Oppo K14x अगले हफ्ते भारत में लॉन्च: 120Hz डिस्प्ले और 6500mAh बैटरी के साथ देगा दमदार एंट्री

HIGHLIGHTS

Oppo K14x भारत में 10 फरवरी को होगा लॉन्च किया जाने वाला है।

फोन में 120Hz डिस्प्ले और 6500mAh बैटरी मिलने वाली है।

फोन को MediaTek Dimensity 6300 चिपसेट और ColorOS 15 पर लॉन्च किया जाना है।

Oppo K14x अगले हफ्ते भारत में लॉन्च: 120Hz डिस्प्ले और 6500mAh बैटरी के साथ देगा दमदार एंट्री

भारतीय स्मार्टफोन बाजार में Oppo अपनी K-सीरीज़ के नए फोन को लॉन्च करने वाला है। कंपनी ने कन्फर्म कर दिया है कि नया Oppo K14x अगले हफ्ते भारत में लॉन्च होने वाला है। यह फोन पिछले साल आए Oppo K13x 5G की ही पीढ़ी का नया फोन होने वाला है। ऐसा कहा जा रहा है कि बजट सेगमेंट में लंबी बैटरी और स्मूद डिस्प्ले के साथ यह फोन एक दमदार फोन बन सकता है।

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

Flipkart पर लाइव हुआ पेज

लॉन्च से पहले ही Oppo K14x की Flipkart माइक्रोसाइट लाइव हो चुकी है, जिससे इसके डिजाइन और कई अहम स्पेसिफिकेशंस के बारे में भी जानकारी सामने आई है।

Oppo K14x Launch Date और अन्य डिटेल्स

कंपनी के अनुसार, Oppo K14x भारत में 10 फरवरी को लॉन्च किया जाने वाला है। डिजाइन आदि को देखा जाए तो फोन में फ्लैट एजेस, फ्लैट बैक पैनल और पिल-शेप कैमरा मॉड्यूल देखने को मिलेगा। रियर साइड पर डुअल कैमरा सेटअप और LED फ्लैश मिलने वाला है, इसका मतलब है कि यह मौजूदा Oppo K-सीरीज़ की डिजाइन लैंग्वेज को फॉलो करती दिख रही है।

डिस्प्ले और परफॉर्मेंस पर रहेगा फोकस

Oppo K14x में 6.75-इंच का HD+ डिस्प्ले मिलने वाला है, इसके अलावा इस डिस्प्ले पर 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट मिलने वाली है। कंपनी का दावा है कि स्क्रीन की पीक ब्राइटनेस 1125 निट्स तक जाएगी, जिससे आउटडोर यूज़ में विज़िबिलिटी बेहतर रहेगी।

परफॉर्मेंस के लिए फोन में MediaTek Dimensity 6300 चिपसेट दिया जाएगा और यह ColorOS 15 पर चलने वाला है। यह कॉम्बिनेशन डेली यूज़, सोशल मीडिया और हल्की-फुल्की गेमिंग के लिए ठीक माना जा रहा है।

कैमरा और बैटरी की सबसे बड़ी खासियत

फोटोग्राफी के लिए Oppo K14x में 50MP का रियर कैमरा नजर आने वाला है, जिसमें AI-बेस्ड इमेजिंग फीचर्स भी मिलेंगे। वहीं बैटरी इस फोन की सबसे बड़ी ताकत है। फोन में 6500mAh की बड़ी बैटरी दी जा रही है, जो 45W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करने वाली है। कंपनी के अनुसार, एक बार चार्ज करने पर यह फोन करीब 17.6 घंटे YouTube वीडियो, 16.1 घंटे Google Maps नेविगेशन और 12 घंटे से ज्यादा WhatsApp वीडियो कॉलिंग का सपोर्ट दे सकता है।

यह भी पढ़ें: Jio-Airtel की धज्जियां उड़ा देता है BSNL का ये प्लान! बार बार रिचार्ज की टेंशन छूमंतर..किफायती दाम में ज्यादा बेनेफिट

Ashwani Kumar

Ashwani Kumar

Ashwani Kumar has been the heart of Digit Hindi for nearly nine years, now serving as Senior Editor and leading the Vernac team with passion. He’s known for making complex tech simple and relatable, helping millions discover gadgets, reviews, and news in their own language. Ashwani’s approachable writing and commitment have turned Digit Hindi into a trusted tech haven for regional readers across India, bridging the gap between technology and everyday life. View Full Profile

Digit.in
Logo
Digit.in
Logo