बैटरी दी गई है, जो 44W FlashCharge टेक्नोलॉजी को सपोर्ट करती है। बड़ी बैटरी होने की वजह से यह उन यूजर्स के लिए एक विकल्प हो सकता है, जिन्हें लंबे समय तक फोन इस्तेमाल करना होता है।
दूसरी तरफ, Nothing Phone 4a में 5,400mAh की बैटरी मिलती है। यह 50W वायर्ड फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। कंपनी का दावा है कि फोन को 1 प्रतिशत से 100 प्रतिशत तक चार्ज होने में करीब 64 मिनट लगते हैं।
वहीं, Samsung Galaxy A37 में 5,000mAh की बैटरी दी गई है। कंपनी के मुताबिक, यह एक बार चार्ज करने पर दो दिनों तक चल सकती है। इसमें Super Fast Charging 2.0 टेक्नोलॉजी मिलती है, जिसके जरिए फोन को लगभग 30 मिनट में 0 से 60 प्रतिशत तक चार्ज किया जा सकता है।
भारत में कीमत
कीमत की बात करें तो Vivo S2 के 8GB RAM और 128GB स्टोरेज वाले बेस वेरिएंट की कीमत 39,999 रुपये है। वहीं, इसके 8GB RAM और 256GB स्टोरेज मॉडल को 44,999 रुपये में खरीदा जा सकता है।
Nothing Phone 4a की शुरुआती कीमत 39,999 रुपये है। इस कीमत में 6GB RAM और 128GB स्टोरेज वाला वेरिएंट मिलता है। इसके 8GB RAM और 128GB स्टोरेज मॉडल की कीमत 44,999 रुपये है। वहीं, 8GB RAM और 256GB स्टोरेज वाले टॉप वेरिएंट के लिए 49,999 रुपये खर्च करने होंगे।
Samsung Galaxy A37 के 8GB RAM और 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 45,999 रुपये रखी गई है। इसके 8GB RAM और 256GB स्टोरेज मॉडल की कीमत 49,499 रुपये है। वहीं, 12GB RAM और 256GB स्टोरेज वाले वेरिएंट को 53,999 रुपये में पेश किया गया है।
Faiza फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉपी एडिटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और ओटीटी शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं।
View full profile