Instagram ने लॉन्च किया ‘Support Small Business’ स्टीकर, कैसे कर सकते हैं इस्तेमाल?

HIGHLIGHTS

Instagram के इस नए स्टीकर के माध्यम से यूजर्स को प्लेटफार्म पर छोटे उद्योगों को हेल्प करने का मौक़ा मिल रहा है

आप कुछ इस तरह से इस स्टीकर का इस्तेमाल कर सकते हैं

Instagram ने लॉन्च किया ‘Support Small Business’ स्टीकर, कैसे कर सकते हैं इस्तेमाल?

Instagram की ओर से नए स्टीकर्स को पेश करता रहा है, इन लॉन्च का उद्देश्य Covid-19 वॉरियर के अलावा इस संकट में सपोर्ट और अन्य कई चीजों सपोर्ट करना था। हालाँकि अब प्लेटफार्म पर एक नए ‘सपोर्ट स्मॉल बिज़नेस’ स्टीकर को भी पेश किया गया है। इसका मुख्य उद्देश्य यह है कि छोटे उद्योगों पर इस समय में ज्यादा से ज्यादा सहायता पहुंचाई जा सके। 

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

इन्स्टाग्राम के इस नए स्टीकर को प्लेटफार्म पर ही छोटे उद्योगों को सपोर्ट करने के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है। इस स्टीकर के माध्यम से यूजर्स इस तरह के बिज़नेस को सपोर्ट कर सकते हैं, इसके अलावा इन्हें अपनी स्टोरीज में भी जोड़ सकते हैं। इसके अलावा इन्स्टाग्राम की ओर से उसके कराउजल पर भी इन स्टोरीज को दिखाया जाने वाला है, जिनमें यह स्टीकर इस्तेमाल में लिया गया है। यह इस्तेमाल करने में बेहद ही आसान है, और कुछ ही स्टेप्स को फॉलो करके इसका इस्तेमाल किया जा सकता है। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

To give people an easy way to show their love for small businesses, we’re introducing the new Support Small Business sticker on Instagram. When people use the sticker in Instagram Stories, their story will automatically appear in a shared Instagram story, so more people can discover more small businesses. We’ve also expanded our Business Resource Center on Facebook and Instagram to share the latest tips, resources and product information for businesses as they pivot online. Tap the link in our bio for more information.

A post shared by Instagram for Business (@instagramforbusiness) on

इसके लिए इन्स्टाग्राम में कैमरा को ओपन करने के लिए लेफ्ट स्वाइप करें यहाँ आप एक फोटो ले सकते हैं, या किसी एक बिज़नेस का चुनाव कर सकते हैं। इसके बाद स्टीकर आइकॉन पर टैप करें, इसके बाद आपको ‘सपोर्ट स्मॉल बिज़नेस’ स्टीकर को सेलेक्ट करना है। अब जब आपने इस स्टीकर को चुन लिया है तो आप इसे अपनी स्टोरी में कहीं भी प्लेस कर सकते हैं।

इसके बाद इस स्टीकर पर टैप करें और अपने बिज़नेस का नाम इंटर करें, इसके अलावा आप इसका चुनाव दी गई लिस्ट में से भी कर सकते हैं। अब आप इस स्टोरी को किसी भी प्रकार से कस्टमाइज करके अपने अनुसार ही शेयर भी कर सकते हैं। इसके बाद जो भी अन्य यूजर इस स्टीकर पर टैप करता है, वह इन्स्टाग्राम में ही इस बिज़नेस पेज पर चला जाएगा। ऐसा करने से आप जितना चाहे उतने बिज़नेस को सपोर्ट कर सकते हैं। 

Digit Hindi

Digit Hindi

Ashwani And Aafreen is working for Digit Hindi, Both of us are better than one of us. Read the detailed BIO to know more about Digit Hindi View Full Profile

Digit.in
Logo
Digit.in
Logo