तपती दोपहर में भी नल से निकलेगा बर्फ जैसा पानी.. छत पर लगे टंकी के साथ करें बस ये काम, न के बराबर आएगा खर्च!

तपती दोपहर में भी नल से निकलेगा बर्फ जैसा पानी.. छत पर लगे टंकी के साथ करें बस ये काम, न के बराबर आएगा खर्च!

गर्मियों में सबसे बड़ी परेशानी क्या होती है? बिजली कटौती, पसीना या फिर नल से उबलता हुआ पानी? शायद तीसरा सबसे ज्यादा चुभने वाला होता है. दिनभर की थकान के बाद जब आप हाथ-मुंह धोने जाएं और नल से गरम पानी निकले तो राहत की बजाय और चिढ़ हो जाती है.

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

इसकी सबसे बड़ी वजह है कि छत पर रखी पानी की टंकी (Overhead Water Tank) सूरज की सीधी किरणों में तपकर तंदूर बन जाती है. लेकिन क्या इसे ठंडा रखा जा सकता है? बिल्कुल, अगर कुछ आसान उपाय किए जाएं तो आपकी पानी की टंकी भीषण गर्मी में भी ठंडी बनी रह सकती है. इससे आप जब भी नल चलाएंगे तो आपको ठंडा-ठंडा पानी मिलेगा.

इसके लिए आपको ज्यादा मेहनत या खर्च करने की भी जरूरत नहीं है. बस कुछ आसान टिप्स को अपनाकर पानी की टंकी को ठंडी रख सकते हैं. लेकिन पहले समझिए, ऐसा होता क्यों है? गर्मियों में जब तापमान 40°C से ऊपर चला जाता है तो छत पर रखी प्लास्टिक की टंकी धूप में तप जाती है. दिनभर सूरज की गर्मी से पानी अंदर से इतना गरम हो जाता है कि नहाना तो दूर, हाथ धोने का मन भी नहीं करता है.

सूरज की किरणें टंकी की बाहरी सतह को गर्म करती हैं और वो गर्मी धीरे-धीरे पानी में ट्रांसफर होती है. अगर टंकी की कोई इंसुलेशन (थर्मल प्रोटेक्शन) न हो तो दिन के समय पानी का तापमान 50 डिग्री तक पहुंच सकता है. इसके लिए आपको कुछ छोटे-छोटे उपाय बता रहे हैं जिनका इस्तेमाल आप गर्मी के सीजन में पानी की टंकी को ठंडी रखने के लिए कर सकते हैं.

सफेद या सिल्वर इंसुलेटिव कवर से टंकी को ढक दें

सबसे आसान तरीका है कि आप टंकी को Thermal Insulation Cover से ढक दें. ये कवर मार्केट में ₹500–₹1500 में आसानी से मिल जाते हैं. ये धूप की गर्मी को सीधा टंकी में ट्रांसफर नहीं होने देते हैं. इससे पानी गर्म नहीं होता है और आप तपती गर्मी के दोपहर में भी ठंडा पानी नल से निकाल सकते हैं. सफेद रंग गर्मी को रिफ्लेक्ट करता है. सिल्वर इंसुलेटिव शीट भी बाजार में उपलब्ध है जिसे कपड़े की तरह टंकी के चारों ओर बांधा जा सकता है.

अगर आपके आसपास सफेद या सिल्वर इंसुलेटिव कवर नहीं मिल रहा है तो घर में मौजूद पुरानी चादरें या बोरी का भी उपयोग कर सकते हैं. इसके लिए बस उसे पानी में भिगोकर लपेट दीजिए. यह ‘इवेपोरेट कूलिंग’ का काम करता है.

टंकी के नीचे लकड़ी या थर्मोकोल का बेस बनाएं

टंकी को अगर सीधे छत पर रखेंगे, तो छत की गर्मी भी उसमें जाएगी. कोशिश करें कि टंकी को लकड़ी के फ्रेम या थर्मोकोल शीट पर रखें जिससे टंकी और छत के बीच एक गैप बना रहे. इससे नीचे से गर्मी ट्रांसफर नहीं होगी और पानी ठंडा रहेगा.

छत पर हरा पर्दा या ग्रास मैट बिछाएं

टंकी के आसपास और छत पर अगर ग्रीन ग्रास कारपेट बिछा दिया जाए तो छत की गर्मी काफी हद तक कम हो जाती है. इससे टंकी को धूप से मिलने वाली रिफ्लेक्टेड हीट भी कम हो जाती है.
अगर ग्रास मैट उपलब्ध नहीं है तो पुरानी दरी या गीला बोरा भी डाल सकते हैं.

टंकी को ठंडी जगह शिफ्ट करें

अगर संभव हो तो टंकी को ऐसी जगह रखें जहां सीधी धूप न पड़े, जैसे कि सीमेंटेड शेड या बड़ी पानी की टंकी के पीछे की छांव. अगर बिल्डिंग में ग्रिल या लोहे की छत हो तो उसके नीचे टंकी लगाई जा सकती है.

पानी के पाइप को भी इंसुलेट करें

केवल टंकी को ठंडा रखना काफी नहीं होता. अगर आपका पाइप छत पर धूप में है तो नल तक आते-आते पानी गर्म हो जाएगा. पीवीसी पाइप के ऊपर इंसुलेशन टेप लपेटें या पाइप को शेड के नीचे से निकालें.

अगर आप थोड़ा खर्च करने को तैयार हैं तो टंकी पर रिफ्लेक्टिव पेंट (जैसे की हीट रेसिस्टेंट व्हाइट कोटिंग) करवाएं. इससे टंकी की बाहरी सतह सूरज की किरणों को रिफ्लेक्ट करती है और अंदर की गर्मी काफी कम हो जाती है.

यह भी पढ़ें: हर घर में मिलती है ये 1 रुपये वाली चीज, कूलर में बर्फ के साथ डाल दें, AC हो जाएगा फेल! फेकेगा बर्फीली हवा

Sudhanshu Shubham

Sudhanshu Shubham

सुधांशु शुभम मीडिया में लगभग आधे दशक से सक्रिय हैं. टाइम्स नेटवर्क में आने से पहले वह न्यूज 18 और आजतक जैसी संस्थाओं के साथ काम कर चुके हैं. टेक में रूचि होने की वजह से आप टेक्नोलॉजी पर इनसे लंबी बात कर सकते हैं. View Full Profile

Digit.in
Logo
Digit.in
Logo