अगले महीने भारत में होंगे Redmi K20 और Redmi K20 Pro
15 जुलाई को लॉन्च होंगे ये फोंस
ट्विटर के ज़रिए की जानकारी शेयर
भारत में जल्द Redmi के फ्लैगशिप डिवाइस को लॉन्च किया जाना है। Redmi K20 और Redmi K20 Pro को चीन में लॉन्च किया जा चुका है और इन फोंस को भारत में बिना नाम और स्पेक्स बदले लॉन्च किया जाएगा। पहले ऐसी ख़बरें सामने आईं थीं कि डिवाइस को भारत में Poco F2 के नाम से लॉन्च किया जाएगा। शाओमी के ग्लोबल VP और इंडिया डायरेक्टर मनु कुमार जैन ने सोशल मीडिया के ज़रिए Redmi K20 Pro स्मार्टफोन की लॉन्च डेट का खुलासा किया है।
Redmi K20 सीरीज़ को भारत में 15 जुलाई को लॉन्च किया जाएगा जो कि अब से छह हफ्ते दूर है। फ्लैगशिप स्मार्टफोन को कम्पनी ने स्नैपड्रैगन 855, 8GB रैम और 256GB स्टोरेज के साथ पेश किया है और डिवाइस को वनप्लस 7 और 7 प्रो की टक्कर माना जा रहा है।
Mi fans! Here's a KNOCKOUT announcement! #RedmiK20 and #RedmiK20Pro are launching in India within 6 months.. ooops, I meant 6 weeks! It's time India experiences the true #FlagshipKiller 2.0! RT if you are excited about these amazing devices.#Xiaomi #Redmi pic.twitter.com/QN0JxH1osg
— Manu Kumar Jain (@manukumarjain) 3 June 2019
स्पेक्स की बात करें तो कंपनी ने Redmi K20 Pro को 7वीं जनरेशन के in-display fingerprint scanner के साथ पेश किया है। Redmi K20 और K20 Pro स्मार्टफोन NFC सपोर्ट के साथ आता है। Redmi K20 Pro स्मार्टफोन में 6.39 इंच की full HD+ रेज्यूलेशन वाली AMOLED डिस्प्ले दी गई है।इस स्मार्टफोन में नॉच डिस्प्ले नहीं दी गई है इसमें फ्रंट कैमरे के लिए पॉप-अप मैकेनिज्म दिया गया है।
इस स्मार्टफोन का आस्पेक्ट रेश्यो 19.5:9 और स्क्रीन टू बॉडी रेश्यो 91 परसेंट है। कंपनी का दावा है कि Redmi K20 Pro की डिस्प्ले HDR content को सपोर्ट करती है। Pro वैरिएंट AI स्मार्ट ऑप्टिमाइजेशन के साथ आता है जो इसकी बैटरी की परफॉर्मेंस को बढ़ता है। इसके साथ ही ये स्मार्टफोन 3.5 एमएम जैक के साथ आता है।कंपनी Redmi K20 Pro स्मार्टफोन को Snapdragon 855 चिपसेट के साथ लॉन्च कर रही है।
वहीँ Redmi K20 सीरीज के दोनों ही फ़ोन में रियर ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया है। दोनों ही फोन्स में आपको 48MP ट्रिपल रियर कैमरा भी दिया गया है जिसमें Sony IMX 586 sensor है। इसके साथ ही एक 8MP telephoto lens और एक 13MP wide-angle lens भी दिया गया है। फ्रंट कैमरे की बात की जाए तो ये 20 मेगापिक्सल का है जो कि पॉप-अप मैकेनिज्म के साथ आता है। कंपनी ने इस बात का Redmi का दावा किया है कि उसका पॉप-अप कैमरा 0.8 सेकेंड में निकलता है।इसके साथ ही इसमें 4000 mAh की बैटरी दी गई है, जो 27 वॉट फास्ट चार्जिंग दिया है।
नोट: डिजिट हिंदी को अब Instagram और Tiktok पर फॉलो करें।
Digit Hindi
Ashwani And Aafreen is working for Digit Hindi, Both of us are better than one of us. Read the detailed BIO to know more about Digit Hindi View Full Profile