इस साल भारत में और Mi Smartphones को लॉन्च कर सकता है Xiaomi

इस साल भारत में और Mi Smartphones को लॉन्च कर सकता है Xiaomi
HIGHLIGHTS

इस साल भारत में कुछ नए Mi Smartphones को Xiaomi की ओर से लॉन्च किया जा सकता है

हालाँकि इतना ही नहीं मोबाइल फोंस के अलावा इस साल Xiaomi की ओर से कुछ ओर प्रीमियम टेलीविज़न भी पेश किया जा सकते हैं

चीनी ब्रांड Xiaomi इस साल भारत में ‘Mi’ ब्रांड के तहत अन्य कई डिवाइस लॉन्च करेगा। एक नई रिपोर्ट के अनुसार, Xiaomi एशियाई उप-महाद्वीप में प्रीमियम उत्पादों के लिए Mi को एक ब्रांड के रूप में स्थापित करने का लक्ष्य लेकर चल रहा है। Xiaomi ने 2014 में Mi ब्रांड वाले स्मार्टफोन्स के साथ भारतीय बाजार में प्रवेश किया था, लेकिन पिछले तीन वर्षों में, Redmi स्मार्टफ़ोन भारत में ब्रांड का चेहरा रहा है। पिछले साल, हमने भारत में सिर्फ एक ’Mi’ स्मार्टफोन को लॉन्च होते देखा था और वह है Android One-संचालित Mi A3। 2018 के बाद से, Mi ब्रांड ज्यादातर गैर-स्मार्टफोन उत्पादों जैसे टीवी, फिटनेस बैंड और अन्य लाइफस्टाइल प्रोडक्ट्स से जुड़ा हुआ है। 2020 में, Xiaomi भारत में अधिक Mi स्मार्टफोन और अन्य उत्पाद लॉन्च करके इसे बदलना चाहता है।

ईटी टेलीकॉम की एक रिपोर्ट के मुताबिक, चीनी कंपनी अपने कॉन्सेप्ट फोन- Mi मिक्स अल्फा को भारतीय बाजार में लाने पर भी विचार कर रही है। कंपनी ने ऐसा भी कहा है कि, आने वाले Mi Note 10 लॉन्च इवेंट में, कंपनी Mi अल्फा को मीडिया के सामने प्रदर्शित कर सकती है और फोन का वास्तविक लॉन्च इस साल के अंत में हो सकता है, ऐसा इसलिए कहा जा रहा है क्योंकि फोन अब प्रोडक्शन में पहुँच चुका है। 108MP पेंटा-कैमरा सेटअप वाला Xiaomi Mi Note 10 जनवरी 2020 तक भारतीय बाजार में पहुंचने की उम्मीद है।

Xiaomi India ने ट्विटर पोस्ट के ज़रिए यह ऐलान किया है और अब लॉन्च से पहले कथित Mi Note 10 का दाम भी सामने आ गया है। पिछली रिपोर्ट के मुताबिक, Mi Note 10 डिवाइस का प्राइस Rs 40,000 के आसपास हो सकता है। कम्पनी का कहना है कि Mi Note 10 का प्राइस Rs 46,832 के अन्दर होगी।

अगर ऐसा होता है तो Mi Note 10 भारत में Xiaomi का सबसे महंगा डिवाइस होगा। स्मार्टफोन को जनवरी 2020 की शुरुआत में लॉन्च किया जा सकता है। याद दिला दें कि कम्पनी अपने Mi MIX Alpha फोन को भी भारत में लाने की तैयारी कर रहा है।

Mi Note 10 में 6.47 इंच की फुल HD+ डिस्प्ले दी गई है और इसका रेज़ोल्यूशन 1080×2340 पिक्सल है। और डिस्प्ले के टॉप पर एक डॉट नौच दिया गया है। इसका एस्पेक्ट रेश्यो 19.5:9 और कंट्रास रेश्यो 400000:1 रहेगा। डिवाइस क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 730G चिपसेट द्वारा संचालित है। फोन को 6GB/8GB रैम तथा 128GB/256GB स्टोरेज के साथ पेयर किया जाएगा।

Mi Note 10 के कैमरा की बात करें तो डिवाइस में 108MP का प्राइमरी कैमरा, पोर्ट्रेट शॉट्स के लिए 12MP का सेंसर, 5MP का टेलीफ़ोटो लेंस (50x डिजिटल ज़ूम के साथ), 5x ऑप्टिकल ज़ूम और 10x हाइब्रिड ज़ूम के साथ 20MP का अल्ट्रा वाइड एंगल सेंसर तथा मैक्रो शॉट्स के लिए 2MP का सेंसर दिया गया है। इसके अलावा, डॉट नौच में 32MP का सेल्फी कैमरा दिया गया है ज़ूमिंग कैपबिलिटी के अलावा, Mi Note 10 AI ब्यूटी, AI सीन रेकोग्निशन, पोर्ट्रेट मोड, सुपर नाईट सीन मोड और 4K विडियो शूटिंग कैपबिलिटी ऑफर करता है।

Mi Note 10 में 5260mAh की बैटरी रखी गई है जो 30W फ़ास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है। डिवाइस NFC, Hi-Res Audio सपोर्ट करता है। Xiaomi का Mi Note 10  दुनिया का पहला फोन है जिसे अल्ट्रा-थिन ऑप्टिकल इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ पेश किया गया है।

Digit Hindi

Digit Hindi

Ashwani And Aafreen is working for Digit Hindi, Both of us are better than one of us. Read the detailed BIO to know more about Digit Hindi View Full Profile

Digit.in
Logo
Digit.in
Logo