5जी स्पेक्ट्रम की नीलामी कुछ दिन पहले खत्म हुई है। और फिर एक के बाद एक एयरटेल से लेकर जियो तक सभी ने कहा कि वे इसी महीने यानी अगस्त में ही भारत में 5G सेवाएं लाने जा रहे हैं। अब हर टेलीकॉम कंपनी इस सर्विस को सबसे पहले भारत में लाने के लिए हाथ-पांव मार रही है। इस स्पेक्ट्रम नीलामी में रिलायंस जियो ने सबसे ज्यादा स्पेक्ट्रम खरीदा है। उन्होंने कुल 24,780 मेगाहर्ट्ज स्पेक्ट्रम खरीदा। इनमें 700 मेगाहर्ट्ज, 1800 मेगाहर्ट्ज, 3300 मेगाहर्ट्ज और 26 गीगाहर्ट्ज़ बैंड शामिल हैं। कंपनी ने 700 मेगाहर्ट्ज बैंड पाने के लिए सबसे ज्यादा पैसा भी खर्च किया।
दूसरी ओर, भारती एयरटेल ने 19,867 मेगाहर्ट्ज स्पेक्ट्रम खरीदा है। वहीं वोडाफोन आइडिया ने 6,228 मेगाहर्ट्ज खरीदा। इसमें कोई शक नहीं कि हर टेलीकॉम कंपनी बहुत जल्द भारत में 5G लाने वाली है। लेकिन अब सवाल यह है कि किसका प्लान सबसे सस्ता होगा? आइए जानते हैं क्या कहना है एक टेलीकॉम कंपनी का।
रिलायंस जियो
Reliance Jio Infocomm के चेयरमैन आकाश अंबानी ने कहा कि वे Jio 5G लॉन्च करके आजादी का अमृत महोत्सव मनाएंगे। कंपनी वर्ल्ड क्लास 5G सर्विस देने का दावा करती है। इतना ही नहीं, उन्होंने कहा कि उनके प्लांस सभी के लिए किफायती होने वाले हैं। कंपनी ने कहा कि वे भारत में डिजिटल क्रांति लाने के लिए उत्कृष्ट सेवाएं, प्लेटफॉर्म और समाधान प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है। यह सेवा मुख्य रूप से शिक्षा, स्वास्थ्य और कृषि सहित कई क्षेत्रों के विकास में मदद करेगी। आकाश अंबानी के मुताबिक, ऐसा लग रहा है कि उनकी टेलीकॉम कंपनी सबसे कम कीमत में 5जी सेवाएं लाने जा रही है। अब भी जियो के 4जी प्रीपेड प्लान अन्य कंपनियों के मुकाबले सस्ते हैं।
एयरटेल
टेलीकॉम कंपनी ने यह भी कहा है कि वह इसी महीने भारत में 5G लाने जा रही है। एयरटेल भारत में 5जी सेवाएं लाने के लिए नोकिया और एरिक्सन की मदद ले रहा है। हालांकि, कंपनी के क्या प्लान होने वाले हैं, इस बारे में कुछ भी स्पष्ट नहीं है। लेकिन जानकारों के मुताबिक Airtel 5G की कीमत उनके 4G प्लान से 15% ज्यादा होगी।
वीआई के प्रबंध निदेशक रविंदर टक्कर ने कहा कि 5जी प्लान 4जी प्लान की तुलना में प्रीमियम होंगे। इनमें अतिरिक्त डेटा प्रदान किया जाएगा। हालांकि, 5जी प्लान के बहुत सस्ते होने की उम्मीद नहीं है क्योंकि कंपनी ने 5जी स्पेक्ट्रम खरीदने के लिए काफी पैसा खर्च किया है।
Ashwani And Aafreen is working for Digit Hindi, Both of us are better than one of us. Read the detailed BIO to know more about Digit Hindi View Full Profile