Xiaomi Redmi Y2 स्मार्टफोन आज दोपहर 12 बजे Mi.com और अमेज़न इंडिया पर सेल के लिए होगा उपलब्ध, जानिये कीमत क्या है इस डिवाइस की

Xiaomi Redmi Y2 स्मार्टफोन आज दोपहर 12 बजे Mi.com और अमेज़न इंडिया पर सेल के लिए होगा उपलब्ध, जानिये कीमत क्या है इस डिवाइस की
HIGHLIGHTS

Xiaomi Redmi Y2 डिवाइस को पिछले साल लॉन्च किये गए Xiaomi Redmi Y1 की पीढ़ी के ही नए डिवाइस के तौर पर लॉन्च किया गया है, यह डिवाइस भी सेल्फी सेंट्रिक है, और इसमें एक 16-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा सेल्फी आदि के लिए दिया गया है।

Xiaomi Redmi Y2, कंपनी की ओर से लॉन्च किया गया दूसरी पीढ़ी का सेल्फी डिवाइस है, इस डिवाइस को 7 जून को लॉन्च किया गया था, और आज इस डिवाइस की दूसरी सेल होने वाली है। अपने इस डिवाइस के साथ Xiaomi बाजार में मौजूद अन्य सेल्फी स्मार्टफोंस को टक्कर देने वाला है, अगर आप इस डिवाइस को इसकी पहली सेल में नहीं खरीद पाए हैं, तो इसे खरीदने का आज एक और मौक़ा है, इस डिवाइस को आप अमेज़न इंडिया और mi.com के माध्यम से आज दोपहर 12 बजे खरीद सकते हैं। 

इस डिवाइस पर मिलने वाले ऑफर्स की चर्चा करें तो आपको बता देते हैं कि इस डिवाइस को कंपनी की ओर से Rs 9,999 की कीमत में लॉन्च किया गया था, यह इस डिवाइस के बेस वैरिएंट की कीमत है यानी यह कीमत इसके 3GB रैम और 32GB स्टोरेज वैरिएंट की है। इसके अलावा इस डिवाइस को Rs 12,999 की कीमत के मॉडल में भी उतारा गया है, यह 4GB रैम और 64GB स्टोरेज वैरिएंट वाले डिवाइस की कीमत है। फोन के खरीद पर आपको एयरटेल की ओर से Rs 1,800 का इंस्टेंट कैशबैक मिल रहा है। साथ ही कंपनी की ओर से 240GB डाटा भी आपको दिया जा रहा है। 

 Paytm इन इलेक्ट्रॉनिक्स पर दे रहा है ज़बरदस्त डील्स, जानने के लिए यहाँ क्लिक करें 

Xiaomi Redmi Y2 स्पेसिफिकेशंस

स्पेसिफिकेशंस की बात करें तो Redmi Y2 में 5.99 इंच की डिस्प्ले मौजूद है जिसका एस्पेक्ट रेश्यो 18:9 है और यह 720 x 1440 पिक्सल के रेज़ोल्यूशन वाली डिस्प्ले है। डिवाइस क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 625 चिपसेट से लैस है। डिवाइस एंड्राइड 8.1 ओरियो पर आधारित MIUI 9.5 पर काम करता है और डिवाइस में 3080mAh की बैटरी मौजूद है।

Camera Rear : Dual 12MP+5MP
Camera Front : 16MP High Resolution
Screen Display : 15.2cm(5.99) Large Display
Face Unlock : Yes
Processor : Snapdragon 625 14nm Octa-core Processor
Battery : 3080mAh
Sensor : Fingerprint Sensor
Redmi Y2 3GB | 32GB Price in India : Rs.9999
Redmi Y2 4GB | 64GB Price in India : Rs.12999
Availability : 12th June Amazon
Launch Date‎: ‎7th June 2018

ऑप्टिक्स

ऑप्टिक्स की बात की जाए तो डिवाइस के बैक पर 12MP और 5MP का कैमरा सेटअप उपलब्ध है, सेकेंडरी कैमरा डेप्थ सेंसर है। रियर कैमरा इलेक्ट्रॉनिक इमेज स्टेबिलाइजेशन (EIS) और पोर्ट्रेट मॉड सपोर्ट करता है। डिवाइस के फ्रंट पर AI 16MP का सेल्फी शूटर मौजूद है, जो फेस रेकोग्निशन के काम आएगा। सेल्फी कैमरा के साथ एक सेल्फी लाइट भी मौजूद है।

कनेक्टिविटी

कनेक्टिविटी के लिए यह फोन 4G LTE, VoLTE, Wi-Fi 802.11 b/g/n, ब्लूटूथ 4.2 और GPS ऑफर करता है। इस स्मार्टफोन का मेजरमेंट 160.73 × 77.26 × 8.1mm और वज़न 170 ग्राम है। डिवाइस में इन्फ्रारेड सेंसर भी मौजूद है। यह डिवाइस तीन कलर में उपलब्ध है जिसमें एलेगेंट गोल्ड, रोज़ गोल्ड और डार्क ग्रे कलर शामिल हैं।

 Paytm इन इलेक्ट्रॉनिक्स पर दे रहा है ज़बरदस्त डील्स, जानने के लिए यहाँ क्लिक करें 

 

Digit Hindi

Digit Hindi

Ashwani And Aafreen is working for Digit Hindi, Both of us are better than one of us. Read the detailed BIO to know more about Digit Hindi View Full Profile

Digit.in
Logo
Digit.in
Logo