ट्सऐप में जल्द ही वीडियो कॉल सपोर्ट उपलब्ध होगा. जर्मनी की एक वेबसाइट ने व्हाट्सऐप के आईओएस ऐप के स्क्रीनशॉट साझा किए हैं जो कथित तौर पर वीडियो कॉल के हैं.
मैसेजिंग ऐप व्हाट्सऐप लगभग सभी लोगों द्वारा इस्तेमाल किया जा रहा है. हम में से ज्यादातर लोग व्हाट्सऐप का इस्तेमाल करते हैं. फ़िलहाल व्हाट्सऐप से सिर्फ टेक्स्ट मैसेजिंग और कॉल्स ही की जा सकती है, लेकिन एक नई रिपोर्ट में दावा किया गया है कि जल्द ही व्हाट्सऐप में वीडियो कॉल की सुविधा भी मौजूद होगी. उम्मीद है कि इसे अगले साल की शुरुआत में रोलआउट किया जाएगा.
Survey
✅ Thank you for completing the survey!
आपको बता दें कि, जो रिपोर्ट सामने आई है उसमें जानकारी दी गई है कि, व्हाट्सऐप में जल्द ही वीडियो कॉल सपोर्ट उपलब्ध होगा. जर्मनी की एक वेबसाइट ने व्हाट्सऐप के आईओएस ऐप के स्क्रीनशॉट साझा किए हैं जो कथित तौर पर वीडियो कॉल के हैं.
इन स्क्रीनशॉट के आधार पर कहा जा सकता है कि व्हाट्सऐप के वीडियो कॉल फ़ीचर का इंटरफेस बहुत हद वॉयस कॉल सपोर्ट के इंटरफेस जैसा ही है. इंटरफेस पर हरे रंग के टैब ज्यादा नज़र आ रहे हैं. स्क्रीनशॉट में यह भी दिख रहा है कि यूज़र को म्यूट करने का विकल्प मिलेगा और वीडियो कॉल के दौरान कैमरा भी स्विच किया जा सकेगा.
इसके साथ ही इस रिपोर्ट में जानकारी दी गई है कि, व्हाट्सऐप के 2.12.16.2 आईओएस वर्ज़न को आंतरिक तौर पर टेस्ट किया जा रहा है. इस वर्ज़न में ही कथित तौर पर वीडियो कॉल सपोर्ट मौजूद है. अब तक वीडियो कॉल सपोर्ट को लेकर व्हाट्स ऐप की ओर से तो कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया गया है
गौरतलब हो कि, व्हाट्स ऐप ने एंड्रॉयड यूज़र के लिए इस साल मार्च महीने में वॉयस कॉल सपोर्ट रोल आउट करना शुरू किया था.