TikTok: ऐप को किया गया 1.5 बिलियन बार डाउनलोड

HIGHLIGHTS

ग्लोबली 1.5 बिलियन बार हुआ डाउनलोड

फ़रवरी से अब तक 500,000,000 डाउनलोड बड़े

TikTok: ऐप को किया गया 1.5 बिलियन बार डाउनलोड

फ़रवरी 2019 में Sensor Tower की स्टोर इंटेलिजेंस रिपोर्ट में सामने आया था कि ByteDance के लोकप्रिय ऐप टिकटोक (चीन में Duoyin) को वैश्विक स्तर पर एक बिलियन से अधिक बार डाउनलोड किया गया है। Sensor Tower ने एक बार फिर नई रिपोर्ट साझा किया है जिसमें पता चलता है कि शोर्ट विडियो ऐप TikTok को एप्पल के ऐप स्टोर और गूगल प्ले स्टोर पर कुल 1.5 बिलियन बार डाउनलोड किया जा चुका है। फ़रवरी से अब तक ऐप को 500,000,000 बार डाउनलोड किया गया है।

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

TikTok को सितम्बर 2016 में सबसे पहले चीन में लॉन्च किया गया था और 2017 में ऐप को अन्य बाज़ारों में लाया गया। पिछले साल यह ऐप सबसे अधिक डाउनलोड होने वाले नॉन-गेमिंग ऐप्स में चौथे नंबर पर रहा। TikTok के नए डाउनलोड नंबर्स को देखते हुए यह कहा जा सकता है कि कम्पनी अपने पिछले साल के रिकॉर्ड को तोड़ देगी।

यह ऐप दुनिया का तीसरा नॉन-गेमिंग ऐप है जो सबसे लोकप्रिय है। इससे पहले व्हाट्सऐप और फेसबुक 707.4 और 636.2 इंस्टाल के साथ अपना नाम दर्ज करा चुके हैं। 1.5 बिलियन डाउनलोड का 31% हिस्सा भारत का है, वहीं चीन का हिस्सा 11.5% है, हालांकि, चीन के लिए यह नंबर Douyin वर्जन का है। अगर चीन में एंड्राइड फोन के लिए उपयोग होने वाले थर्ड पार्टी ऐप्स से किए गए डाउनलोड को जोड़ा जाए तो यह आंकड़ा और भी बड़ सकता है। TikTok ऐप के 1.5 billion डाउनलोड में US 8.2% का भागीदार है।

Digit Hindi

Digit Hindi

Ashwani And Aafreen is working for Digit Hindi, Both of us are better than one of us. Read the detailed BIO to know more about Digit Hindi View Full Profile

Digit.in
Logo
Digit.in
Logo