Stree 2 से भी खतरनाक हैं ये फिल्में, हंसते-हंसते निकल जाएगी चीख, तीसरी वाली तो आज भी सबकी फेवरेट

Movies Like Stree 2: भारतीय सिनेमा में हम सभी ने बचपन से कई हॉरर फिल्में देखी हैं. कुछ ने हमें डरा दिया तो कुछ ने हंसा-हंसा कर लोटपोट कर दिया. डरावनी चुड़ैलें, बच्चे से दोस्ती करता बूढ़े का भूत या फिर भागते जॉम्बी, इन सभी ने हमारी स्क्रीन पर जगह बनाई है. ज्यादातर दर्शक अब पारंपरिक हॉरर फिल्मों से हटकर हॉरर-कॉमेडी पसंद करने लगे हैं.
पिछले साल आई Stree 2 ने इसको साबित किया है. इन हॉरर और सुपरनैचुरल कॉमेडी फिल्मों पर जिन्हें आप अभी देख सकते हैं. ये मूवी आपको डराते-डराते हंसा देती है. यहां पर आपको इन मूवी के बारे बता रहे हैं.
Cast: शरवरी वाघ, अभय वर्मा, मोना सिंह
IMDB रेटिंग: 7.2
कहां देखें: JioHotstar
Munjya एक हॉरर-कॉमेडी फिल्म है जिसमें एक लड़का गलती से एक शरारती और बदले की भावना से भरे आत्मा को आज़ाद कर देता है. यह प्राणी गांव की महिलाओं को डराने लगता है. फिल्म का मज़ेदार डर आपको सीट से चिपका देगा.
Cast: सोनाक्षी सिन्हा, साकिब सलीम, रितेश देशमुख
IMDB रेटिंग: 5.4
वर्ष: 2024
कहां देखें: ZEE5
Kakuda एक छोटे से गांव रठोरी की कहानी है, जहां हर घर में दो दरवाज़े होते हैं. हर शाम 7:15 बजे, गांव में एक बौना भूत ‘ककुड़ा’ आता है, जिसके लिए एक दरवाजा खुला रखना जरूरी है. नियम न मानने पर भूत का कहर टूटता है.
Bhool Bhulaiyaa (2007)
Cast: अक्षय कुमार, विद्या बालन, शाइनी आहूजा
IMDB रेटिंग: 7.4
कहां देखें: JioHotstar
इस क्लासिक हॉरर-कॉमेडी में एक NRI दंपति अपने पुराने हवेली में रहने जाते हैं, जहां एक आत्मा का डर है. जब अजीब घटनाएं शुरू होती हैं, तो अक्षय कुमार का किरदार, एक साइकोलॉजिस्ट, समस्या सुलझाने आता है. विद्या बालन का अभिनय आज भी यादगार है.
Cast: वरुण धवन, कृति सेनन
IMDB रेटिंग: 6.7
वर्ष: 2022
कहां देखें: JioHotstar
Bhediya एक सुपरनैचुरल-कॉमेडी है जिसमें वरुण धवन का किरदार भास्कर अरुणाचल प्रदेश के जंगल में भेड़िए के काटने से धीरे-धीरे वेयरवुल्फ में बदलने लगता है. फिल्म में भरपूर कॉमेडी के साथ सामाजिक संदेश भी है.
Cast: सैफ अली खान, कुणाल खेमू, वीर दास
IMDB रेटिंग: 6.6
वर्ष: 2013
कहां देखें: JioHotstar
भारत की पहली ज़ॉम्बी कॉमेडी मानी जाने वाली इस फिल्म में तीन दोस्त गोवा में मस्ती करने जाते हैं लेकिन ज़ॉम्बी पार्टी में फंस जाते हैं. सैफ अली खान का "डेड ज़ॉम्बी किलर" किरदार आज भी लोगों को याद है.
Sudhanshu Shubham सुधांशु शुभम (Sudhanshu Shubham) डिजिटल मीडिया में पिछले 6 साल से सक्रिय हैं. टाइम्स ग्रुप (Times Group) में आने से पहले वह न्यूज18 (News18) और आजतक (Aaj Tak) जैसी संस्थाओं के साथ काम कर चुके हैं. टेक के अलावा इन्होंने हाइपर लोकल बीट, डेटा एनालिसिस का भी काम किया है.
View full profile