Xiaomi Mi Band 3 के लॉन्च से पहले ही लीक हुई इसकी कीमत, Rs 1,800 में किया जा सकता है पेश

HIGHLIGHTS

Xiaomi Mi Band 3 कंपनी की ओर से और सस्ता फिटनेस बैंड होने वाला है, इसके अलावा इसे हार्ट रेट मॉनिटर के साथ लॉन्च किया जाना है।

Xiaomi Mi Band 3 के लॉन्च से पहले ही लीक हुई इसकी कीमत, Rs 1,800 में किया जा सकता है पेश

अभी कल ही कंपनी के CEO Lei Jun ने इस बात की घोषणा की है कि 31 मई को चीन में होने वाले एक इवेंट के दौरान Xiaomi Mi 8 डिवाइस के साथ Mi Band 3 को भी पेश किया जाएगा। कंपनी चीन में इस इवेंट का आयोजन अपनी 8वीं सालगिरह के मौके पर कर रहा है, इस इवेंट में कंपनी की ओर से कई दमदार प्रोडक्ट्स को लॉन्च किया जा सकता है। 

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

इस डिवाइस के बारे में पिछले कुछ समय में काफी बार जानकारी सामने आई है। हालाँकि अब इस डिवाइस की कीमत से पर्दा उठा है। इस डिवाइस की कीमत के बारे में जानकारी चीनी सोशल मीडिया वेबसाइट वेइबो से मिली है। यहाँ इस डिवाइस की कीमत RMB 169 बताई जा रही है, यानी यह लगभग Rs 1,800 के आसपास आती है, इसके अलावा आपको बता दें कि कंपनी की ओर से भारत में Mi Band 2 को Rs 1,799 की कीमत में लॉन्च किया गया था। 

हालाँकि कीमत के लीक होने के अलावा इस डिवाइस के बारे में कुछ भी जानकारी सामने नहीं आई है। लेकिन ऐसा जरुर कहा जा सकता है कि यह कंपनी की ओर से एक ओर सस्ता फिटनेस बैंड होने वाला है। इस डिवाइस में आपको एक बड़ी फुल-टच 2.5D कर्व डिस्प्ले मिल सकती है। इस बार कंपनी डिवाइस से फिजिकल बटन को हटा सकती है। इसके अलावा डिजाईन में भी कुछ बड़े बदलाव देखे जा सकते हैं। 

आपको बता दें कि इस इवेंट में महज Mi Band 3 ही लॉन्च नहीं होने वाला है, कंपनी इस इवेंट में अपने Mi 8 डिवाइस के साथ अपना MIUI 10 भी पेश कर सकती है, इसके अलावा कंपनी की ओर से अन्य कुछ डिवाइस भी लॉन्च किये जा सकते हैं। 

Digit Hindi

Digit Hindi

Ashwani And Aafreen is working for Digit Hindi, Both of us are better than one of us. Read the detailed BIO to know more about Digit Hindi View Full Profile

Digit.in
Logo
Digit.in
Logo