Xiaomi Mi Band Fitness Tracker दो अलग अलग वैरिएंट्स में हुआ लॉन्च, हार्ट रेट सेंसर और OLED स्क्रीन से लैस

Xiaomi Mi Band Fitness Tracker दो अलग अलग वैरिएंट्स में हुआ लॉन्च, हार्ट रेट सेंसर और OLED स्क्रीन से लैस
HIGHLIGHTS

Xiaomi Mi Band 3 को दो अलग अलग वैरिएंट्स में लॉन्च किया गया है, इसके अलावा यह कंपनी की ओर से अभी तक पेश किया एक अफोर्डेबल ट्रैकर कहा जा सकता है।

Xiaomi ने आज चीन में हुए अपने एक इवेंट के दौरान अपने Mi Band 3 को लॉन्च कर दिया है, इसके अलावा कंपनी की ओर से Xiaomi Mi 8, Xiaomi Mi 8 SE और Mi 8 Explorer Edition को भी लॉन्च कर दिया है। इस ट्रैकर को कंपनी की पीढ़ी के Xiaomi Mi Band 2 के नए बैंड के रूप में पेश किया गया है। इस डिवाइस को 2016 में पेश किया गया था। आपको बता दें कि नए डिवाइस को बदले हुए डिजाईन, कुछ नए फीचर्स और OLED मोनोक्रोम स्क्रीन के साथ लॉन्च किया गया है। Xiaomi MIi Band 3 को RMB 169 यानी लगभग Rs 1,780 में लॉन्च किया गया है, और इसे अभी महज चीन में ही ख़रीदा जा सकता है। अभी इस डिवाइस की भारत और अन्य बाजारों में उपलब्धता को लेकर कुछ भी नहीं कहा गया है। 

Xiaomi Mi Band 3 को एक 0.78-इंच की OLED स्क्रीन के साथ लॉन्च किया गया है, यह राउंड एजेस और एक बटन के साथ लॉन्च किया गया है। इस बैंड को हार्ट रेट सेंसर, फिटनेस और एक्टिविटी ट्रैकिंग के लिए पेश किया गया है, इसके माध्यम से आप सपने स्टेप्स की काउंटिंग कर सकते हैं, स्लीप मॉनिटर कर सकते हैं, और अन्य बहुत से काम आप इससे कर सकते हैं। इसके अलावा यह बैंड वाटर रेसिस्टेंट भी है, आप आप 50M तक पानी में रख सकते हैं। इसके अलावा इसमें NFC भी है, जिससे आप जल्दी कनेक्टिविटी भी इसमें कर सकते हैं। हालाँकि यह फीचर इसके हायर वैरिएंट में ही उपलब्ध है। 

इसे आसानी से स्मार्टफोन के साथ पेयर किया जा सकता है। इसके साथ ही आप नोटिफिकेशन में भी पिछले के मुकाबले काफी बदलाव देख सकते हैं। इसमें अब आप यह भी देख सकते हैं, कि आपको कौन कॉल कर रहा है, साथ ही इन कॉल्स को आप म्यूट भी कर सकते हैं, इसकी बैटरी 20 दिन तक काम कर सकती है। हालाँकि यह आपपर निर्भर करता है कि आखिर आप इसे कैसे इस्तेमाल करते हैं। 

हालाँकि इसमें पिछले बैंड को देखते हुए कुछ ज्यादा बदलाव नजर नहीं आते हैं, हालाँकि इसके डिजाईन में काफी बदलाव किये गए हैं। यह आपको तीन अलग अलग रंगों में मिल सकता है, इसे आप ऑरेंज, ब्लैक और ब्लू रंगों में ले सकते हैं। इसके अलावा कंपनी की ओर से MIUI 10 और एक 75-इंच का Mi TV 4 भी लॉन्च किया गया है। 

Digit Hindi

Digit Hindi

Ashwani And Aafreen is working for Digit Hindi, Both of us are better than one of us. Read the detailed BIO to know more about Digit Hindi View Full Profile

Digit.in
Logo
Digit.in
Logo