Digit.in

BSNL दे रहा एक पर एक तोहफा, 1 रुपए वाला ऑफर खत्म होते ही नया ऑफर शुरू, इन रिचार्ज प्लान्स पर मिल रहा डिस्काउंट

Highlights

BSNL अपने ग्राहकों के लिए एक खास प्रमोशनल ऑफर लेकर आया है.

ग्र्हाकों को चुनिंदा प्रीपेड प्लान्स पर अब इंस्टेंट छूट मिलेगी.

Selfcare App के माध्यम से ग्राहक बहुत ही आसानी से रिचार्ज कर सकेंगे.

BSNL दे रहा एक पर एक तोहफा, 1 रुपए वाला ऑफर खत्म होते ही नया ऑफर शुरू, इन रिचार्ज प्लान्स पर मिल रहा डिस्काउंट

भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) अपने ग्राहकों के लिए एक खास प्रमोशनल ऑफर लेकर आया है. कंपनी ने घोषणा की है कि चुनिंदा प्रीपेड प्लान्स पर अब 2% की इंस्टेंट छूट मिलेगी. यह ऑफर 15 सितंबर 2025 से शुरू हो चुका है और 15 अक्टूबर 2025 तक जारी रहेगा. इस टाइम पीरियड में यूजर्स को केवल बीएसएनएल की आधिकारिक वेबसाइट और मोबाइल ऐप से रिचार्ज करने पर ही यह फायदा मिलेगा.

इन प्लान्स पर है ऑफर

बीएसएनएल ने कहा है कि Selfcare App के माध्यम से ग्राहक बहुत ही आसानी से रिचार्ज कर सकेंगे. हालांकि, छूट केवल तीन प्लान्स पर लागू होगी. इनमें 199 रुपए, 485 रुपए और 1999 रुपए वाले प्रीपेड प्लान शामिल हैं.

प्लान्स में मिलने वाले लाभ

  • सबसे छोटे 199 रुपए वाले प्लान में यूज़र्स को अनलिमिटेड वॉइस कॉल्स, 2GB डेली डेटा, रोजाना 100 SMS मिलते हैं. ये सब कुछ 28 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है.
  • दूसरी ओर, 485 रुपए वाले प्लान में भी अनलिमिटेड कॉल्स, 2GB हाई-स्पीड डेली डेटा, 100 SMS प्रति दिन दिए जाते हैं. लेकिन ये लाभ 72 दिनों के लिए हैं.
  • आखिर में 1999 रुपए वाला रिचार्ज एक साल की वैलिडिटी में 600GB डेटा, अनलिमिटेड कॉल्स और 100 SMS डेली ऑफर करता है.

किस पर कितनी छूट

अगर सबसे महंगे प्लान की बात करें तो 1999 रुपए वाले प्लान पर 2% की छूट का मतलब है करीब 38 रुपए की बचत. यह रकम ज्यादा बड़ी नहीं है, लेकिन अगर कोई अभी रिचार्ज करने की सोच रहा है, तो यह एक अतिरिक्त फायदा साबित हो सकता है. वहीं 199 रुपए वाले प्लान पर करीब 3.8 रुपए और 485 रुपए वाले प्लान पर करीब 9.6 रुपए की बचत होगी. यानी इन दोनों प्लान्स पर छूट बेहद मामूली है.

ग्राहकों के नजरिए से देखें तो यह कोई बड़ा ऑफर नहीं है, लेकिन “कुछ न मिलने से थोड़ा मिलना बेहतर” वाली सोच पर यह डील आकर्षक लग सकती है. बीएसएनएल इस तरह के छोटे-छोटे ऑफर्स के जरिए नए ग्राहकों को जोड़ने और पुराने यूजर्स को बनाए रखने की रणनीति पर काम कर रहा है.

पिछला ऑफर

गौरतलब है कि कंपनी ने हाल ही में देशभर में 4G सेवाओं का विस्तार शुरू किया है, जिससे नेटवर्क अनुभव में सुधार देखने को मिल रहा है. इसके अलावा कवरेज क्षेत्र को भी लगातार बढ़ाया जा रहा है. कुछ समय पहले बीएसएनएल ने सिम कार्ड मात्र 1 रुपए में उपलब्ध कराने का ऑफर भी चलाया था, जिसके तहत बड़ी संख्या में लोगों ने पहली बार बीएसएनएल की सेवाएं आजमाईं. अब ताजा डिस्काउंट ऑफर के जरिए कंपनी अपनी बिक्री को बढ़ाने और यूजर्स को लुभाने की कोशिश कर रही है.

Faiza

Faiza

Faiza फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉपी एडिटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और ओटीटी शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं।

View full profile

Recommended Articles