HIGHLIGHTS
BSNL ने अपने मोबाइल फेस्टिवल ऑफर के तहत Rs 252 और Rs 402 के प्लान में अतिरिक्त टॉक टाइम ऑफर कर रहा है और यह ऑफर सिमित समय के लिए ही उपलब्ध है।
SurveyBSNL अपने Rs 252 के प्रीपेड प्लान पर 66% अतिरिक्त टॉक टाइम ऑफर कर रहा है। इसके साथ ही कम्पनी Rs 402 के प्रीपेड प्लान में भी अतिरिक्त टॉक टाइम ऑफर कर रहा है। Rs 252 के प्लान में आमतौर पर Rs 210 का टॉक टाइम ऑफर करता है लेकिन अब इस प्लान में यूज़र्स को Rs 350 का टॉक टाइम मिलता है। इसके अलावा, प्लान में 2GB 2G/3G डाटा का लाभ भी मिल रहा है। Rs 402 के प्लान में Rs 600 का टॉक टाइम और 4GB डाटा मिल रहा है। यह ऑफर 21 जनवरी 2019 तक मान्य है। हालांकि, यह ऑफर BSNL के आंध्र प्रदेश और तेलंगाना सर्किल में उपलब्ध है।
BSNL आंध्र प्रदेश और तेलंगाना सर्किल में अपने सब्सक्राइबर्स को टेक्स्ट मैसेज के माध्यम से जानकारी दे रहा है। BSNL ने इस ऑफर को ‘मोबाइल फेस्टिवल ऑफर’ नाम दिया है और यह 21 जनवरी 2019 तक वैध है। BSNL के Rs 252 और Rs 402 के दो कॉम्बो STVs उपलब्ध हैं जो टॉक टाइम और डाटा बेनिफिट ऑफर करते हैं। इस ऑफर के तहत अब Rs 252 के प्लान में Rs 350 का टॉक टाइम मिल रहा है जो कि पिछले बेनिफिट की तुलना में 66% अधिक है। यह ध्यान देना होगा कि टॉक टाइम बेनिफिट की वैधता केवल 30 दिनों की है जबकि डाटा बेनिफिट का लाभ 60 दिनों के लिए उठाया जा सकता है।
Rs 402 का प्रीपेड रिचार्ज 4GB 2G/3G डाटा के साथ आता है जो 60 दिनों के लिए वैध है तथा प्लान में 30 दिनों के लिए Rs 600 का टॉक टाइम मिल रहा है। यह ऑफर 1 जनवरी 2019 तक ही मान्य है। अभी के लिए यह मोबाइल फेस्टिवल ऑफर केवल आन्ध्र प्रदेश और तेलंगाना सर्किल में उपलब्ध है।
Ashwani And Aafreen is working for Digit Hindi, Both of us are better than one of us. Read the detailed BIO to know more about Digit Hindi View Full Profile