मोबाइल डिवाइसेस निर्माता कंपनी आईबॉल ने बाज़ार में अपना नया टैबलेट स्लाइड कडल 4G पेश किया है. कंपनी ने अपने इस टैबलेट की कीमत Rs. 9,999 रखी है. यह वॉयस-कॉलिंग टैबलेट 150MBPS की डाउनलोड स्पीड को सपोर्ट करता है.
Survey
✅ Thank you for completing the survey!
अगर आईबॉल स्लाइड कडल 4G टैबलेट के फीचर्स के बारे में बात करें तो इसमें 6.95 इंच की डिस्प्ले मौजूद है, जिसका रेजोल्यूशन 1024×600 पिक्सल है. यह टैबलेट 1GHz क्वाड-कोर प्रोसेसर और 2GB की रैम से लैस है. इसमें 16GB की इंटरनल स्टोरेज भी मौजूद है, जिसे माइक्रो-SD कार्ड के जरिए 64GB तक बढ़ाया जा सकता है.
इसके साथ ही इसमें LED फ़्लैश के साथ 8 मेगापिक्सल का रियर ऑटोफोकस कैमरा और 5 मेगापिक्सल का फ्रंट फेसिंग कैमरा मौजूद है. यह एक डुअल सिम डुअल स्टैंडबाय टैबलेट है. इसमें कनेक्टिविटी के लिए वाई-फाई, ब्लूटूथ, 3G, GPRS/ एज, GPS और माइक्रो-USB फीचर्स मौजूद है. इसमें USB OTG का ऑप्शन भी मौजूद है.
इसके साथ ही इस टैबलेट में 21 क्षेत्रीय भाषाओं के लिए सपोर्ट मौजूद है. आईबॉल स्लाइड कडल 4G में आप असमिया, बंगाली, बोडो, डोगरी, गुजराती, हिंदी, कन्नड़, कश्मीरी, कोंकणी, मैथिली, मणिपुरी, मलयालम, मराठी, नेपाली, उड़िया, पंजाबी, संस्कृत, संथाली, सिंधी, तमिल और तेलुगू भाषा को पढ़ और लिख पाएंगे. स्लाइड कडल 4G में एक रेगुलर सिम कार्ड और एक माइक्रो-सिम कार्ड का इस्तेमाल किया जा सकता है.
इमेज सोर्स
Digit News Desk writes news stories across a range of topics. Getting you news updates on the latest in the world of tech. View Full Profile