Instagram-Facebook ठप.. भारत में यूजर्स सोशल मीडिया से हुए दूर, कंपनी ने क्या कहा?

HIGHLIGHTS

Instagram और Facebook दुनियाभर में Down हैं और India और US दोनों में हजारों Users प्रभावित हैं।

Instagram पर Feed Refresh नहीं हो रही, Posts नहीं हो रहीं और कई Users App खोल भी नहीं पा रहे।

Meta ने अभी तक कोई Official Statement नहीं दी है और Outage का कारण अज्ञात है।

Instagram-Facebook ठप.. भारत में यूजर्स सोशल मीडिया से हुए दूर, कंपनी ने क्या कहा?

अगर आप आज Instagram या Facebook खोलने की कोशिश कर रहे हैं और कुछ नहीं हो रहा, तो आप अकेले नहीं हैं। आज रविवार को Meta के दोनों बड़े Platforms Instagram और Facebook एक साथ Down हो गए हैं। दुनियाभर से हजारों Users Complaints कर रहे हैं और भारत भी इससे बुरी तरह प्रभावित है।

Outage Tracking Platform Downdetector के मुताबिक भारत में Instagram पर शुरुआती एक घंटे में ही 1,200 से ज्यादा Complaints आईं और यह संख्या लगातार बढ़ रही है। बात सिर्फ India तक सीमित नहीं है, अमेरिका में Instagram पर 4,200 से ज्यादा Complaints आईं और Facebook पर 3,200 से ज्यादा।

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

यूजर्स को कौन सी दिक्कत आ रही

Instagram Users की शिकायत है कि App खुल नहीं रहा, Feed Refresh नहीं हो रही, Posts और Reels Upload नहीं हो रहे और Stories डालने में भी दिक्कत आ रही है। Error Message आ रहा है कि “Sorry, something went wrong. We’re working on getting this fixed as soon as we can.”

Facebook पर दिक्कत मुख्य रूप से Desktop Website पर ज्यादा देखी जा रही है। Users को Login करने पर एक Message मिल रहा है कि उनका Account “temporarily unavailable due to a site issue” है और बाद में Try करने को कहा जा रहा है। Facebook का Mobile App कुछ Users के लिए थोड़ा बेहतर काम कर रहा है लेकिन Desktop पर लगभग सब बंद है।

X पर Memes की बाढ़ आ गई

जब भी Instagram Down होता है एक काम तय होता है, लोग X यानि Twitter पर चले जाते हैं यह देखने के लिए कि बाकी लोगों के साथ भी यही हो रहा है या सिर्फ मेरे साथ। आज भी यही हुआ। X पर InstagramDown और FacebookDown Trending हो गए और Memes की एक पूरी नई Series शुरू हो गई।

Netblocks ने भी Confirm किया कि यह Outage International Level का है और इसका किसी देश में Internet Filtering या Blocking से कोई संबंध नहीं है।

Meta ने क्या कहा

अभी तक कुछ नहीं। Meta की तरफ से इस Outage का कारण बताने वाला कोई Official Statement नहीं आया है। यह भी Clear नहीं है कि Services कब तक पूरी तरह Restore होंगी।

यह भी पढ़ें: Realme C100x vs Samsung Galaxy F70e vs Moto G37 Power: डिज़ाइन, स्पेक्स, कीमत और अन्य की तुलना

Ashwani Kumar

Ashwani Kumar

Ashwani Kumar has been the heart of Digit Hindi for nearly nine years, now serving as Senior Editor and leading the Vernac team with passion. He’s known for making complex tech simple and relatable, helping millions discover gadgets, reviews, and news in their own language. Ashwani’s approachable writing and commitment have turned Digit Hindi into a trusted tech haven for regional readers across India, bridging the gap between technology and everyday life. View Full Profile