क्या ‘पंचायत’ और क्या ‘मिर्ज़ापुर’, TVF की इस वेब सीरीज ने काट रखा है गर्दा, 9.1 है IMDb रेटिंग
हम सभी जानते हैं ओटीटी प्लेटफॉर्म्स का क्रेज तेजी से बढ़ता जा रहा है जहां हर हफ्ते नए शोज की भरमार देखने को मिलती है. इनमें कुछ ऐसी वेब सीरीज़ भी होती हैं जो अपनी दमदार स्क्रिप्ट, गहरी कहानी और शानदार परफॉर्मेंस के चलते दर्शकों का दिल जीत लेती हैं. ‘पंचायत’, ‘फैमिली मैन’, ‘पाताल लोक’, ‘मिर्जापुर’, ‘स्पेशल ऑप्स’, ‘सेक्रेड गेम्स’ और ‘परमानेंट रूममेट्स’ जैसी वेब सीरीज़ ने जबरदस्त लोकप्रियता हासिल की है और IMDb पर भी शानदार रेटिंग पाई है.
Surveyलेकिन इन सबके बीच एक ऐसी सीरीज़ भी है जिसने न केवल व्यूज़ के मामले में बाज़ी मारी है, बल्कि रेटिंग्स के मामले में भी अव्वल रही है. आइए आपको उस सीरीज का नाम, इसकी कहानी और यह कहां देखी जा सकती है, सबकुछ बताते हैं.
IMDb रेटिंग 9.1
दमदार डायरेक्शन और उम्दा स्क्रीनप्ले के चलते इस शो को IMDb पर 9.1 की बेहतरीन रेटिंग मिली है. अब तक इसके दो सीजन रिलीज हो चुके हैं और दोनों ने ही दर्शकों के बीच गहरी छाप छोड़ी है. यह वेब सीरीज़ उन लोगों के लिए खास मायने रखती है जो कुछ नया करने का सपना रखते हैं और जोखिम उठाने का हौसला भी रखते हैं.
यह भी पढ़ें: iQOO Z10 Turbo Pro+ में मिलेगी 8000mAh की बैटरी.. इस दिन है लॉन्च, शक्तिशाली प्रोसेसर से होगा लैस
क्या है सीरीज की कहानी?
यहां हम बात कर रहे हैं TVF की लोकप्रिय वेब सीरीज ‘पिचर्स’ की, जो आज के युवा वर्ग की सोच, जज़्बे और जद्दोजहद को बेहद रियल अंदाज़ में पेश करती है. यह कहानी चार ऐसे दोस्तों की है जो कॉरपोरेट नौकरी छोड़कर अपनी खुद की कंपनी शुरू करने की ठान लेते हैं. यह वेब सीरीज़ करियर की असल चुनौतियों, कॉर्पोरेट कल्चर के पीछे की सच्चाई को बारीकी से दर्शाती है.
इस सीरीज को मेलोड्रामा से दूर रखकर बेहद ईमानदारी से पेश किया गया है, जिसकी वजह से युवाओं को यह अपनी सी लगती है. दर्शकों और समीक्षकों दोनों से शो को सराहना मिली है, चाहे वह इसकी कहानी हो, निर्देशन हो या कलाकारों की परफॉर्मेंस हो.
कहां देखें?
पिचर्स सीजन 1 को आप YouTube और TVF Play ऐप पर मुफ्त में देख सकते हैं. वहीं सीजन 2 को Zee5 पर एक्सक्लूसिव तौर पर स्ट्रीम किया जा सकता है. इस शो में नवीन कस्तूरिया, अरुणाभ कुमार, जीतेंद्र कुमार और अभय महाजन मुख्य किरदारों में नजर आते हैं.
यह भी पढ़ें: 5700mAh बैटरी और 12GB RAM के साथ वॉटरप्रूफ क्षमता वाला Vivo T4R स्मार्टफोन हुआ भारत में लॉन्च
Faiza Parveen
फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉपी एडिटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और ओटीटी शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं। View Full Profile