स्मार्ट फीचर्स के साथ लॉन्च हुई Xiaomi की Mi Watch, कीमत Rs 13,000 से शुरू

स्मार्ट फीचर्स के साथ लॉन्च हुई Xiaomi की Mi Watch, कीमत Rs 13,000 से शुरू
HIGHLIGHTS

Mi Watch हुई लॉन्च

Rs 13,000 से शुरू होती है कीमत

Xiaomi पिछले काफी समय से Mi Watch को टीज़ कर रहा है और अब कम्पनी ने आधिकारिक तौर पर Mi Watch को पेश कर दिया है। Mi Smart Watch को 1299 Yuan के शुरुआती प्राइस में लॉन्च किया गया है जो Rs 13,000 के करीब है। Xiaomi ने पहली बार किसी स्मार्टवॉच को बाज़ार में उतारा है।

Xiaomi ने Mi Watch को दो वैरिएंट में पेश किया गया है। टॉप एंड मॉडल को शाओमी ने Xiaomi Watch Privilege Edition नाम दिया है जो फोर-कर्व्ड सफायर ग्लास, हाई-ग्लोस स्टेनलेस स्टील बॉडी, स्टेनलेस स्टील चेन स्ट्रेप और सिरेमिक बैक कवर के साथ आया है। Mi Watch का बेसिक मॉडल 1299 yuan (Rs 13,000) में आया है और टॉप-एंड वर्जन को 1999 Yuan (Rs 20,000) की कीमत में पेश किया गया है। Mi Watch में कई स्मार्ट और फिटनेस फीचर्स को शामिल किया गया है।

Mi Watch का डिज़ाइन Apple Watch से मेल खाता है। इसका मतलब है कि Mi Watch बड़ी स्क्रीन के साथ आता है और डिस्प्ले पर आसानी से नोटिफिकेशन पढने, मैसेज या ईमेल पढ़े जा सकते हैं। स्मार्टवॉच में स्क्वायर-शेप्ड स्क्रीन को रखा गया है और इसे 3D सफायर ग्लास प्रोटेक्शन दिया गया है। Mi Watch के दाईं ओर एक सर्कुलर बटन को रखा गया है जिससे वॉच को ओपेरट किया जा सकता है। Mi Watch eSIM सपोर्ट के साथ आई है।

Mi Watch में 1.78 इंच की AMOLED स्क्रीन के साथ लाया गया है जो 326 PPI ऑफर करती है। Mi Watch में 570mAh की बैटरी दी गई है और शाओमी का दावा है कि यह सिंगल चार्ज में उम्मीद से ज़्यादा चल सकती है। स्मार्टवॉच में GPS, Wi-Fi, और NFC सपोर्ट दिया गया है। लॉन्च के दौरान कम्पनी ने पुष्टि की है कि Mi Watch Chinese model वॉच सॉफ्टवेयर के लिए MIUI के साथ आया है जबकि ग्लोबल वें में गूगल के वियरOS प्लेटफार्म को शामिल किया गया है।

Mi Watch में स्मार्ट और फिटनेस फीचर्स को रखा गया है। Mi Watch के ज़रिए यूज़र्स कॉल्स रिजेक्ट, या मैसेज और इमेल्स सेंड और रीड कर सकते हैं या म्यूजिक प्ले और पॉज़ कर सकते हैं। Mi Watch स्टेप्स, एक्टिविटीज़ भी ट्रैक करती है जिसमें स्विमिंग, रनिंग और हार्ट रेट आदि शामिल हैं। अभी Mi Watch को चीन में Mi CC9 Pro और Xiaomi Mi TV 5 Pro Series के साथ लॉन्च किया गया है।

Digit Hindi

Digit Hindi

Ashwani And Aafreen is working for Digit Hindi, Both of us are better than one of us. Read the detailed BIO to know more about Digit Hindi View Full Profile

Digit.in
Logo
Digit.in
Logo