Xiaomi ने फेस्टिव सेल्स के दौरान बेचे लगभग 12 मिलियन डिवाइस

HIGHLIGHTS

Xiaomi ने इस फेस्टिव सेल के लिए एक नया रिकॉर्ड बनाते हुए अपने लगभग 8.5 मिलियन Xiaomi स्मार्टफोंस को सेल किया है

इसी के साथ कंपनी ने अपने नाम एक नया रिकॉर्ड कर लिया है

इसी कारण Xiaomi को लगभग 40% YoY ग्रोथ मिली है

Xiaomi ने फेस्टिव सेल्स के दौरान बेचे लगभग 12 मिलियन डिवाइस

भारत की सबसे बड़ी स्मार्टफोन कंपनी यानी Xiaomi ने आज अपना एक नया रिकॉर्ड साझा किया है, आपको बता देते हैं कि कंपनी की ओर से घोषणा की गई है कि Xiaomi ने इस फेस्टिव सेल के दौरान यानी 28 सितम्बर से शुरू होकर 29 अक्टूबर तक चली सेल्स के दौरान कंपनी ने अपने लगभग 12 मिलियन डिवाइस सेल किये हैं, यह आंकड़े एक महीने के अंदर ही कंपनी ने हासिल किया है। इसे देखकर कहा जा सकता है कि कंपनी ने 40% YoY की ग्रोथ पिछले साल के मुकाबले हासिल की है। 

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

इस सेल में कंपनी की ओर से लगभग 8.5 मिलियन स्मार्टफोंस को सेल किया है। हालाँकि इस लिस्ट में Xiaomi स्मार्टफोंस के अलावा Mi TV, Mi Ecosystem और Xiaomi Accessories जैसे अन्य कई प्रोडक्ट शामिल हैं। यह फेस्टिव सेल जिसमें कंपनी ने यह बड़ा आंकड़ा हासिल किया है, वह सेल मी।कॉम, मी होम, फ्लिप्कार्ट, अमेज़न इंडिया और सभी ऑफलाइन पार्टनर स्टोर्स पर हुई है। 

जैसे कि हमने आपको बताया है कि इस सेल में कंपनी ने लगभग 8.5 मिलियन स्मार्टफोंस को सेल किया है, इसका मतलब है कि कंपनी ने स्मार्टफोंस के मामले में 37% YoY ग्रोथ हासिल की है। यह संख्या कंपनी ने मात्र एक महीने के दौरान हुई सेल में हासिल किया है। इस सेल में अगर हम बेस्ट सेलिंग स्मार्टफोन की चर्चा करें तो यह Redmi note 7 सीरीज रही है।

इसके अलावा अगर हम टीवी आदि की बात करें तो इस सेल में कंपनी ने लगभग 600,000 मी टीवी भी सेल किये हैं, जो लगभग 48% YoY ग्रोथ है। अगर हम Ecosystem Products की बात करें तो आपको बता देते हैं कि कंपनी की ओर से इस प्रोडक्ट श्रेणी में लगभग 3 मिलियन Mi Ecosystem प्रोडक्ट्स और एक्सेसरीज सेल की हैं, इस सेल के दौरान कंपनी को लगभग 42% YoY ग्रोथ मिली है। इस श्रेणी में कंपनी ने MI Bands, Mi Power Banks, Mi Air Purifiers आदि आते हैं।

Digit Hindi

Digit Hindi

Ashwani And Aafreen is working for Digit Hindi, Both of us are better than one of us. Read the detailed BIO to know more about Digit Hindi View Full Profile