Pushpa 2 से भी दमदार हैं ये 5 साउथ इंडियन फिल्में, पहली वाली एक्शन का बाप, भाऊ भी हो जाएंगे फैन!

Movies Like Pushpa 2: अल्लु अर्जुन ने Pushpa 2 से धमाल मचा दिया. फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कई रिकॉर्ड तोड़ दिए. एक्शन के मामले में साउथ इंडियन सिनेमा का कोई जवाब नहीं है. अगर आपको भी Pushpa 2 पसंद आई है तो आपको यहां पर ऐसी ही कुछ साउथ की फिल्मों के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्हें आपको मिस नहीं करना चाहिए.
Pushpa 2 जैसे एक्शन डोज और थ्रिलर से भरी ये फिल्में आपको लगातार बांधकर रखती हैं. इन मूवी को देखकर आप भी इनके फैन हो जाएंगे. लिस्ट में बताई गई कई फिल्में तो आपको अपना दीवाना बना देंगी. आप भी इन फिल्मों के फैन हो जाएंगे. इस लिस्ट में तीसरी नंबर वाली तो आपको जरूर देखनी चाहिए.
कहां देखें- Netflix
एसएस राजामौली की यह फिल्म की भी चर्चा रही है. इस फिल्म में एक्शन, इमोशन और विज़ुअल्स का ऐसा तड़का है, जिसने ऑस्कर तक जीता. प्री-इंडिपेंडेंस एरा में सेट RRR दो क्रांतिकारियों, अल्लूरी सीताराम राजू (राम चरण) और कोमाराम भीम (जूनियर एनटीआर) की कहानी है, जो अंग्रेज़ी हुकूमत के खिलाफ जंग छेड़ते हैं. ज़बरदस्त फाइट सीन, दोस्ती का जज़्बा और MM कीरावानी का म्यूजिक इस फिल्म को दमदार बनाती है.
कहां देखें-Netflix
खानसार के डायस्टोपियन शहर में सेट यह एक्शन थ्रिलर दो दोस्तों, दावा (प्रभास) और वर्धा (पृथ्वीराज सुकुमारन) की कहानी है. वे दोनों बाद जानी दुश्मन बन जाते हैं. दावा के शहर छोड़ने के बाद, सालों बाद वर्धा उसे खानसार की बुराइयों से लड़ने के लिए वापस बुलाता है. विश्वासघात, धोखा और पावर गेम के बीच दोनों एक-दूसरे के लिए खड़े रहते हैं. लेकिन क्या उन्हें एक-दूसरे के खिलाफ कर देती है? यह आपको फिल्म देखकर ही पता चलेगा.
कहां देखें- Netflix
धनुष स्टारर यह फिल्म मदुरै के छोटे-मोटे गैंगस्टर सुरुली की कहानी है. जो लंदन के क्राइम लॉर्ड पीटर के लिए काम करने जाता है. उसका मिशन है पीटर के दुश्मन सिवादास को ठिकाने लगाना. लेकिन लंदन में सुरुली उनके पावर स्ट्रगल में फंस जाता है. कहानी तब ट्विस्ट लेती है, जब एक सिंगर से प्यार होने के बाद वह अपनी नैतिकता पर सवाल उठाने लगता है. धनुष की रॉ एनर्जी, जबरदस्त एक्शन इसको खास बनाती है.
कहां देखें- SonyLIV
Pushpa 2 की तरह Kaithi भी एक्शन, ड्रामा और इमोशन्स का पावर-पैक कॉम्बो है. कार्थी इस फिल्म में एक पूर्व कैदी की भूमिका में हैं, जो जेल से रिहा होने के बाद अपनी बेटी से मिलने की प्लानिंग करता है. लेकिन रिहाई के तुरंत बाद वह एक भ्रष्ट पुलिस अफसर के ड्रग केस में फंस जाता है. इसके बाद की रात एक रोलर-कोस्टर राइड बन जाती है, जिसमें कार्थी की इंटेंस परफॉरमेंस और लोकेश कनगराज का डायरेक्शन कमाल कर देता है.
कहां देखें- Netflix
नानी, कीर्ति सुरेश स्टारर यह पीरियड-एक्शन थ्रिलर उसके दोस्तों सूरि व वेन्नेला की ज़िंदगी की कहानी है. गांव के नेता के बेटे के साथ सियासी टकराव में उनकी जिंदगी उलट-पुलट हो जाती है. निजी नुकसान और इमोशन्स के बाद धरानी गांववालों और दोस्तों के लिए इंसाफ की लड़ाई लड़ता है. नानी की रॉ एक्टिंग, कीर्ति की सॉलिड प्रेज़ेंस और श्रीकांत ओडेला का डायरेक्शन इस फिल्म को इमोशनल और एक्शन-पैक्ड बनाता है. यह फिल्म दिल और दिमाग दोनों को छूती है.
Sudhanshu Shubham सुधांशु शुभम (Sudhanshu Shubham) डिजिटल मीडिया में पिछले 6 साल से सक्रिय हैं. टाइम्स ग्रुप (Times Group) में आने से पहले वह न्यूज18 (News18) और आजतक (Aaj Tak) जैसी संस्थाओं के साथ काम कर चुके हैं. टेक के अलावा इन्होंने हाइपर लोकल बीट, डेटा एनालिसिस का भी काम किया है.
View full profile