Samsung Galaxy S25 Ultra की टूट गई स्क्रीन? जानिए कितना आएगा बदलने का खर्च, जानकर नहीं होगा यकीन!
हाल ही में Samsung Galaxy S25 Ultra को लॉन्च किया गया है. कंपनी ने इसके साथ Samsung Galaxy S25 और Samsung Galaxy S25+ को भी पेश किया है. अब Samsung Galaxy S25 Series के स्पेयर पार्ट्स की कीमत के बारे में कंपनी ने खुलासा कर दिया है.
Surveyकंपनी ने अनुसार, Samsung Galaxy S25 Ultra की स्क्रीन टूटने पर आपको 11,950 रुपये खर्च करने होंगे. जबकि इसके टाइटेनियम फ्रेम के लिए आपको 6740 रुपये और बैक पैनल के लिए 2700 रुपये खर्च करने होंगे. इसके बाकी के स्पेयर पार्ट्स को भी कंपनी ने लिस्ट कर दिया है.
Samsung Galaxy S25 Ultra की बैटरी रिप्लेसमेंट के लिए आपसे 2440 रुपये का चार्ज लिया जाएगा. सबसे ज्यादा कीमत इसके मदरबोर्ड की रखी गई है. Samsung Galaxy S25 Ultra के मदरबोर्ड की कीमत 37,150 रुपये से शुरू होती है. यह कीमत इसके बेस मॉडल के मदरबोर्ड के लिए है. टॉप मॉडल का मदरबोर्ड का दाम 46,060 रुपये रखा गया है. टॉप मॉडल में 1TB की इंटरनल मेमोरी दी गई है.
यह भी पढ़ें: Samsung Galaxy S25 Ultra खरीदने पहुंच जाइए दुबई, उतनी ही कीमत में हो जाएगा घूमना-फिरना और फोन
iPhone 16 Pro Max से तीन गुना सस्ता
इसकी तुलना अगर हम iPhone 16 Pro Max से करें तो iPhone 16 Pro Max के स्क्रीन रिप्लेसमेंट की कीमत 37,900 रुपये है. यानी सैमसंग के Galaxy S25 Ultra की कीमत से तीन गुना ज्यादा है. जबकि Phone 16 के स्क्रीन रिप्लेसमेंट की कीमत भी 25,500 रुपये होती है. यानी यह भी लगभग दोगुना है.
आपको बता दें कि Galaxy S25 Plus के लिए स्क्रीन रिप्लेसमेंट की कीमत 8,400 रुपये रखी गई है. जबकि बेस Samsung Galaxy S25 की स्क्रीन रिप्लेसमेंट के लिए केवल 6150 रुपये खर्च करने होंगे. आइए आपको इसके सभी स्पेयर पार्ट्स की कीमत के बारे में बताते हैं.
Samsung Galaxy S25 Series के स्पेयर पार्ट्स की कीमत
| Galaxy S25 Series Repair Costs (Component Prices) | |||
| Component | Galaxy S25 Ultra (₹) | Galaxy S25 Plus (₹) | Galaxy S25 (₹) |
| स्क्रीन | 11,950 | 8,400 | 6,150 |
| फ्रेम | 6,740 | 3,460 | 3,610 |
| बैक पैनल | 2,700 | 2,560 | 2,610 |
| बैैटरी | 2,440 | 2,410 | 2,470 |
| मदरबोर्ड 256GB | 37,150 | 28,630 | 28,240 |
| मदरबोर्ड 512GB | 40,610 | 31,970 | 29,760 |
| मदरबोर्ड 1TB | 46,060 | N/A | N/A |
| मदरबोर्ड 128GB | N/A | N/A | 27,380 |
आपको बता दें कि Samsung Galaxy S25 सीरीज के इन कंपोनेंट्स की कीमत आपको ज्यादा पड़ सकती है. सर्विस सेंटर पर टैक्स, लेबर कॉस्ट और दूसरे कॉस्ट भी लगाए जाते हैं. जिससे रिपेयर की कीमत 10-20 प्रतिशत तक बढ़ सकती है.
यह भी पढ़ें: Airtel-Jio-Vi की दुखती रग पर BSNL ने रखा हाथ! केवल ₹99 में दे रहा अनलिमिटेड कॉल, चेक करें बिना डेटा वाले सभी प्लान
Sudhanshu Shubham
सुधांशु शुभम मीडिया में लगभग आधे दशक से सक्रिय हैं. टाइम्स नेटवर्क में आने से पहले वह न्यूज 18 और आजतक जैसी संस्थाओं के साथ काम कर चुके हैं. टेक में रूचि होने की वजह से आप टेक्नोलॉजी पर इनसे लंबी बात कर सकते हैं. View Full Profile