7 जून को लॉन्च होगा Realme GT Neo 3T: जानें मिलने वाले स्पेक्स और फीचर्स
Realme GT Neo 3T 7 जून को होगा लॉन्च
स्नैपड्रैगन 870 चिपसेट द्वारा संचालित होगा रियलमी का फोन
5000mAh बैटरी से लैस होगा Realme GT Neo 3T
Realme ने GT Neo 3T के लॉन्च के लिए 7 जून 2022 तारीख को चुना है। डिवाइस को इंडोनेशिया में पेश किया जा रहा है और कंपनी के लोकल ट्विटर चैनल से 3T में मिलने वाले 150W फास्ट चार्जिंग, GT Neo 3 फोन, TWS ईयरफोंस Realme Buds Air 3 Nitro ब्लू का खुलासा किया है।
यह भी पढ़ें: जून में OTT पर रिलीज़ होंगी आश्रम, रनवे 34 और मिस मार्वल जैसी फिल्में
REALME GT NEO 3T के अनुमानित स्पेक्स
माना जा रहा है कि यह Realme Q5 Pro का रीब्रांडेड वर्जन होगा। डिवाइस में 6.62 इंच की FHD+ E4 AMOLED डिस्प्ले मिलेगी जिसकी रिफ्रेश रेट 120Hz होगी। फोन में एक पंच-होल कटआउट दिया जाएगा जिसमें 16MP सेल्फी कैमरा मिलेगा।
फोन के बैक पर 64MP+8MP+2MP का ट्रिपल कैमरा सेटअप मिलेगा। डिवाइस को Android 12 के साथ UI 3.0 पर पेश किया जाएगा। कहा जा रहा है कि फोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 870 प्रॉसेसर द्वारा संचालित होगा। डिवाइस में 5000mAh की बैटरी, 150W चार्जिंग, 12GB रैम और 256GB स्टोरेज मिलेगा।
Teknologi Fast Charging 150W tercepat di dunia segera hadir di Indonesia dalam realme GT NEO 3
Selain itu akan hadir realme GT NEO 3T dan realme Buds Air 3 varian Nitro Blue. Catat tanggalnya! #NEOSpeedAwakenshttps://t.co/TM3Xl2tMBO
— realme Indonesia (@realmeindonesia) May 30, 2022
REALME GT NEO 3T की अनुमानित कीमत
Realme Neo 3T को 7 जून को सुबह 11 बजे (लोकल समय) लॉन्च किया जाएगा। इसी महीने में फोन को भारत में 35,000 रूपये की कीमत में पेश किया जाएगा जो बेस वेरिएंट की कीमत होगी।