10000mAh की जम्बो बैटरी के साथ 4 सितंबर को लॉन्च होगा POCO का ये वाला फोन..क्या होगी कीमत
POCO X8 Power स्मार्टफोन को इंडिया के बाजार में लॉन्च किया जाने वाला है।
POCO का फोन इंडिया में 4 सितंबर को एंट्री मारने वाला है।
POCO के इस फोन को कंपनी 10000mAh की बैटरी के साथ लॉन्च करने वाली है।
स्मार्टफोन में बार-बार चार्जिंग के झंझट से परेशान रहने वाले भारतीय ग्राहकों के लिए पोको (POCO) एक बड़ा धमाका करने जा रहा है। कंपनी ने आधिकारिक तौर पर घोषणा कर दी है कि उसका नया बैटरी-फोकस्ड स्मार्टफोन POCO X8 Power 5G अगले महीने यानि सितंबर में 4 तारीख को लॉन्च किया जाने वाला है। फोन की लॉन्च का समय दोपहर 12:00 बजे तय किया गया है। ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म फ्लिपकार्ट (Flipkart) पर जारी किए गए प्रमोशनल टीजर के अनुसार, यह फोन खासतौर पर उन यूजर्स को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है जिन्हें लंबी बैटरी लाइफ और सॉलिड परफॉर्मेंस की जरूरत होती है।
Surveyसिंगल चार्ज में 3.5 दिन चलने वाली 10,000mAh की जम्बो बैटरी
इस स्मार्टफोन की सबसे बड़ी खासियत इसका पावर बैकअप है। POCO X8 Power 5G में 10,000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है। ब्रांड के दावों के मुताबिक, यह बैटरी एक बार फुल चार्ज होने के बाद लगभग 3.5 दिनों तक का नॉन-स्टॉप बैकअप देने में सक्षम होगी। टीजर में फोन को पोको के सिग्नेचर डुअल-टोन येलो फिनिश और एक क्लीन रियर पैनल के साथ दिखाया गया है, जहां एक स्क्विर्कल (Squircle) कैमरा मॉड्यूल दिया गया है।
10,000 mAh battery? Yeah, you read that right.
— POCO India (@IndiaPOCO) August 28, 2026
We didn’t just push the limits, we completely broke them. Introducing the biggest battery EVER on a POCO phone: #10000mAh of uninterrupted power that keeps going for 3.5 DAYS straight.#POCOX8Power, launching 4th September at 12 PM pic.twitter.com/6MmNt86JUj
संभावित डिस्प्ले, प्रोसेसर और कैमरा स्पेसिफिकेशन्स
इसमें 6.83-इंच का 1.5K AMOLED डिस्प्ले मिलने की उम्मीद है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और आउटडोर विजिबिलिटी के लिए 3,500 निट्स की पीक ब्राइटनेस को सपोर्ट करेगा। यह स्मार्टफोन क्वालकॉम के नए Snapdragon 6 Gen 5 मोबाइल प्लेटफॉर्म से लैस हो सकता है, इसमें LPDDR5X रैम और हाई-स्पीड स्टोरेज भी मिलने वाली है। फोटोग्राफी के लिए फोन के बैक पैनल पर OIS (ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइजेशन) सपोर्ट वाला 50MP का मेन प्राइमरी कैमरा और एक अल्ट्रा-वाइड लेंस मिलेगा। वहीं फ्रंट में वीडियो कॉलिंग व सेल्फी के लिए हाई-रेजोल्यूशन कैमरा दिया जाएगा।
Make the plans.
— POCO India (@IndiaPOCO) August 28, 2026
Take the detours.
Live it up!
The POCO X8 5G has 9000mAh battery and 3.2 days of power to keep up.
Come see what power maxxing looks like, launching 4th Sept, 12 PM#POCOX8 #POCOX85G #POCOIndia #PowerMaxxing #POCO pic.twitter.com/mgMVr0NErF
कंपनी 4 सितंबर को होने वाले लाइवस्ट्रीम इवेंट के दौरान इस स्मार्टफोन की आधिकारिक कीमत, सभी वेरिएंट्स और शुरुआती इंट्रोडक्टरी बैंक ऑफर्स का खुलासा करेगी। इसके अलावा इसी दिन कंपनी अपने POCO X8 5G को भी लॉन्च करने वाली है, इस फोन में एक 9000mAh की बैटरी को जगह मिलने वाली है।
यह भी पढ़ें: Vivo Y31T 5G vs Poco M8 Power: डिस्प्ले, प्रोसेसर, कैमरा, बैटरी और कीमत की तुलना
Ashwani Kumar has been the heart of Digit Hindi for nearly nine years, now serving as Senior Editor and leading the Vernac team with passion. He’s known for making complex tech simple and relatable, helping millions discover gadgets, reviews, and news in their own language. Ashwani’s approachable writing and commitment have turned Digit Hindi into a trusted tech haven for regional readers across India, bridging the gap between technology and everyday life. View Full Profile
