iOS 14 के साथ ऐसे चुटकियों में ऑफलाइन भी कर सकते हैं ट्रांसलेशन, जानिये कैसे

iOS 14 के साथ ऐसे चुटकियों में ऑफलाइन भी कर सकते हैं ट्रांसलेशन, जानिये कैसे
HIGHLIGHTS

iOS 14 में सबसे बड़े एडिशन की बात करें तो वैसे तो यह लिस्ट बड़ी है लेकिन इसमें आपको सबसे खास फीचर के तौर पर एक बिल्ट-इन ट्रांसलेशन ऐप मिल रहा है

iOS 14 12 भाषाओँ का सपोर्ट करता है

इसमें अरबी, चीनी, इंग्लिश (US), इंलिश (UK), फ्रेंच, जर्मन, इटालियन, जापानी, कोरियाई, पुर्तगाली, रुसी, और स्पेनिश भाषाएँ शामिल हैं

iOS 14 में सबसे बड़े एडिशन की बात करें तो वैसे तो यह लिस्ट बड़ी है लेकिन इसमें आपको सबसे खास फीचर के तौर पर एक बिल्ट-इन ट्रांसलेशन ऐप मिल रहा है, जिसे Apple केवल ट्रांसलेशन कहता है। जबकि सिरी में अनुवाद की पेशकश करने की क्षमता थी, लेकिन इसके बाद भी एक अलग से ट्रांसलेशन टूल इस बार एप्पल की ओर से iOS 14 में पेश किया गया है। हालाँकि, Apple के नए ट्रांसलेट ऐप के साथ यह बदलाव आया है, जो कई प्रकार की सुविधाएँ प्रदान करता है जैसे कि पारंपरिक अनुवाद, वार्तालाप मोड, कई भाषाओं के लिए सपोर्ट आदि। आज हम आपको iOS 14 में मौजूद ट्रांसलेशन एप्प के बारे में बताने वाले हैं, जिसके माध्यम से आप ऑफलाइन भी ट्रांसलेशन को अंजाम दे सकते हैं।

iOS 14 ट्रांसलेशन एप्प को सपोर्ट करने वाली भाषाएँ

जैसे कि मैंने अपने iPhone 8 Plus में देखा है, आपको बता देते है कि जैसे ही आप iOS 14 पर अपने iPhone को अपग्रेड करते हैं तो आपको अपने आप ही ट्रांसलेशन एप्प यहाँ अपनी होम स्क्रीन पर नजर आने लगता है। यह कई भाषाओँ का भी सपोर्ट करता है, आइये आपको बताते हैं कि आप कैसे जान सकते हैं कि यह कितनी भाषाओँ का सपोर्ट करता है, इन स्टेप्स को फॉलो करके आप अपने फोन में भी इस बारे में जानकारी ले सकते हैं। 

इसके लिए आपको सबसे पहले इस ट्रांसलेशन एप्प को ओपन करना होगा। इसके बाद आपको बड़ी आसानी से ही यहाँ भाषाओँ का ऑप्शन नजर आ जाने वाला है। 
इसपर क्लिक करके आप जान सकते हैं कि यह 12 भाषाओँ का सपोर्ट करता है, जैसे इसमें आपको अरबी, चीनी, इंग्लिश (US), इंलिश (UK), फ्रेंच, जर्मन, इटालियन, जापानी, कोरियाई, पुर्तगाली, रुसी, और स्पेनिश भाषाओँ को सपोर्ट करता है। हालाँकि अभी इस अपडेट में किसी भी भारतीय भाषा का सपोर्ट नहीं आया है। हालाँकि ऐसा लग रहा है कि भविष्य में इन्हें भी जोड़ा जा सकता है। 

  • इसके अलावा अगर आप स्क्रोल डाउन करते हैं तो आपको ऑफलाइन भाषाओँ की भी एक लिस्ट मिलने वाली है। आप किसी भी भाषा को जो यहाँ दी गई हैं, डाउनलोड करके किसी भी समय बिना इंटरनेट के भी इन्हें इस्तेमाल कर सकते हैं। 
  • आपको इन भाषाओँ के बगल में एक छोटा डाउनलोड आइकॉन मिलने वाले हैं, जिसपर क्लिक करके आप इन भाषाओँ को डाउनलोड भी कर सकते हैं।

iOS 14 में टेक्स्ट और स्पीच को कैसे ट्रांसलेट करें?

  • ट्रांसलेट एप्प को ओपन करके और अपनी पसंद की दो भाषाओँ का चुनाव करें।
  • इसके बाद आपको इंटर टेक्स्ट फील्ड पर क्लिक करना है, इसके बाद किसी एक भाषा का चुनाव करें और टाइप करना शुरू करें।
  • जैसे ही आप लिख लेते हैं वैसे ही आपको Go बटन को प्रेस करना है, और आपको स्क्रीन पर इसका अनुवाद नजर आने वाला है। 
  • बिलकुल ऐसे ही आप स्पीच को भी ट्रांसलेट कर सकते हैं, इसमें आपको लिखने की बजाये मात्र बोलना है, ओर यह माइक की सहायता से आपको इसका अनुवाद दिखाने वाला है। 

Digit Hindi

Digit Hindi

Ashwani And Aafreen is working for Digit Hindi, Both of us are better than one of us. Read the detailed BIO to know more about Digit Hindi View Full Profile

Digit.in
Logo
Digit.in
Logo