Vi (वोडाफोन आइडिया) ने अपने वीकेंड डेटा रोलओवर ऑफ़र को 17 अप्रैल तक बढ़ा दिया है, इसकी लास्ट डेट यानी यह ऑफर 17 जनवरी को ख़त्म होने वाला था। लेकिन अब इसे कंपनी की ओर से तीन महीने के लिए और बढ़ा दिया गया है, इसका मतलब है कि Vodafone Idea के यूजर्स को अभी यह लाभ मिलता रहने वाला है।
Survey
✅ Thank you for completing the survey!
कंपनी ने पिछले साल अक्टूबर में अपने प्रीपेड ग्राहकों के लिए डेटा रोलओवर सिस्टम शुरू किया था और यह उन्हें अपने दैनिक अप्रयुक्त किये गए डेटा के बाद बचे हुए डेटा को आगे बढ़ाने का एक मौक़ा वीकेंड डेटा रोलओवर के माध्यम से दिया था। इस नए अपडेट को कंपनी की ओर से जो किया गया है, आप आधिकारिक Vi वेबसाइट पर नियम और शर्तों के खंड में जाकर देख सकते हैं। वीकेंड डेटा रोलओवर ऑफ़र अभी भी पहले की तरह ही जिन प्लान्स के साथ उपलब्ध था, मौजूद है।
Vi वेबसाइट को यह दिखाने के लिए अपडेट किया गया है कि यह प्रमोशनल ऑफर 19 अक्टूबर 2020 से 17 अप्रैल 2021 तक लागू है। इससे उपयोगकर्ताओं को वीकेंड डेटा रोलओवर के लाभों का आनंद लेने के लिए और तीन महीने का समय मिलता है क्योंकि यह पेशकश शुरू में 17 जनवरी को समाप्त होने वाली थी। इस ऑफ़र का लाभ उठाने के लिए रिचार्ज मूल्य Rs 249 और दैनिक डेटा के साथ असीमित पैक के लिए मान्य है।
यह ऑफर कुछ प्लान्स के साथ मान्य है, इसमें Rs 249, Rs 299, Rs 399, Rs 449, Rs 595, Rs 599, Rs 699, Rs 795, और Rs 2,595 की कीमत में आने वाले प्लान्स। वर्तमान में, इन सभी प्लान्स को वेबसाइट पर वीकेंड रोलओवर के साथ एक अतिरिक्त ऑफ़र के तौर पर लिस्टेड देखा जा सकता है जैसे कि डबल डेटा, 5 जीबी अतिरिक्त डेटा या ज़ी5 पर एक साल की सदस्यता आदि।
Vi द्वारा पेश की जाने वाली प्रत्येक प्लान कुछ डेटा सीमा के साथ आते हैं, जिसे हमेशा पूरी तरह से उपयोग नहीं किया जा सकता है। इसके परिणामस्वरूप कुछ डेटा बर्बाद हो जाता हैं क्योंकि यह अगले दिन रीसेट हो जाता है। वीकेंड रोलओवर प्रणाली के साथ, Vi ग्राहक वीकेंड में, सप्ताह भर में जो भी डेटा बचा था, उसे इस्तेमाल कर सकते हैं।
Ashwani And Aafreen is working for Digit Hindi, Both of us are better than one of us. Read the detailed BIO to know more about Digit Hindi View Full Profile