Redmi K20 और Redmi K20 Pro को रूस में Xiaomi Mi 9T और Xiaomi Mi 9T Pro के नाम से किया जा सकता है लॉन्च

Redmi K20 और Redmi K20 Pro को रूस में Xiaomi Mi 9T और Xiaomi Mi 9T Pro के नाम से किया जा सकता है लॉन्च

अभी हाल ही में Xiaomi की ओर से उसके Redmi K20 और Redmi K20 Pro मोबाइल फोंस को लॉन्च किया गया है। हालाँकि अब ऐसा माना जा रहा है कि इन दोनों ही मोबाइल फोंस को रूस में बाजारों में Xiaomi Mi 9T और Xiaomi Mi 9T Pro नाम से लॉन्च किया जा सकता है। आपको बता देते हैं कि जहां Redmi K20 Pro मोबाइल फोन को एक फ्लैगशिप प्रोसेसर के साथ लॉन्च किया गया है, हालाँकि Redmi K20 को एक हलके प्रोसेसर से लैस किया गया है। 

अगर हम एक नई रिपोर्ट पर गौर करें जो कुछ दिनों पहले ही सामने आ रही है, तो आपको बता देते हैं कि पोलैंड को लेकर भी ऐसा ही कुछ सुनने को मिला है। ऐसा माना जरा रहा है कि Xiaomi यूरोप में अपने इन स्मार्टफोंस को मिड-रेंज और लो-एंड ही रहने देना चाहती है। हालाँकि इस मोबाइल फोन को यानी Redmi K20 Pro को Xiaomi Mi 9T Pro इसलिए भी कहा जा रहा है क्योंकि इसके स्पेक्स काफी कुछ Xiaomi Mi 9 जैसे हैं। इसके अलावा इन मोबाइल फोंस को रूस के बाजारों में जून महीने में लाया जा सकता है। 

अभी हाल ही में एक ट्विट इन स्मार्टफोंस को लेकर इंडिया में भी देखने को मिला है, आपको बता देते हैं कि Xiaomi के आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर एक ट्विट के माध्यम से इन नई पीढ़ी के या ऐसा भी कह सकते हैं कि इन नई सीरीज के स्मार्टफोंस को शायद भारत में भी लाया जा सकता है। यानी Xiaomi Mi 9T और इसका बिगर यानी Xiaomi Mi 9T Pro मोबाइल फोंस भी भारत में लाया जा सकता है। 

Xiaomi Redmi K20 Pro और Xiaomi Redmi K20 फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स

स्पेक्स की बात करें तो कंपनी ने Redmi K20 Pro को 7वीं जनरेशन के in-display fingerprint scanner के साथ पेश किया है।  Redmi K20 और K20 Pro स्मार्टफोन NFC सपोर्ट के साथ आता है। Redmi K20 Pro स्मार्टफोन में 6.39 इंच की full HD+ रेज्यूलेशन वाली AMOLED डिस्प्ले दी गई है।इस स्मार्टफोन में नॉच डिस्प्ले नहीं दी गई है इसमें फ्रंट कैमरे के लिए पॉप-अप मैकेनिज्म दिया गया है।

इस स्मार्टफोन का आस्पेक्ट रेश्यो 19.5:9 और स्क्रीन टू बॉडी रेश्यो 91 परसेंट है। कंपनी का दावा है कि Redmi K20 Pro की डिस्प्ले HDR content को सपोर्ट करती है। Pro वैरिएंट AI स्मार्ट ऑप्टिमाइजेशन के साथ आता है जो इसकी बैटरी की परफॉर्मेंस को बढ़ता है। इसके साथ ही ये स्मार्टफोन 3.5 एमएम जैक के साथ आता है।कंपनी Redmi K20 Pro स्मार्टफोन को Snapdragon 855 चिपसेट के साथ लॉन्च कर रही है।

वहीँ Redmi K20 सीरीज के दोनों ही फ़ोन में रियर ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया है। दोनों ही फोन्स में आपको 48MP ट्रिपल रियर कैमरा भी दिया गया है जिसमें Sony IMX 586 sensor है। इसके साथ ही एक 8MP telephoto lens और एक 13MP wide-angle lens भी दिया गया है। फ्रंट कैमरे की बात की जाए तो ये 20 मेगापिक्सल का है जो कि पॉप-अप मैकेनिज्म के साथ आता है। कंपनी ने इस बात का Redmi का दावा किया है कि उसका पॉप-अप कैमरा 0.8 सेकेंड में निकलता है।इसके साथ ही इसमें 4000 mAh की बैटरी दी गई है, जो 27 वॉट फास्ट चार्जिंग दिया है।

नोट: डिजिट हिंदी को अब Instagram और Tiktok पर फॉलो करें। 

Digit Hindi

Digit Hindi

Ashwani And Aafreen is working for Digit Hindi, Both of us are better than one of us. Read the detailed BIO to know more about Digit Hindi View Full Profile

Digit.in
Logo
Digit.in
Logo