OnePlus TV के स्पेक्स लीक, रैम और प्रोसेसर की मिली जानकारी

OnePlus TV के स्पेक्स लीक, रैम और प्रोसेसर की मिली जानकारी
HIGHLIGHTS

OnePlus TV को कोडनेम दिया गया Dosa

OnePlus TV आ सकता है कस्टमाइज़्ड UI के साथ

स्मार्टफोन्स लॉन्च करने के साथ अब OnePlus जल्द ही टीवी सेक्शन में भी कदम रखने जा रहा है। OnePlus TV को लेकर कंपनी ने भी इसकी पुष्टि कर दी है और इसकी जानकरी भी लीक कर चुकी है। इसी हफ्ते कंपनी CEO Pete Lau ने OnePlus द्वारा TV तैयार किये  जाने की वजह भी अपने फोरम पोस्ट में बताई है।

वैसे अभी तक वन प्लस टीवी के एक ही वैरिएंट, 55 इंच, के आने की खबर है लेकिन रिपोर्ट्स के मुताबिक इसके कई वैरिएंट आ सकते हैं। यह अपकमिंग टीवी 55 इंच QLED डिस्प्ले के साथ आ सकता है। वहीँ अब हाल ही में इससे जुड़ी एक जानकारी सामने आयी है।

Google Play Developer Console OnePlus TV.ने इस बात से पर्दा उठाया है कि OnePlus TV कोडनेम “Dosa” के साथ आ सकता है। इसके साथ ही यह अपकमिंग वन प्लस  टीवी MediaTek SoC के साथ Mali-G51 GPU से लैस हो सकता है। इसके साथ ही 3GB RAM के साथ यह स्मार्ट टीवी Android 9 Pie पर रन कर सकता है। हालांकि रेसोल्यूशन 1080p होगा लेकिन 4K सपोर्ट भी यूज़र्स को मिल सकता है।

OnePlus TV कस्टमाइज़्ड UI के साथ आ सकता है जिससे यूज़र्स को बेहतर कनेक्टिविटी मिल सके। इसके साथ ही OnePlus TV को Xiaomi के Mi TV के प्राइस सेगमेंट में नहीं रखने की भी उम्मीद जताई जा रही है। यह टीवी Sony और Samsung से सस्ता भी हो सकता है। OnePlus TV को सबसे पहले भारत में लॉन्च किया जायेगा जिसके बाद ही बाकी मार्किट में उपलब्ध कराया जायेगा।

Digit Hindi

Digit Hindi

Ashwani And Aafreen is working for Digit Hindi, Both of us are better than one of us. Read the detailed BIO to know more about Digit Hindi View Full Profile

Digit.in
Logo
Digit.in
Logo