Xiaomi के लिए उसका Xiaomi Redmi Note 5 Pro स्मार्टफोन एक बेहतरीन डिवाइस रहा है, इसे एक बड़ी जनसंख्या द्वारा पसंद किया जा रहा है, हालाँकि अब ऐसी भी खबरें आने लगी हैं कि जल्द ही इसी की पीढ़ी का एक नया डिवाइस भी लॉन्च किया जा सकता है।
Xiaomi के लिए उसका Xiaomi Redmi Note 5 Pro स्मार्टफोन एक बेहतरीन डिवाइस रहा है, इसे एक बड़ी जनसंख्या द्वारा पसंद किया जा रहा है, हालाँकि अब ऐसी भी खबरें आने लगी हैं कि जल्द ही इसी की पीढ़ी का एक नया डिवाइस भी लॉन्च किया जा सकता है। एक नए डिवाइस को मॉडल नंबर M1806E7TG के तौर पर FCC की लिस्टिंग में देखा गया है। ऐसा माना हा रहा है कि जल्द ही यह डिवाइस आपके हाथों में होने वाला है।
Survey
✅ Thank you for completing the survey!
हालाँकि इस लिस्टिंग से डिवाइस के हार्डवेयर के बारे में कुछ भी सामने नहीं आया है। हालाँकि ऐसा भी हो सकता है कि यह एक अलग ही डिवाइस हो, किसी अन्य से मिलता जुलता न हो। हालाँकि इस बार पहली दफा इस डिवाइस के बारे में कुछ सामने आया है। इसके पहले तक इस डिवाइस यानी Xiaomi Redmi Note 6 Pro के बारे में कुछ भी सामने नहीं आया है।
इस लिस्टिंग की अगर मानें तो आपको बता देते हैं कि Xiaomi Redmi Note 6 Pro स्मार्टफोन को ड्यूल बैंड वाई-फाई, LTE, WCDMA, CDMA, और GSM कनेक्टिविटी ऑप्शन्स के साथ उतारा जा सकता है। हालाँकि इसे MIUI 9 पर देखा जा रहा है, हालाँकि ऐसा भी हो सकता है कि यह इसके फाइनल सॉफ्टवेयर कॉम्पोनेन्ट न हों। Xiaomi Redmi Note 6 Pro स्मार्टफोन को MIUI 10 के साथ लॉन्च किया जा सकता है। यह फोन एंड्राइड 8.1 Oreo पर आ सकता है, हालाँकि इसे एंड्राइड 9 Pie पर भी आने की संभावना है।
ऐसा माना जा रहा है कि फोन में आपको एक 5.45-इंच की एक FHD+ डिस्प्ले 19:9 आस्पेक्ट रेश्यो के साथ मिलने वाली है। इसके अलावा इसमें POCO F1 की तरह ही एक नौच डिजाईन हो सकता है। हालाँकि इसके हार्डवेयर के बारे में अभी तक भी कोई जानकारी उपलब्ध नहीं है। फोन में जानकारी के अनुसार एक 3GB रैम और एक 4GB रैम वाला मॉडल हो सकता है। इसके अलावा इसकी स्टोरेज लगभग 64GB तक की हो सकती है। इसके साथ ही इसे एक 6GB रैम वैरिएंट में भी लॉन्च किया जा सकता है।
Ashwani And Aafreen is working for Digit Hindi, Both of us are better than one of us. Read the detailed BIO to know more about Digit Hindi View Full Profile