Xiaomi भारत में लॉन्च कर सकता है ट्रिपल कैमरा से लैस स्मार्टफ़ोन
ट्रिपल कैमरा सेटअप से लैस होगा फोन
स्नैपड्रैगन 7 सीरीज़ से किया जाएगा लैस
हो सकता है Mi 9 SE
Xiaomi ने Redmi Note 7 Pro को 48 मेगापिक्सल कैमरा सेटअप के साथ लॉन्च किया जा चुका है। अब ऐसा लग रहा है कि कम्पनी जल्द ही भारत में अपना ट्रिपल कैमरा सेटअप वाला स्मार्टफोन पेश करेगा। कम्पनी ने अपने आधिकारिक फोरम पर बुधवार को एक टीज़र जारी किया गया है और टीज़र से पता चलता है कि डिवाइस के बैक पर एक ट्रिपल कैमरा सेटअप मिलेगा। टीज़र में फोन के नाम का खुलासा नहीं हुआ है। हालांकि, शाओमी के Manu Kumar Jain ने ट्वीट करके बताया कि डिवाइस को लेटेस्ट क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 7-सीरीज़ चिपसेट (स्नैपड्रैगन 730 या स्नैपड्रैगन 730G) के साथ उतारा जाएगा जिसे भारत में लॉन्च किया जा सकता है। ऐसा हो सकता है कि ये दोनों टीज़र्स एक ही डिवाइस की ओर इशारा कर रहे हों।
Surveyटीज़र में अधिक जानकारी पता नहीं चली है। डिवाइस में प्लानेट के आसपास सिंगल कैमरा, डुअल कैमरा और ट्रिपल कैमरा को दिखाया गया है। शाओमी भारत में पहले ही सिंगल और डुअल कैमरा वाले फोंस पेश कर चुका है इसलिए इस टीज़र से ट्रिपल कैमरा की उम्मीद की जा सकती है।
Xiaomi के इस समय दो स्मार्टफोंस ट्रिपल कैमरा के साथ आते हैं जो कि Xiaomi Mi 9 और Mi 9 SE है और ये दोनों ही फोंस चीन में उपलब्ध हैं लेकिन अभी इन्हें भारत में लॉन्च नहीं किया गया है। इन दोनों फोंस में स्नैपड्रैगन 7-सीरीज़ को शामिल नहीं किया गया है इसलिए कह सकते हैं कि कम्पनी एक नया स्मार्टफोन भारत में लॉन्च करेगा या Mi 9 SE का एक ट्वीक्ड वर्जन पेश किया जाएगा।
अभी स्मार्टफोन के बारे में कोई पक्की ख़बर पा नहीं चली है इसलिए आने वाले समय में अधिक जानकारी पता चलने की उम्मीद की जा सकती है।
इसी बीच कम्पनी रेड्मी का पहला फ्लैगशिप फोन लॉन्च कर सकती है जो स्नैपड्रैगन 855, इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर और ट्रिपल रियर कैमरा के साथ आएगा। यह इवेंट 13 मई को आयोजित किया जाएगा।
नोट: डिजिट हिंदी अब टेलीग्राम पर भी उपलब्ध है, दिन भर की टेक से जुड़ी ताज़ातरीन खबरों के लिए हमें Telegram पर भी सब्सक्राइब करें!
Ashwani And Aafreen is working for Digit Hindi, Both of us are better than one of us. Read the detailed BIO to know more about Digit Hindi View Full Profile