Digit.in

न कोई बड़ा स्टार, न लंबा-चौड़ा बजट, फिर भी OTT पर आते ही टॉप 10 ट्रेंडिंग में शुमार हो गई ये साउथ फिल्म

न कोई बड़ा स्टार, न लंबा-चौड़ा बजट, फिर भी OTT पर आते ही टॉप 10 ट्रेंडिंग में शुमार हो गई ये साउथ फिल्म

ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर हर दिन नई कहानियां और वेब सीरीज़ की भरमार रहती है. कुछ कंटेंट सिर्फ बड़े नामों और स्टारकास्ट की वजह से देखे जाते हैं, तो कुछ फिल्में ऐसी होती हैं जो बिना किसी बड़े चेहरे के केवल अपनी दमदार स्क्रिप्ट और कहानी के बल पर दर्शकों का दिल जीत लेती हैं. ऐसी ही एक मलयालम क्राइम थ्रिलर फिल्म है ‘रोंथ’, जिसने चुपचाप ओटीटी पर एंट्री की और रिलीज होते ही तहलका मचा दिया.

बॉक्स ऑफिस पर किया कमाल

‘रोंथ’ का कुल रनटाइम 2 घंटे 2 मिनट है और इसे सबसे पहले 13 जून 2025 को थिएटर्स में रिलीज किया गया था. यह फिल्म केवल 5 करोड़ रुपये की लागत में कम बजट में बनी, लेकिन कमाई के मामले में इसने उम्मीद से दोगुना प्रदर्शन किया. दुनियाभर से इसने करीब 9.81 करोड़ रुपये की कमाई किया. इस जबरदस्त रिस्पॉन्स के बाद जब इसे 22 जुलाई 2025 को ओटीटी पर रिलीज किया गया, तो महज़ 48 घंटों में यह टॉप 10 ट्रेंडिंग फिल्मों में शामिल हो गई, जिससे साफ पता चलता है कि यह लोगों को कितनी पसंद आ रही है.

फिल्म की कहानी क्या है?

फिल्म की कहानी एक रात की घटनाओं पर केंद्रित है, जिसे दो पुलिस अधिकारियों के नजरिए से दिखाया गया है. एक तरफ अनुभवी और शांत स्वभाव वाले सब-इंस्पेक्टर योहनन (दिलीश पोथन) हैं, तो दूसरी तरफ उनके साथ गश्त पर निकले संवेदनशील और युवा कांस्टेबल डिननाथ (रोशन मैथ्यू) हैं. ड्यूटी पर सब कुछ सामान्य चल रहा होता है, तभी एक अजीबो-गरीब कॉल आता है. इस कॉल के साथ ही दोनों की रात और ज़िंदगी पूरी तरह बदल जाती है. फिल्म में आगे जो घटनाएं सामने आती हैं, वो दर्शकों को शुरुआत से लेकर अंत तक बांधे रखती हैं.

डायरेक्शन और स्ट्रीमिंग डिटेल्स

इस थ्रिलर को शाही कबीर ने डायरेक्ट किया है, जो पहले भी सामाजिक, रियलिस्टिक और थ्रिल से जुड़ी फिल्मों में अपना हुनर दिखा चुके हैं. ‘रोंथ’ में भी उन्होंने कहानी को गहराई और सस्पेंस के साथ पेश किया है. यह फिल्म उन लोगों के लिए एक परफेक्ट चॉइस है जो थ्रिल, इमोशन और सोचने पर मजबूर कर देने वाली कहानी की तलाश में हैं.

फिल्म फिलहाल जियो हॉटस्टार पर स्ट्रीम की जा रही है. इसे IMDb पर 7.2 की बढ़िया रेटिंग मिली है. इसे ओरिजनल मलयालम भाषा के अलावा हिंदी, तमिल, तेलुगु और कन्नड़ में भी देखा जा सकता है. 22 जुलाई को ओटीटी पर रिलीज होने के बाद से यह लगातार ट्रेंडिंग बनी हुई है और दर्शकों की खूब सराहना बटोर रही है. अगर आपने अब तक ये फिल्म नहीं देखी, तो इसे अपनी वॉचलिस्ट में जरूर शामिल करें.

Faiza

Faiza

Faiza फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉपी एडिटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और ओटीटी शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं।

View full profile

Recommended Articles