कितने सुरक्षित होते हैं टाइम आधारित OTP? 5 पॉइंट्स में समझें लें ओटीपी से जुड़ा हर छोटा बिन्दु

कितने सुरक्षित होते हैं टाइम आधारित OTP? 5 पॉइंट्स में समझें लें ओटीपी से जुड़ा हर छोटा बिन्दु

हम सभी इस बात को जानते है कि हमारा देश सुरक्षा को लेकर कहीं न कहीं चिंता में रहता है। इसे लेकर हम इतनी चिंता करते हैं कि कहीं जाने से पहले बार बार सबकुछ चेक करते हैं। हम अपने घर से निकलते हुए एक बोल्ट से लेकर विंडो तक की जांच कर लेना ही जरूरी समझते हैं। इसके अलावा हम अपने फ्रिज के लॉक भी चेक करना नहीं भूलते हैं। इसके अलावा हमारे देश OTP का भी आदी हो चुका है। हालांकि, इसमें भी कोई दोराय नहीं है कि OTPs के माध्यम से हमारे डेली के डिजिटल लेनदेन को एक सुरक्षित लेयर और मिल जाती है।

इस समय OTP का इस्तेमाल हर जगह ही होने लग गया है, फिर चाहे आप अपने बैंक लेनदेन की जांच कर रहे हैं, या किसी अन्य एप पर अकाउंट बनाकर लॉगिन कर रहे हैं। इसकी जरूरत हर जगह ही पड़ने लगी है। आपके पासवर्ड के अलावा OTP आपको एक अन्य लेयर प्रदान करता है। हालांकि, क्या यह OTP वास्तव में सुरक्षित हैं, आइए जानते हैं।

यह भी पढ़ें: Tecno ने भारत में उतारा कंपनी का नया नवेला फोन, खरीदने से पहले ये 5 ऑल्टरनेटिव भी देख लें

इससे मल्टी-फैक्टर ऑथेंटिकेशन मिलता है

इससे आपको एक ही चरण पर निर्भर रहने के बजाए की लेयर की सुरक्षा मिलती है। असल में, आप 2fA का इस्तेमाल कर सकते हैं, OTP भी इसका ही एक हिस्सा है। हालांकि, क्या आप जानते है कि OTP आदि के साथ कुछ प्रॉब्लम भी है। यहाँ मैं SMS के द्वारा आने वाले OTP आदि की बात कर रहा हूँ।

SMS OTP के साथ आने वाली समस्या

सभी जानते हैं कि OTP का मुख्य काम किसी भी चीज को वेलिडेट करना है। हालांकि, इसकी कुछ खामियाँ भी हो सकती हैं, आइए इनके बारे मे जानते हैं, इसे आप एक समस्या के तौर पर भी देख सकते हैं।

  • SMS की डिलीवरी की कोई गारंटी नहीं है, यह समस्या पर आयें न आयें यह इनपर ही निर्भर करता है।
  • SMS आदि पर नजर रखी जा सकती है, इससे आपको सुरक्षा में सेंध भी लगाई जा सकती है।
  • इसके अलावा Network की समस्या के चलते भी कई बार SMS भेजने और प्राप्त करने में समस्या आ सकती है।

Biometric आदि का क्या?

Biometric Authentication का इस्तेमाल भी वेलिडेट करने के लिए किया जाता है, आप अपनी फिंगरप्रिन्ट या फेसियल स्कैन के माध्यम से ऐसा कर सकते हैं। हालांकि, यह आपको ज्यादा सुरक्षित लग सकता है लेकिन इसमें भी खामियाँ हो सकती हैं।

  • Biometric Data को चुराया जा सकता है।
  • सर्वर से भी इस डेटा को आसानी से चुराया सकता है।
  • एक बार बायोमेट्रिक डेटा के साथ किसी भी तरह की समस्या हो जाने के बाद आप इसे बदल नहीं सकते हैं।
  • आप कैसे अपने फिंगरप्रिन्ट औयर फेस स्कैन को चेंज कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें: 7000mAh की बैटरी वाला Realme Phone जल्द हो सकता है लॉन्च, इंटरनेट पर आई बड़ी जानकारी

Time Based One Time Passwords (TOPTs)

इस सुविधा को भी वेलिडेट करने के लिए इस्तेमाल किया जाता है। इसके कुछ फीचर भी हो सकते हैं, जैसे:

  • एक 6 डिजिट का नंबर हर 30 सेकंड में।
  • कितने भी डिवाइस पर कोड्स आदि का ऑफलाइन जेनेरेशन।
  • इसमें आपको सिक्युरिटी की गारंटी मिलती है।

TOTPs कैसे काम करते हैं?

TOTPs (Time-Based One-Time Passwords) वर्तमान समय और एक पहले से साझा किए गए सीक्रेट (सीड) का उपयोग करके एक-बार उपयोग किए जाने वाले पासवर्ड को जनरेट करते हैं। इन्हें नेटवर्क कनेक्शन की आवश्यकता नहीं होती।

वर्कफ़्लो उदाहरण:

  • एक विश्वसनीय 2FA ऐप डाउनलोड करें।
  • अपनी सेवा द्वारा प्रदान किए गए QR कोड को स्कैन करके सीड सेटअप करें।
  • ऐप हर 30 सेकंड में एक कोड जनरेट करता है।

SMS का इंतजार करने के बजाय, प्रमाणीकरण के लिए नजर आ रहे कोड को दर्ज करें।

निष्कर्ष

TOTPs एक आधुनिक, सुरक्षित, और भरोसेमंद 2FA सोल्यूशन हैं, जिनका उपयोग GitHub, Stripe, Yahoo, और UK Government Services जैसी संस्थाओं द्वारा किया जाता है। ये लागू करने में आसान, नियमित रूप से रिफ्रेश होने वाले और डेटा चोरी से सुरक्षित हैं।

यह भी पढ़ें: iQOO Neo 10R की इंडिया लॉन्चिंग जल्द, लॉन्च से पहले देख डालें संभावित प्राइस और फीचर

Ashwani Kumar

Ashwani Kumar

अश्वनी कुमार डिजिट हिन्दी में पिछले 9 सालों से काम कर रहे हैं! वर्तमान में अश्वनी कुमार डिजिट हिन्दी के साथ सहायक-संपादक के तौर पर काम कर रहे हैं। View Full Profile

Digit.in
Logo
Digit.in
Logo