बिना पैसे खर्च किये ज्यादा और फ्री डेटा किसे पसंद नहीं है? Jio ने कम कीमतों के लिए अधिक डेटा की पेशकश की प्रवृत्ति शुरू की और इसने भारतीय दूरसंचार क्षेत्र को और अधिक प्रतिस्पर्धी बना दिया। हालांकि, 2021 में, यह वोडाफोन आइडिया (वीआई) ही एक मात्र ऐसा टेलीकॉम ऑपरेटर है जो अपने ग्राहकों के लिए डबल डेटा लाभों की पेशकश करता है। यह ऑफर कंपनी के प्रीपेड ग्राहकों के लिए है, जो अलग अलग श्रेणी में अलग अलग प्लान्स का आनंद लेते हैं। अगर हम वर्तमान की बात करें तो आपको बता देते है कि कंपनी के पास ऐसे तीन प्रीपेड प्लान्स हैं, जो डबल डेटा ऑफ़र कर रहे हैं, आइये जानते हैं इनके बारे में…!
Survey
✅ Thank you for completing the survey!
जिन प्लान्स में डबल डेटा ऑफर मिलता है, उनमें 299 रुपये वाला प्लान, 449 रुपये वाला प्लान और 699 रुपये का प्रीपेड प्लान शामिल हैं। ये सभी प्लान रोजाना 2GB डेटा के साथ आते हैं। इसलिए, लागू किए गए डबल डेटा ऑफ़र के साथ, ग्राहकों को प्रति दिन कुल 4GB डेटा मिलता है। इसके अलावा इन प्लान्स में मिलने वाले सभी बेनेफिट्स अलग अलग हैं। यदि आप वीआई प्रीपेड ग्राहक से अधिक डेटा चाहते हैं, तो आइये आपको अब विस्तार से बताते हैं इन प्लान्स के बारे में।
आपको बता देते है कि इस वोडाफोन आईडिया प्लान में आपको 4GB डेटा डेली मिलता है। इसके अलावा इस प्लान में आपको अनलिमिटेड कॉलिंग किसी भी नेटवर्क पर मिल रही है। इसके अलवा आपको बता देते है कि इन प्लान्स में आपको 100 SMS भी डेली बेसिस पर मिलते हैं। इसके आलवा इस प्लान में आपको 28 दिनों की वैलिडिटी भी मिलती है। साथ ही प्लान्स में आपको Vi Movies और TV App का भी एक्सेस मिलता है।
Rs 449 की कीमत वाला वोडाफोन आईडिया डबल डेटा प्लान
आपको बता देते हैं कि इस प्लान में भी आपको Rs 299 वाले प्लान की तरह ही सभी सुविधायें मिल रही है। इस प्लान में आपको 4GB डेली डेटा मिलता है, इसके अलावा प्रीपेड रिचार्ज प्लान में आपको 100 SMS भी रोजाना मिलते हैं। फोन में आपको किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग का लाभ भी मिलता है। इसके अलावा इस प्लान में भी आपको Vi Movies और TV App का एक्सेस मिलता है। इस प्लान में आपको 56 दिनों की वैलिडिटी मिलती है।
Rs 699 में आने वाला डबल डेटा प्लान
अगर हम Rs 699 की कीमत में आने वाले प्रीपेड प्लान की चर्चा करें तो आपको बता देते है कि इस प्लान में आपको सबसे पहले तो 84 दिनों की वैलिडिटी मिलती है। इसके अलावा रिचार्ज प्लान में आपको 4GB डेली डेटा के साथ सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग का लाभ भी मिलता है। हालाँकि बाकी सब आपको इस प्लान में भी पिछले दोनों रिचार्ज प्लान्स की तरह ही मिलता है।
Ashwani And Aafreen is working for Digit Hindi, Both of us are better than one of us. Read the detailed BIO to know more about Digit Hindi View Full Profile