48MP कैमरा के साथ 20 मई को आ रहा है Xiaomi Redmi Note 7S

HIGHLIGHTS

Xiaomi Redmi Note 7S में मिलेगा 48 मेगापिक्सल कैमरा

20 मई को होगा भारत में लॉन्च

48MP कैमरा के साथ 20 मई को आ रहा है Xiaomi Redmi Note 7S

Xiaomi Redmi Note 7 और Redmi Note 7 Pro के बाद अब शाओमी अपने नए स्मार्टफोन को भारत में लॉन्च करने के लिए तैयार है जिसे कम्पनी ने Redmi Note 7S नाम दिया है। शाओमी के ग्लोबल VP और मैनेजिंग डायरेक्टर इंडिया Manu Kumar Jain और आधिकारिक रेड्मी इंडिया ट्विटर हैंडल के ज़रिए टीज़र जारी किया है कि Redmi Note 7S स्मार्टफोन को 20 मई को भारत में लॉन्च किया जाएगा। टीज़र से यह पक्का हो गया है कि स्मार्टफोन में Redmi Note 7 Pro की तरह 48 मेगापिक्सल का कैमरा मिलेगा।

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

अभी स्मार्टफोन की स्पेसिफिकेशंस के बारे में कोई खुलासा नहीं हुआ है लेकिन पिछले कुछ समय में मनु कुमार जैन की क्वालकॉम के साथ की गई घोषणाओं से अंदाज़ा लगाया जा सकता है कि Redmi Note 7S को स्नैपड्रैगन 730 या स्नैपड्रैगन 730G चिपसेट के साथ लॉन्च किया जाएगा। पिछले महीने जैन ने टीज़ किया था कि भारत में जल्द नया स्मार्टफोन लॉन्च किया जाएगा।

अनुमान लगाया जा सकता है कि Redmi Note 7S स्मार्टफोन को भारत में उपलब्ध Redmi Note 7 और Redmi Note 7 Pro जैसे समान डिज़ाइन के साथ लॉन्च किया जा सकता है। जहां तक स्पेक्स की बात है, रेड्मी नोट 7 और रेड्मी नोट 7 प्रो में मुख्य अंतर परफॉरमेंस और कैमरा डिपार्टमेंट में है। दोनों ही फोंस में 6.3 इंच की फुल HD+ डिस्प्ले दी गई है जिसके टॉप पर एक वॉटरड्रॉप नौच मौजूद है और डिवाइस को ग्रेडिएंट फिनिश दिया गया है। रेड्मी नोट 7 स्नैपड्रैगन 660 SoC द्वारा संचालित है जबकि Redmi Note 7 Pro को स्नैपड्रैगन 675 SoC के साथ लॉन्च किया गया है।

Xiaomi ने हाल ही में ऐलान किया है कि भारत में कम्पनी की Redmi Note 7 सीरीज़ फोंस के 2 मिलियन यूनिट्स बिक चुके हैं।शाओमी की रेड्मी नोट सीरीज़ के दोनों स्मार्टफोंस ने दो महीने में 2 मिलियन यूनिट्स बेचने  का रिकॉर्ड बनाया है। 

शाओमी के लिए Redmi Note और रेड्मी सीरीज़ देश में सेल का अहम ज़रिया रही हैं। कम्पनी ने 2017 में लॉन्च हुए डिवाइस Redmi Note 4 के करीब 10 मिलियन यूनिट्स बेचे थे। इन सीरीज़ की बदौलत ही कम्पनी सैमसंग जैसे ब्रांड को भारत में टक्कर दे पाई है। काउंटरपॉइंट की रिसर्च के मुताबिक, Xiaomi 2019 की पहली तिमाही में 29 प्रतिशत के मार्केट शेयर का हक़दार थी। सैमसंग और विवो का मार्केट शेयर क्रमश: 23 और 12 प्रतिशत रहा।

नोट: डिजिट हिंदी अब टेलीग्राम पर भी उपलब्ध है, दिन भर की टेक से जुड़ी ताज़ातरीन खबरों के लिए हमें Telegram पर भी सब्सक्राइब करें!

Ashwani And Aafreen is working for Digit Hindi, Both of us are better than one of us. Read the detailed BIO to know more about Digit Hindi View Full Profile