न खोने का डर, न चोरी या फटने का डर.. Aadhaar Card के साथ आज ही कर लें ये काम, बेफ्रिक हो जाएगी यात्रा!

न खोने का डर, न चोरी या फटने का डर.. Aadhaar Card के साथ आज ही कर लें ये काम, बेफ्रिक हो जाएगी यात्रा!

Aadhaar vs e-Aadhaar: आज के डिजिटल दौर में आधार कार्ड भारतीय नागरिक की पहचान का सबसे अहम दस्तावेज बन चुका है. बैंक अकाउंट खोलना हो, सरकारी योजना का लाभ लेना हो या मोबाइल सिम खरीदना, हर जगह Aadhaar Card जरूरी हो गया है. लेकिन अक्सर लोग Aadhaar और e-Aadhaar के बीच कन्फ्यूज हो जाते हैं. क्या ये दोनों एक जैसे हैं? क्या दोनों की मान्यता समान है? इन दोनों में से कौन सा ज्यादा सुरक्षित और उपयोगी है? चलिए विस्तार से जानते हैं.

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

Aadhaar और e-Aadhaar में फर्क क्या है?

Aadhaar Card एक 12 अंकों की यूनिक आईडी होती है, जिसे UIDAI द्वारा आपकी बायोमैट्रिक और डेमोग्राफिक डिटेल्स के आधार पर जारी किया जाता है. यह कार्ड आपको पोस्ट के जरिए फिजिकल फॉर्म में मिलता है, जिसे आप वॉलेट में रख सकते हैं.

वहीं e-Aadhaar, Aadhaar कार्ड का डिजिटल वर्जन होता है, जिसे आप UIDAI की वेबसाइट या mAadhaar ऐप से डाउनलोड कर सकते हैं. यह एक PDF फाइल होती है, जिसमें एक QR कोड होता है जिससे आपकी डिटेल्स वेरिफाई की जा सकती हैं.

e-Aadhaar को डाउनलोड करने के लिए आपको UIDAI की वेबसाइट पर जाना होगा. आप https://myaadhaar.uidai.gov.in/genricDownloadAadhaar/en लिंक को सीधे ओपन करके भी आधार डाउनलोड कर सकते हैं. इसके लिए बस आपको आधार नंबर, कैप्चा डालना होगा. इसके बाद आपको मोबाइल पर एक ओटीटी आएगा. जिसको वेरिफाई करते ही आपके मोबाइल पर ई-आधार डाउनलोड हो जाएगा.

Aadhaar और e-Aadhaar के फायदे और नुकसान

Aadhaar Card के फायदे:

  • बैंक, सिम कार्ड, सरकारी योजनाओं में तुरंत मान्यता.
  • ऑफलाइन वेरिफिकेशन में आसान, इंटरनेट या बिजली की जरूरत नहीं.
  • हर जगह लोग आसानी से स्वीकार करते हैं, कोई बहस नहीं.

Aadhaar Card के नुकसान:

इसमें सबसे बड़ा खतरा गुम या चोरी होने का होता है. इसके अलावा कार्ड फट सकता है या पानी से खराब हो सकता है. पुराना आधार कार्ड खराब होने पर डुप्लिकेट आधार कार्ड निकालने में समय लगता है.

e-Aadhaar के फायदे:

इसके साथ अच्छी बात है कि इसे कभी भी डाउनलोड किया जा सकता है. इसको डिजिटल फॉर्मेट में ईमेल या वॉट्सऐप पर भेजना काफी आसान है. QR कोड से इसका तुरंत वेरिफिकेशन हो सकता है. इसके लिए प्लास्टिक या पेपर की जरूरत नहीं होती है. इसके खोने का भी खतरा नहीं रहता है.

हालांकि, e-Aadhaar के कुछ लिमिटेशन्स भी हैं. इसके PDF खोलने के लिए पासवर्ड याद रखना जरूरी होता है. जिन लोगों को टेक्नोलॉजी की कम जानकारी है, उनके लिए थोड़ी कठिनाई हो सकती है. अगर फोन की बैटरी खत्म हो जाए तो इसको आप कहीं दिखा नहीं सकते हैं. लेकिन, इन सब के बावजूद इसको कैरी करना और इस्तेमाल करना आसान है.

यह भी पढ़ें: हर घर में मिलती है ये 1 रुपये वाली चीज, कूलर में बर्फ के साथ डाल दें, AC हो जाएगा फेल! फेकेगा बर्फीली हवा

Sudhanshu Shubham

Sudhanshu Shubham

सुधांशु शुभम मीडिया में लगभग आधे दशक से सक्रिय हैं. टाइम्स नेटवर्क में आने से पहले वह न्यूज 18 और आजतक जैसी संस्थाओं के साथ काम कर चुके हैं. टेक में रूचि होने की वजह से आप टेक्नोलॉजी पर इनसे लंबी बात कर सकते हैं. View Full Profile

Digit.in
Logo
Digit.in
Logo