TechCrunch के माध्यम से गुरुवार को कुछ सूत्रों के हवाले से सामने आया है कि चीन की कंपनी ByteDance अपने वीडियो-आधारित ऐप TikTok के कारोबार में निवेश के लिए Reliance Industries Ltd के साथ शुरुआती बातचीत कर रहा है। रिपोर्ट के मुताबिक, दोनों कंपनियों ने पिछले महीने के अंत में बातचीत शुरू की थी हालाँकि अभी तक इसपर कोई भी अंतिम फैसला नहीं आया है, ऐसा भी कह सकते हैं कि इस निवेश को लेकर अभी तक दोनों कंपनियों के बीच कोई डील नहीं हुई है। आपको बता देते हैं कि Reliance Industries और ByteDance की ओर से भी अभी तक आधिकारिक तौर पर इस निवेश की खबर को लेकर कोई भी प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।
पिछले हफ्ते अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने मैसेजिंग ऐप WeChat और TikTok के चीन स्थित मालिकों के साथ अमेरिकी लेनदेन पर प्रतिबंध का खुलासा किया, जिससे दोनों देशों के बीच तनाव बढ़ गया। हालाँकि अभी तक अमेरिका में TikTok को बैन नहीं किया गया है, लेकिन इस बारे में चर्चा जरुर चल रही है, ऐसा भी कह सकते हैं कि अमेरिका में TikTok पर बैन के बादल मंडरा रहे हैं।
Ashwani And Aafreen is working for Digit Hindi, Both of us are better than one of us. Read the detailed BIO to know more about Digit Hindi View Full Profile