आईडिया 1GB डाटा की कीमत में दे रहा है 15GB डाटा

HIGHLIGHTS

इस ऑफर को पाने के लिए यूजर्स के पास एक आईडिया 4G सिम होना जरूरी है.

आईडिया 1GB डाटा की कीमत में दे रहा है 15GB डाटा

फ्लिपकार्ट और आईडिया ने हाथ मिलाया है और दोनों ने मिलकर यूजर्स के लिए एक 4G डील पेश की है. जो यूजर्स इस साइट से एक 4G स्मार्टफ़ोन खरीदते हैं तो उन्हें 1GB डाटा की कीमत में आईडिया की तरफ से 15GB डाटा मिलेगा. यह ऑफर सिर्फ कुछ चुने हुए स्मार्टफोंस पर ही मिल रहा है.

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

इस ऑफर को पाने के लिए यूजर्स के पास एक आईडिया 4G सिम होना जरूरी है, इसके साथ ही यूजर्स को फ्लिपकार्ट की साइट से एक 4G स्मार्टफ़ोन भी लेना होगा. हालाँकि फ्लिपकार्ट पर मौजूद सभी 4G स्मार्टफोंस पर यह ऑफर नहीं मिल रहा है.

इसे भी देखें: [Hindi – हिन्दी] 10 racing games to enjoy on your Android device in Hindi (July 2016) Video

वैसे बता दें कि, रिलायंस जिओ की 4G सेवा के लॉन्च से भी तक बाज़ार में काफी हलचल लगी हुई है. जिओ को टक्कर देने के लिए आईडिया की तरह अन्य टेलीकॉम कंपनियों ने भी अपना सारा जोर लगा रखा है और इसे के चलते रोजाना कोई न कोई कंपनी बाज़ार में कोई नया ऑफर पेश कर रही है. बता दें कि, रिलायंस जिओ की 4G सेवा बाज़ार में 1 सितम्बर 2016 से आधिकारिक तौर पर पेश हुई थी. इसके तहत कंपनी यूजर्स को 31 दिसम्बर तक फ्री डाटा और वोइस कॉल्स भी दे रही थी. इसके बाद कंपनी ने यूजर्स के लिए हैप्पी न्यू इयर ऑफर पेश किया, जिसके तहत 31 मार्च 2017 तक के लिए यूजर्स को फ्री 4G डाटा और वोइस कॉल्स मिल रही है. अपने सेवा के लॉन्च से अभी तक रिलायंस जिओ ने अपने साथ 72 मिलियन यूजर्स जोड़े हैं.

इसे भी देखें: शाओमी रेड्मी नोट 4 भारत में लॉन्च, कीमत Rs. 9,999

इसे भी देखें: माइक्रोमैक्स Vdeo 3, Vdeo 4 भारत में लॉन्च

Kulveer Sharma
Digit.in
Logo
Digit.in
Logo