Digit.in

OpenAI ने लॉन्च किया ChatGPT 5, GPT 4 से है कई गुना तेज़ और समझदार, देखें कहां-कहां हुए बदलाव

Highlights

GPT-5 अब पहले से तेज़, समझदार और ज्यादा सटीक है.

यह लेखन, कोडिंग और स्वास्थ्य जैसे क्षेत्रों में बेहतर परफॉर्म करता है.

नए फीचर्स में पर्सनैलिटी कस्टमाइजेशन और सुरक्षित जवाब शामिल हैं.

OpenAI ने लॉन्च किया ChatGPT 5, GPT 4 से है कई गुना तेज़ और समझदार, देखें कहां-कहां हुए बदलाव

OpenAI ने अपना नया मॉडल GPT-5 रिलीज़ कर दिया है, जिसे इसकी पिछली जनरेशन की तुलना में एक बड़ी छलांग माना जा रहा है. कंपनी के अनुसार, यह नया मॉडल तेज़, ज्यादा समझदार और रोज़मर्रा की ज़िंदगी में ज़्यादा उपयोगी है. GPT-5 ने तर्क, स्वास्थ्य, लेखन, कोडिंग और विज़ुअल समझ जैसे कई क्षेत्रों में बेहतर नतीजे देने की क्षमता दिखाई है.

पहुंच के मामले में फ्री सब्सक्राइबर्स को GPT-5 का सीमित एक्सेस मिलेगा, जबकि प्लस टियर सब्सक्राइबर्स को ज्यादा इस्तेमाल की सीमा मिलेगी. वहीं, प्रो सब्सक्राइबर्स को GPT-5 प्रो नाम का और भी दमदार वर्ज़न मिलेगा, जो उन्नत तर्क क्षमता प्रदान करता है.

GPT-5 की क्षमताएं और फीचर्स

GPT-5 को इस तरह ट्रेन किया गया है कि यह बेहद भरोसेमंद बन गया है. GPT-4o की तुलना में इसमें लगभग 45% कम फैक्चुअल गलतियां देखने को मिलेंगी. ‘थिंकिंग मोड’ में मॉडल की सटीकता और भी बढ़ जाएगी, जो गहन रीसर्च करने वाले लोगों के लिए वरदान साबित होगा. इस बार GPT चापलूसी करने के बजाय सीधे मुद्दे पर जवाब देगा.

नया मॉडल अपनी सीमाओं के बारे में ईमानदार है. उदाहरण के तौर पर, जब इसे असंभव कार्य जैसे किसी इमेज के बिना विज़ुअल रीज़निंग इमेज का विश्लेषण करने को कहा गया, तो GPT-5 ने साफ कहा कि वह इमेज नहीं देख सकता, जबकि पुराने मॉडल अक्सर ब्लफ कर देते थे.

OpenAI ने स्वास्थ्य, लेखन और कोडिंग जैसे तीन मुख्य क्षेत्रों में भी जवाबों की क्वालिटी सुधारने पर ध्यान दिया है. लेखन में GPT-5 रफ आइडिया को भी बेहतरीन और उचित आर्टिकल में बदल सकता है. यह एडिटिंग, क्रिएटिव राइटिंग और रिपोर्ट ड्राफ्टिंग में बेहतर परफॉर्म करेगा.

कोडिंग के मामले में GPT-5 अब तक का सबसे मजबूत OpenAI मॉडल बताया जा रहा है. यह प्रभावशाली वेबसाइट्स और ऐप्स बना सकता है, बड़े कोडबेस को डीबग कर सकता है और डिज़ाइन तैयार कर सकता है.

स्वास्थ्य क्षेत्र में GPT-5 ने सभी पिछले OpenAI मॉडलों की तुलना में HealthBench पर हाई स्कोर किया है. यह मॉडल स्पष्ट सवाल पूछ सकता है, संभावित चिंताओं के बारे में सचेत कर सकता है और स्वास्थ्य संबंधी सवालों के बेहतर जवाब दे सकता है.

इसके अलावा, OpenAI ने ChatGPT ऐप में पर्सनैलिटी कस्टमाइजेशन फीचर भी जोड़ा है. फिलहाल चार पर्सनैलिटीज़ उपलब्ध हैं जिनमें Cynic, Robot, Nerd और Listener शामिल हैं. इसके ज़रिए यूज़र्स बिना लंबा प्रॉम्प्ट दिए मॉडल की टोन बदल सकेंगे. अगला फीचर है ‘सेफ कम्प्लीशन्स’, जो संवेदनशील विषयों पर बातचीत को बंद करने के बजाय सुरक्षित और साझा करने लायक जवाब देगा.

Faiza

Faiza

Faiza फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉपी एडिटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और ओटीटी शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं।

View full profile

Recommended Articles