HIGHLIGHTS
जियो ऐप अपडेट में शामिल JioCloud section
MyJio से एडजस्ट की जा सकती हैं JioCloud सेटिंग्स
टेलीकॉम कंपनी Reliance Jio ने हाल ही में MyJio app को अपडेट किया है। इस ऐप को Jio Cloud integration से अपडेट किया गया है। इस क्लाउड एक्सेस के ज़रिए यूज़र्स अपनी तस्वीरों, डॉक्युमेंट्स, वीडियो कंटेंट को डायरेक्ट MyJio app से सेव कर पाएंगे। इतना ही नहीं, यह Jio Cloud app Android और iOS device उपलब्ध है और इसका Web version भी आपको मिलता है।
Surveyइस अपडेट के बाद My Jio App के ज़रिये अब यूज़र्स के पास जियो ट्यून का एक्सेस भी है। इसके साथ ही इस अपडेट एक बाद जियो यूज़र्स अपनी Jio Tunes को सेट कर सकते हैं, सुन सकते हैं और साथ ही उसे deactivate भी कर सकते हैं। Reliance Jio के एंड्रॉयड और आईओएस डिवाइस के लिए आए अपडेटेड माय जियो ऐप में अलग से जियो क्लाउड का सेक्शन मिलेगा। यूज़र्स के लिए इस अपडेट में 5जीबी स्टोरेज भी दी गयी है।
ANDROID यूज़र्स अपडेट किये गए "माय जियो ऐप" के वर्जन 5.0.27 को गूगल प्ले से डाउनलोड कर सकते हैं। इसके साथ ही IOS यूज़र्स की बात करें तो यूज़र लेटेस्ट वर्जन 5.0.11 को ऐप स्टोर से डाउनलोड कर पाएंगे और उसके बाद इस अपडेट के बेनिफिट्स का लुत्फ़ ले सकेंगे।
आपको बता से की इससे पहले रिलायंस जियो ने अपने जियो यूज़र्स के लिए "इन-ऐप डिजिटल असिस्टेंट Jio Saarthi" को लॉन्च किया था। डिजिटल रीचार्ज प्रोसेस को यूज़र के लिए आसान बनाने के लिए इसे लाया गया है।
Ashwani And Aafreen is working for Digit Hindi, Both of us are better than one of us. Read the detailed BIO to know more about Digit Hindi View Full Profile