महंगे-महंगे 4K Ultra Smart QLED TVs मिल रहे सोच से भी सस्ते, इस जगह खरीदने टूट पड़ी भीड़!

महंगे-महंगे 4K Ultra Smart QLED TVs मिल रहे सोच से भी सस्ते, इस जगह खरीदने टूट पड़ी भीड़!

शॉपिंग वेबसाइट Amazon पर ग्राहकों के लिए स्मार्ट TVs पर शानदार ऑफर्स पेश किए जा रहे हैं। चुनिंदा स्मार्ट टीवीज़ पर 63% तक की छूट दी जा रही है। ऑफर में Sony, LG और Samsung जैसे प्रमुख ब्रांड्स के मॉडल शामिल हैं। फिलहाल प्लेटफॉर्म पर कोई खास सेल नहीं चल रही है लेकिन फिर भी ये टीवी डील्स इतनी शानदार हैं कि आप इनका फायदा ज़रूर उठाना चाहेंगे। अगर आप नया स्मार्ट TV खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो ये ऑफर्स आपके लिए फायदे का सौदा हो सकते हैं।

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

Amazon पर स्मार्ट TV पर मिलने वाले ऑफर्स

Amazon India की वेबसाइट पर Sony Bravia 2 सीरीज के एक मॉडल पर अभी बढ़िया डील चल रही है। इसके 55-इंच मॉडल पर 40 प्रतिशत की अच्छी कीमत में कटौती देखने को मिल रही है। इसके अलावा ग्राहकों को बैंक ऑफर्स का लाभ भी दिया जा रहा है। अमेज़न पर 55-इंच LG Nano 4K UHD Smart TV को भी दिखाया गया है। Prime Day सेल कई दिन पहले खत्म होने के बावजूद यह 47,999 रुपये की कीमत में खरीदने के लिए उपलब्ध है।

हाल ही में लॉन्च हुए Samsung 55-इंच Mini LED 4K Smart TV को भी डिस्काउंट लिस्ट में शामिल किया गया है। Amazon ने अभी इसे 49,990 रुपये में प्लेटफॉर्म पर लिस्ट किया हुआ है, हालांकि 2000 रुपये का कूपन ऑफर भी है जिससे इसकी कीमत घटकर 47,990 रुपये रह जाएगी। इनके अलावा TCL, Philips और Vu ब्रांड के कई स्मार्ट टीवी भी अमेज़न पर कम कीमत में उपलब्ध हैं।

Amazon की टॉप स्मार्ट TV डील्स

  • Sony Bravia 2 II: इसकी असली कीमत लगभग 1 लाख रुपये है और अभी इसे करीब 60 हज़ार रुपये में खरीदा जा सकता है।
  • TCL 75-inch 75Q6C QD-Mini LED: अभी 2.5 लाख रुपये से ज्यादा का यह टीवी करीब 1 लाख रुपये में उपलब्ध है।
  • Toshiba 50-inch 4K Ultra HD Smart QLED TV M450RP (2025): 50 इंच का यह टीवी 34,990 रुपये में उपलब्ध है।
  • Philips 55-inch 4K Ultra HD QLED 55MLED610/94: अभी 48% की छूट के साथ 43,999 रुपये में बिक रहा है।
  • Hisense 43-inch 4K Ultra HD Smart QLED TV 43E75Q: मौजूदा कीमत 28,999 रुपये है और 500 रुपये का बैंक ऑफर भी है।
  • Vu 55-inch Vibe Series 4K QLED: फिलहाल इसकी कीमत 35,990 रुपये है, 500 रुपये के बैंक डिस्काउंट यह और सस्ता हो सकता है।

यह भी पढ़ें: Gold-Silver Price Today: सोने-चांदी के दामों में जोरदार तेज़ी, जानिए 13 जुलाई 2026 के ताजा रेट

Faiza

Faiza

फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉपी एडिटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और ओटीटी शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं। View Full Profile