Xiaomi Mi Band 5 जल्द भारत में ले सकता है एंट्री

Xiaomi Mi Band 5 जल्द भारत में ले सकता है एंट्री
HIGHLIGHTS

Mi Band 4 पिछले साल सितंबर में हुआ था लॉन्च

जल्द भारत में एंट्री लेगा Mi Band 5

Xiaomi Mi Band 5 को भारत में Bureau of Indian Standards (BIS) द्वारा सर्टिफिकेशन मिला है। BIS पर डिवाइस दिखने के बाद से कहा जा सकता है कि डिवाइस को जल्द ही भारत में पेश किया जाएगा।

Mi Band 5 को XMSH10HM मॉडल नंबर के साथ BIS सर्टिफिकेशन मिला है। याद दिला दें कि Mi Band 4 को पिछले साल जून में चीन में लॉन्च किया गया था और सितंबर में डिवाइस भारत में आ गया है।

Xiaomi Mi Band 5 SpO2 ब्लड-ऑक्सिजन सेचुरेशन सेन्सर के साथ आता है जो ब्रीथ और स्ट्रेस को ट्रैक करने में आपकी मदद करता है। वियरेबल रिमोट कैमरा शटर जैसा काम भी करेगा और Mi Band 5 कोंटेक्ट लेंसलेस पेमेंट के लिए NFC सपोर्ट करता है। अभी भारत में डिवाइस लॉन्च नहीं हुआ है, इसलिए कहा नहीं जा सकता है कि डिवाइस भारत में भी इस फीचर को सपोर्ट करेगा या नहीं।

हेल्थ इंडिकेटर के लिए Mi Band 5 में एक्टिविटी ट्रैकर्स, नेमली, आउटडोर रनिंग, ट्रेडमिल, साइकलिंग, वॉकिंग, फ्रीस्टाइल, पूल स्विमिंग, एलिप्टिकल (नया), रोविंग मशीन (नया), जंप रोप (नया), इंडोर साइकलिंग (नया) और योगा (नया) फीचर्स दिए गए हैं।

Mi Band 5 स्ट्रेस और ब्रीथिंग मैनेजमेंट फीचर्स के साथ आया है जो आपको सांस लेने और छोड़ने के लिए अनुदेश देता है। इसके अलावा, कुछ नए वॉच फेस भी शामिल किए गए हैं। Mi Band 5 आठ रंगों में आया है जिसमें ब्लैक, यैलो, रेड, डीप ब्लू, ग्रे, पर्पल, पिंक और ग्रीन शामिल है।

Xiaomi Mi Band 5 Price

डिवाइस को आधिकारिक तौर पर लॉन्च कर दिया गया है। Xiaomi Mi Band 5 के बिना NFC वेरिएंट की कीमत 189 Yuan (Rs 2030 लगभग) रखी गई है जबकि NFC सपोर्ट करने वाले मॉडल का दाम 229 yuan (Rs 2455 लगभग) रखा गया है।

Digit Hindi

Digit Hindi

Ashwani And Aafreen is working for Digit Hindi, Both of us are better than one of us. Read the detailed BIO to know more about Digit Hindi View Full Profile

Digit.in
Logo
Digit.in
Logo