जबरदस्त डिजाइन वाला Redmi 17 5G इस दिन हो रहा लॉन्च.. नोट कर लो डेट, स्पेक्स और प्राइस
Redmi 15 5G को इंडिया के बाजार में लॉन्च किया जाना कन्फर्म हो गया है।
Redmi अपने इस फोन को इंडिया में 3 सितंबर को लॉन्च कर रही है।
Redmi 17 5G में क्या मिलने वाला है, आइए जानते हैं।
शाओमी (Xiaomi) के पॉपुलर सब-ब्रांड रेडमी ने भारतीय बाजार में अपने नए बजट 5G स्मार्टफोन REDMI 17 5G की आधिकारिक लॉन्च तारीख का ऐलान कर दिया है। ग्लोबल मार्केट में पेश किए जाने के बाद, अब यह स्मार्टफोन आगामी 3 सितंबर 2026 को भारत में लॉन्च होने जा रहा है। कंपनी द्वारा जारी किए गए आधिकारिक टीजर्स के अनुसार, यह फोन खासतौर पर लंबी बैटरी लाइफ, नए डिजाइन और रोजमर्रा के कामों के लिए भरोसेमंद 5G परफॉर्मेंस को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है।
Survey7,900mAh बैटरी के साथ मिलेगी 22.5W रिवर्स चार्जिंग सपोर्ट
REDMI 17 5G की सबसे बड़ी यूएसपी इसका पावर बैकअप है। कंपनी ने इसमें 7,900mAh की दमदार बैटरी दी है, जो भारी इस्तेमाल के बावजूद आसानी से दो दिनों तक का बैकअप दे सकती है। खास बात यह है कि यह फास्ट वायर्ड चार्जिंग के साथ-साथ 22.5W रिवर्स वायर्ड चार्जिंग को भी सपोर्ट करता है। इसका मतलब है कि जरूरत पड़ने पर आप इस फोन को पावर बैंक की तरह इस्तेमाल करके अपने ईयरबड्स, स्मार्टवॉच या दूसरे स्मार्टफोन को भी चार्ज कर सकेंगे।
Think big power. Think serious style. Think #REDMI17 5G.
— Redmi India (@RedmiIndia) August 28, 2026
The all-new #REDMI17 5G pairs a massive 7900mAh battery with a luxurious vegan leather finish, bringing #mAhximumPowermAhximumStyle to life.
Launching 3rd September, 2026.
Get Notified: https://t.co/lDU3QGSU6Z pic.twitter.com/FgDjEfdjM9
प्रोसेसर, कैमरा और शानदार डिजाइन की सम्पूर्ण जानकारी
भारतीय वेरिएंट क्वालकॉम के नए Snapdragon 4 Gen 5 प्रोसेसर से लैस होगा, जो बजट सेगमेंट में स्मूद मल्टीटास्किंग, लो-पावर कंजम्पशन और स्टेबल 5G कनेक्टिविटी ऑफर करता है। फोन के बैक पैनल पर नया Astral Camera Deco डिजाइन मॉड्यूल दिया गया है, जिसमें 50MP का मेन प्राइमरी कैमरा मौजूद है। वहीं फ्रंट डिस्प्ले पर पंच-होल कटआउट के साथ सेल्फी शूटर मिलता है।
हैंडसेट एक प्रीमियम टेक्स्चर्ड बैक फिनिश के साथ आता है और यह तीन खूबसूरत कलर ऑप्शन आपको मिल जाते हैं: Eternal Orange, Endless Blue और Absolute Black कलर में इस फोन को खरीदा जा सकेगा।
उपलब्धता और सेल की डिटेल्स
लॉन्च के बाद REDMI 17 5G की बिक्री ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म Amazon.in, शाओमी की आधिकारिक वेबसाइट mi.com और देश भर के प्रमुख ऑफलाइन रिटेल स्टोर्स के जरिए की जाएगी। इस फोन की आधिकारिक कीमत, रैम-स्टोरेज वेरिएंट्स और इंट्रोडक्टरी ऑफर्स की पूरी जानकारी 3 सितंबर के लॉन्च इवेंट में सामने आएगी। अभी तक के लिए इसके स्पेक्स और फीचर आदि की जानकारी ही सामने आई है।
यह भी पढ़ें: 10000mAh की जम्बो बैटरी के साथ 4 सितंबर को लॉन्च होगा POCO का ये वाला फोन..क्या होगी कीमत
Ashwani Kumar has been the heart of Digit Hindi for nearly nine years, now serving as Senior Editor and leading the Vernac team with passion. He’s known for making complex tech simple and relatable, helping millions discover gadgets, reviews, and news in their own language. Ashwani’s approachable writing and commitment have turned Digit Hindi into a trusted tech haven for regional readers across India, bridging the gap between technology and everyday life. View Full Profile
