Infinix X1 एंडरोइड TV 18 दिसंबर से पहली सेल में होगा उपलब्ध, कीमत शुरू होती है Rs 11,999 से

Infinix X1 एंडरोइड TV 18 दिसंबर से पहली सेल में होगा उपलब्ध, कीमत शुरू होती है Rs 11,999 से
HIGHLIGHTS

Infinix 32 इंच और 43 इंच स्क्रीन साइज़ के दो TV करेगा लॉन्च

18 दिसंबर से सेल में आएंगे Infinix के दोनों TV

TV को मिलेगा HDR 10 का सपोर्ट

Infinix दो नए एंडरोइड TV को 32 इंच और 43 इंच स्क्रीन साइज़ के साथ लॉन्च कर रहा है। TV की सेल 18 दिसंबर को Flipkart पर शुरू होगी। फ्लिपकार्ट पर टीज़र पेज लाइव है जिससे दोनों TV के खास फीचर्स की जानकरी मिलती है। मुख्य फीचर में TUV Rheinland सर्टिफिकेशन है जो आंखों के लिए फायदेमंद है। TV को HDR 10 और HLG सपोर्ट दिया गया है और इसकी अधिकतम ब्राइटनेस 400 nits है। TV को डॉल्बी ऑडियो सपोर्ट दिया गया है। चलिए जानते हैं इन TV की डीटेल के बारे में…

INFINIX X1 ANDROID TV FEATURES AND SPECIFICATIONS

TV को 32 और 43 इंच के स्क्रीन साइज़ में उतारा गया है। 32 इंच TV HD ready TV है और इसका रेज़ोल्यूशन 1366x768p है, जबकि 43 इंच वेरिएंट फुल HD डिस्प्ले से लैस है और इसका रेज़ोल्यूशन 1920x1080p है। 32 इंच टीवी में 2 HDMI पॉर्ट्स और 1 USB पोर्ट मिलेगा, जबकि 43 इंच TV में 3 HDMI पॉर्ट्स और 2 USB पॉर्ट्स मिलेंगे। दोनों मॉडल 2.4GHz Wi-Fi सपोर्ट करेंगे।

दोनों स्क्रीन साइज़ में कनैक्टिविटी के लिए ऑप्टिकल आउटपुट, मिनी-AV, LAN, हैडफोंस, ट्यूनर, ब्लुटूथ 5.0 आदि मिल रहे हैं। TV के साथ ब्लुटूथ रिमोट भी मिल रहा है। दोनों स्क्रीन साइज़ 400 nits की ब्राइटनेस ऑफर करते हैं। यह एक अच्छी बात है क्योंकि TV HDR 10 आउटपुट सपोर्ट करता है। TV में DLED पैनल दिया गया है।  

Infinix X1 TV MTK 6683 64 बिट क्वाड-कोर, Mali470 MP3 GPU, 1GB रैम और 8GB स्टोरेज के साथ आएंगे। 43 इंच TV को 24W का साउंड आउटपुट मिलेगा और 32 इंच मॉडल को 20W का साउंड आउटपुट मिलेगा।

Android TV पर चलने वाला TV बिल्ट-इन क्रोमकास्ट फीचर के साथ आएगा और इसे गूगल प्ले स्टोर का एक्सैस और लोकप्रिय स्ट्रीमिंग सेवा बिल्ट-इन मिल रही हैं।

INFINIX X1 TV PRICE AND AVAILABILITY

32 इंच का Infinix X1 फोन Rs 11,999 की कीमत में आएगा जबकि 43 इंच का TV Rs 19,999 में आएगा। दोनों TV 18 दिसंबर को दोपहर 12 बजे से फ्लिपकार्ट पर सेल किए जाएंगे।

Digit Hindi

Digit Hindi

Ashwani And Aafreen is working for Digit Hindi, Both of us are better than one of us. Read the detailed BIO to know more about Digit Hindi View Full Profile

Digit.in
Logo
Digit.in
Logo