फ़ोन में ही नहीं, TV सेगमेंट में भी छाया Xiaomi, बेचे 20 लाख से ज्यादा Mi LED Smart TV

फ़ोन में ही नहीं, TV सेगमेंट में भी छाया Xiaomi, बेचे 20 लाख से ज्यादा Mi LED Smart TV

स्मार्टफोन ब्रांड अब स्मार्टफोन ब्रांड से ही नहीं, बल्कि टीवी ब्रांड से भी जाना जा सकता है। हाल ही में Xiaomi ने एक नया मुकाम हासिल किया है। दरअसल कंपनी ने इस बात की घोषणा की है कि है उसकी Mi LED TVs की सेल 20 लाख यूनिट्स के आंकड़े को पार कर गई है। जी हाँ, 15 महीने पहले अपने टीवी सेगमेंट को भारत में लॉन्च करने के बाद कंपनी को यह मुकाम हासिल हुआ है।

अगर आप भी Xiaomi के स्मार्ट टीवी डिवाइस को खरीदना चाहते हैं तो आप Mi.com, Mi Homes और Flipkart पर इन्हें खरीद सकते हैं। आपको बता दें कि शाओमी भारत में स्मार्टफोन के साथ-साथ टीवी, LED स्मार्ट बल्ब, हेडफोन, पावरबैंक जैसे कई प्रॉडक्ट्स बेच रही है। शाओमी के साथ ही Sony और Samsung ने भी कॉम्पिटिशन के चलते भारतीय मार्केट में अपने टीवी डिवाइस की कीमत में कटौती की है।

ये हैं पॉपुलर Xiaomi TV

Xiaomi के टीवी मॉडल्स की बात करें तो इनमें Mi TV मॉडल वेरिएंट Mi LED TV 4A PRO 43, Mi LED Smart TV 4A 43, Mi LED TV 4A PRO 32, और Mi LED TV 4C PRO 32 शामिल हैं। Mi LED TV की खासियत की अब बात करें तो ये सभी टीवी smart PatchWall यूजर्स इंटरफेस के साथ आते हैं।

Xiaomi Mi LED TVs आपको हाई क्वॉलिटी और शानदार हार्डवेयर डिजाइन के साथ मिलते हैं। Mi LED TV 4A PRO 43 और Mi LED TV 4 PRO 55 शाओमी के जाने-माने टीवी डिवाइस हैं। अब अगर इनकी कीमत की बात करें तो Mi LED TV 4A PRO 43 की भारत में कीमत  21,999 रुपए है और Mi LED TV 4 PRO 55 की कीमत 44,999 रुपये है।

नोट: डिजिट हिंदी अब टेलीग्राम पर भी उपलब्ध है, दिन भर की टेक से जुड़ी ताज़ातरीन खबरों के लिए हमें Telegram पर भी सब्सक्राइब करें!

Digit Hindi

Digit Hindi

Ashwani And Aafreen is working for Digit Hindi, Both of us are better than one of us. Read the detailed BIO to know more about Digit Hindi View Full Profile

Digit.in
Logo
Digit.in
Logo