Digit.in

शादी, हनीमून फिर पति की हत्या..OTT पर आ रही फाड़ू सीरीज, सच्ची घटनाओं पर आधारित होगा एक-एक एपिसोड, जानें कहां देखें

शादी, हनीमून फिर पति की हत्या..OTT पर आ रही फाड़ू सीरीज, सच्ची घटनाओं पर आधारित होगा एक-एक एपिसोड, जानें कहां देखें

हाल ही में आपने खबरों में राजा रघुवंशी और सोनम रघुवंशी में काफी देखा होगा. मेघालय में यह कपल शादी के चंद दिनों के बाद हनीमून मनाने जाता है. लेकिन, फिर कहानी में आता है ट्विस्ट, राजा और सोनम के लापता होने की खबरें पता चलती हैं. काफी दिन तक चले ड्रामा के बाद साफ होता है कि राजा रघुवंशी की हत्या हो चुकी है और सोनम फरार है.

फिर जब राज खुलता है तो लोगों के होश उड़ जाते हैं. पुलिस खुलासा करती है कि सोनम रघुवंशी ने ही राजा की हत्या की थी. इसके बाद पुलिस से बचने के लिए वह अपहरण और बाकी कहानी बना रही थी. इस हत्याकांड ने लोगों को झकझोर दिया. अब ऐसी ही कहानियां आपको ओटीटी पर देखने को मिलने वाली है.

इसको लेकर एक वेब-सीरीज जल्द आने वाली है. इस सीरीज का नाम ‘Honeymoon Se Hatya’ रखा गया है. इसके डिस्क्रिप्शन पेज के अनुसार, यह 5 भागों की यह सीरीज होगी. इसको डॉक्यू-ड्रामा जॉनर में पेश किया जा रहा है. इसमें उन सच्ची घटनाओं को दिखाया जाएगा जिसमें पत्नी अपने पति की हत्या कर देती है.

कब और कहां देखें Honeymoon Se Hatya?

केवल केस ही नहीं, बल्कि इसमें डीपली बताया जाएगा कैसे प्यार, कंट्रोल, बदला और एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर कई जीवन को उजाड़ देता है. इसको Ajitesh Sharma ने डायरेक्ट किया है. हालांकि, इसकी रिलीज डेट फिलहाल सामने नहीं आई है. इसको कमिंग सून के साथ लिस्ट किया गया है.

इस डॉक्यूमेंट्री ड्रामा को आप OTT पर देख सकते हैं. इस सीरीज को ZEE5 पर देखा जा सकेगा. जैसा की ऊपर बताया गया है फिलहाल केवल इसका प्रोमो अभी साइट पर उपलब्ध है. ऑडियो लैग्वेंज इसकी हिंदी है. बाकी डिटेल्स के अभी आपको थोड़ा इंतजार करना पड़ेगा.

बॉलीवुड में पहले भी आ चुकी हैं ऐसी फिल्में

अगर आप भी क्राइम लवर हैं और इस तरह की सीरीज या फिल्में आपको लुभाती हैं तो आप इस वेब-सीरीज को अपनी वॉच लिस्ट में शामिल कर सकते हैं. आपको बता दें बॉलीवुड में पहले भी ऐसी फिल्में आ चुकी हैं. बॉलीवुड फिल्म कर्ज भी इसका एक उदाहरण जहां पर लगभग इसी कॉन्सेप्ट को आप देख सकते हैं.

Sudhanshu Shubham

Sudhanshu Shubham

Sudhanshu Shubham सुधांशु शुभम (Sudhanshu Shubham) डिजिटल मीडिया में पिछले 6 साल से सक्रिय हैं. टाइम्स ग्रुप (Times Group) में आने से पहले वह न्यूज18 (News18) और आजतक (Aaj Tak) जैसी संस्थाओं के साथ काम कर चुके हैं. टेक के अलावा इन्होंने हाइपर लोकल बीट, डेटा एनालिसिस का भी काम किया है.

View full profile

Recommended Articles