16 अरब पासवर्ड लीक में कहीं आपका पर्सनल डेटा भी तो नहीं हो गया चोरी, अभी के अभी इन स्टेप्स से करें चेक

HIGHLIGHTS

अब तक का सबसे बड़ा साइबर ब्रीच, जिसमें Apple, Google, Facebook और सरकारी अकाउंट्स शामिल हैं।

यह खतरनाक सॉफ्टवेयर चुपचाप आपकी निजी जानकारी चुरा लेता है।

पासवर्ड मैनेजर, टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन और “Have I Been Pwned?” जैसी टूल्स से तुरंत जांच और सुरक्षा करें।

16 अरब पासवर्ड लीक में कहीं आपका पर्सनल डेटा भी तो नहीं हो गया चोरी, अभी के अभी इन स्टेप्स से करें चेक

हाल ही में डिजिटल दुनिया में अब तक का सबसे बड़ा सिक्योरिटी ब्रीच सामने आया है। एक चौंकाने वाली घटना में लगभग 16 अरब यूज़रनेम और पासवर्ड इंटरनेट पर लीक हो चुके हैं। यह कोई सामान्य डेटा लीक नहीं है, बल्कि एक्सपर्ट्स इसे अब तक का सबसे बड़ा साइबर ब्रीच बता रहे हैं। इस लीक का असर न केवल Apple ID, Facebook, और Google Accounts तक सीमित है, बल्कि इसमें सरकारी सेवाओं से जुड़ी लॉगिन डिटेल्स भी शामिल हैं।

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

कैसे हुआ इतना बड़ा डेटा लीक?

साइबर सिक्योरिटी एक्सपर्ट्स के अनुसार, यह लीक इनफोस्टीलर मालवेयर के कारण हुआ है। यह एक तरह का मैलिशियस सॉफ्टवेयर होता है जो आपके डिवाइस से चुपचाप निजी जानकारी चुरा लेता है। इस पैमाने पर जानकारी लीक होने का मतलब है कि फिशिंग अटैक, अकाउंट हैकिंग, और पहचान की चोरी जैसी घटनाएं अब कहीं ज्यादा आम हो सकती हैं।

घबराएं नहीं, ये आसान उपाय अपनाएं

अगर आप सोच रहे हैं कि कहीं आपकी जानकारी भी तो लीक नहीं हुई? तो घबराने की जरूरत नहीं है। कुछ आसान टूल्स की मदद से आप यह चेक कर सकते हैं और आगे खुद को सुरक्षित कर सकते हैं।

Google Chrome का पासवर्ड चेकअप टूल

अगर आप Chrome या Android डिवाइस इस्तेमाल करते हैं, तो Google Password Manager में मौजूद Password Checkup टूल आपकी मदद कर सकता है। यह टूल आपके सेव किए गए पासवर्ड स्कैन करता है और आपको बताता है कि कौन-कौन से पासवर्ड लीक हुए हैं, कमजोर हैं, या दोबारा इस्तेमाल हो रहे हैं।

यह भी पढ़ें: बरसात में AC चलाने के 5 छिपे खतरे: बिजली बिल और मशीन को हो सकता है भारी नुकसान, कैसे करें सही इस्तेमाल?

Microsoft Edge का पासवर्ड मॉनिटर

अगर आप Windows यूज़र हैं और Microsoft Edge ब्राउज़र का इस्तेमाल करते हैं, तो इसमें भी एक Password Monitor फीचर उपलब्ध है। यह बैकग्राउंड में लगातार चेक करता रहता है कि आपका कोई पासवर्ड किसी डेटा ब्रीच में शामिल तो नहीं है, और जरूरत पड़ने पर अलर्ट भेजता है।

“Have I Been Pwned?” वेबसाइट से चेक करें

HaveIBeenPwned.com एक पॉपुलर और भरोसेमंद वेबसाइट है जहां आप अपना ईमेल डालकर चेक कर सकते हैं कि आपकी जानकारी कभी किसी डेटा लीक का हिस्सा बनी है या नहीं। यह साइट बताती है कि आपकी कौन-कौन सी जानकारियां कब और कहां लीक हुई थीं।

अगर आपकी जानकारी लीक हो चुकी है तो क्या करें?

अगर किसी टूल में पता चलता है कि आपकी जानकारी ब्रीच हुई है, तो इन स्टेप्स को तुरंत अपनाएं:

  • प्रभावित अकाउंट के पासवर्ड को तुरंत बदलें।
  • अगर आपने वही पासवर्ड कहीं और भी इस्तेमाल किया है, तो उसे भी बदलें।
  • एक पासवर्ड मैनेजर का इस्तेमाल करें जो मजबूत और यूनिक पासवर्ड बना सके।
  • टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन (2FA) को हर संभव अकाउंट पर एक्टिव करें।
  • ज्यादा सुरक्षा चाहते हैं? तो पासकी (Passkeys) का इस्तेमाल करें, यह बायोमेट्रिक पर आधारित होते हैं और पारंपरिक पासवर्ड से ज्यादा सुरक्षित माने जाते हैं।

इतने बड़े लेवल पर डेटा लीक होना एक चेतावनी है कि डिजिटल सुरक्षा अब पहले से कहीं ज्यादा जरूरी है। अपनी निजी जानकारी की सुरक्षा के लिए अभी से सतर्क हो जाएं और ऊपर बताए गए उपाय अपनाएं।

यह भी पढ़ें: साउथ की बेस्ट सस्पेंस कोर्टरूम ड्रामा फिल्म, ओटीटी पर आते ही बंध गए तारीफ़ों के पुल, IMDb पर मिली 7.9 रेटिंग

Faiza Parveen

Faiza Parveen

फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉपी एडिटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और ओटीटी शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं। View Full Profile

Digit.in
Logo
Digit.in
Logo